Sarvoday tv india

Sarvoday tv india SARVODAY TV INDIA भारत का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है

Please Call for News & Advertisement.

*खेल महाकुंभ का होगा भव्य आयोजन, 15 हजार से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम-खेल मंत्री गौरव गौतम**मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन...
31/07/2025

*खेल महाकुंभ का होगा भव्य आयोजन, 15 हजार से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम-खेल मंत्री गौरव गौतम*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे खेल महाकुंभ का शुभारंभ*

*प्रदेश की बेहतरीन खेल नीति व खिलाड़ियों के लाजबाव प्रदर्शन से खेलों में हरियाणा बन चुका है देश का सिरमौर*

*17 साल में हुए 5 ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी जीत चुके हैं 15 पदक*

चंडीगढ़, 31 जुलाई- हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश की बेहतरीन खेल नीति व हर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर हरियाणा खेलों में देश का सिरमौर बन चुका है। देश की आबादी 150 करोड़ है, जिसमें हरियाणा की जनसंख्या महज 2 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में 60 प्रतिशत का योगदान देते हैं। इन्हीं खेलों की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में दो चरणों में खेल महाकुंभ, 2025 का 2 अगस्त से आगाज किया जा रहा है, जिसमें 26 खेलों में 15 हजार 410 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यअतिथि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 2 अगस्त को शुभारंभ कर रहे हैं। पहले चरण में खेल महाकुंभ के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। प्रदेश में राज्य स्तर के इस आयोजन में पहली बार है जब खेल महाकुंभ को भव्य समारोह का रूप दिया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे।
चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में खेल महाकुंभ के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए खेल राज्यमंत्री मंत्री गौरव गौतम ने आज सिविल सचिवालय की प्रेसवर्ता में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पिछले 17 वर्षों में हुए 5 ओलंपिक खेलों में हरियाणा के किसी न किसी खिलाड़ी ने पदक जीता है। हमारे खिलाड़िय़ों ने ओलंपिक में पिछले पांच ओलंपिक खेलों में 15 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

*4 जगहों पर होगा 26 खेलों का आयोजन*
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 जगहों पर 26 जगहों पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल व हाकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताईक्वांडो, रोहतक में बाक्सिंग, नेटबाल व फुटबाल और सोनीपत में लान टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के 22 जिलों व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल महाकुंभ में दोनों चरणों में 2102 पदकों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। पहले चरण में 836 और दूसरे चरण में 1266 पदक, विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। दूसरे चरण के खेल अगस्त के अंतिम सप्ताह में करवाए जाएंगे।

*खेल महाकुंभ का आयोजन देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से है एक*
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेल महाकुंभ देश में राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता से बड़ा आयोजन होना है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में लगभग 8000 खिलाड़ी भागीदारी करते हैं, जबकि खेल महाकुंभ में 15000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

*खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की होगी बेहतरीन व्यवस्था*
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला खेल अधिकारियों की निगरानी में खेल महाकुंभ में शामिल होने वाले जिलों के खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष किया गया है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनके लिए खाने-पीने व किट की व्यवस्था की गई है। खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री के आदेश पर अतिरिक्त खेल निदेशक के नेतृत्व में विशेष कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी खेल सुविधा या खेलों के टेक्निकल आयोजन से संबंधित शिकायत सीधा कमेटी को दे सकता है। जिसके अनुसार लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए है प्रतिबद्ध*
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारने के लिए कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, उसी तरह से प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कोच, नौकरी व मान-सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है। खिलाड़ियों के विकास के लिए हरियाणा ने वर्ष का खेल कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत 18 प्रकार के खेलों का अलग-अलग आयोजन कराया जाता है।

*विजेता खिलाड़ियों के लिए है खेल ग्रेडेशन और 3 प्रतिशत खेल आरक्षण का प्रावधान*
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के अनुसार खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा खेल प्रमाण पत्र ग्रेडेशन बनाने का प्रावधान है, जिसके तहत सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत का खेल आरक्षण प्रदान किया जाता है।

31/07/2025

गुरुग्राम
पानी में बह गए 2,000 करोड़ रुपए, अंडरपास, थाने, सड़क सब डूबा

31/07/2025

विपक्ष सोया कुंभकर्णी नींद में ,
जनता निभा रही विपक्ष की भूमिका !!

हरियाणा के लाल, भारत के गर्व — हरदीप छिल्लर को ग्रीस में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम ग्रीक...
31/07/2025

हरियाणा के लाल, भारत के गर्व — हरदीप छिल्लर को ग्रीस में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

31/07/2025

Palwal || बरसात के चलते सड़को ने लिया तालाब का रूप, गड्ढो में गिरकर चोटिल हो रहे वाहन चालक, देखे वीडियो !!
CMO Haryana Nayab Saini BJP Haryana Gaurav Gautam

31/07/2025

Palwal || हरियाणा में विपक्ष नाम की नहीं रही कोई चीज, जनता स्वयं उठा रही अपनी आवाज़ - सत्ते पहलवान !!
Karan Singh Dalal Bhupinder Singh Hooda Deepender Singh Hooda Gaurav Gautam CMO Haryana Nayab Saini BJP Haryana

30/07/2025

POK कांग्रेस की देन है - प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली !!
BJP Haryana Narendra Modi CMO Haryana Gaurav Gautam Nayab Saini

30/07/2025

संघर्ष हमेशा सत्य के साथ चलता है, सत्य के लिए तों भगवान को भी संघर्ष करना पड़ा !!

❤️ हम तों इंसान है ❤️

30/07/2025

मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी !!
Narendra Modi CMO Haryana Nayab Saini BJP Haryana

30/07/2025

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के एयरबेस को ICU में पहुंचा दिया - PM

30/07/2025

Palwal || बिजली और जलभराव का संकट झेल रही जनता, मंत्री जी को याद आया अपना कानून मंत्रालय, जनता को कानून नहीं जल और बिजली मंत्रालय की है फ़िलहाल जरूरत - डॉ हरित बैंसला !!
CMO Haryana Nayab Saini BJP Haryana Gaurav Gautam Narendra Modi

अगर   में    जैसी 50% भी हिम्मत है तो सदन में बोल दें कि ट्रंप सीजफायर को लेकर झूठ बोल रहे हैं।  लोकसभा में नेता विपक्ष ...
29/07/2025

अगर में जैसी 50% भी हिम्मत है तो सदन में बोल दें कि ट्रंप सीजफायर को लेकर झूठ बोल रहे हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष

Address

Kanat Place
Faridabad
110001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarvoday tv india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sarvoday tv india:

Share

विज्ञापन के लिए संपर्क करे : 9416070288

https://www.youtube.com/c/NEWSTODAYNETWORK इस लिंक पर क्लिक करके चैनल को सब्सक्राईब जरुर करे और घंटी के निशान को जरुर दबाये FACEBOOK पर चैनल के पेज और ग्रुप को लाइक करे और ज्वाइन करे धन्यवाद