Journalist DC

Journalist DC Journalist DC is a digital news channel which provides accurate and pure information to the people.
(2)

13/08/2026

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026
देखिए क्या है कुछ खास..
Journalist DC #दिल्ली #भारतीयव्यापारमहोत्सव2026

12/08/2026

*जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय का विशेष अभियान। CM भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान, 20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, अपराधियों, नशा तस्करों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुआ सख्त एक्शन, 848 एनडीपीएस प्रकरणों में 1158 आरोपी गिरफ्तार, एमवी एक्ट में 2 लाख 32 हजार कार्रवाई।*

12/08/2026

बाड़मेर
HPCL पचपदरा रिफायनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी,
कालूड़ी ग़ांव में जमीन के नीचे 4 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में लगाया था वॉल्व,
अंतरराज्यीय गैंग के 8 आरोपी गिरफ्तार,7 आरोपी बालोतरा के टापरा निवासी,
गुजरात ATS एव राजस्थान पुलिस ने की कार्यवाही

*ATM में नकदी लोड करने जा रही कैश वैन से 51 लाख की लूट का खुलासा, जिसपर थी जिम्मेदारी वही निकला शातिर* *बीकानेर* । पांचू...
12/08/2026

*ATM में नकदी लोड करने जा रही कैश वैन से 51 लाख की लूट का खुलासा, जिसपर थी जिम्मेदारी वही निकला शातिर*

*बीकानेर* । पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को कैश वैन से 51 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कैश वैन में तैनात कस्टोडियन ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने कस्टोडियन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब लूटी गई रकम की बरामदगी के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, हथियार और कैंपर वाहन की तलाश की जा रही है।

वृत्ताधिकारी जरनेल सिंह के अनुसार, सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड, बीकानेर में कस्टोडियन के पद पर कार्यरत विक्रमसिंह राजपूत निवासी चरकड़ा, हाल बाबा छोटूनाथ कॉलोनी, नोखा ने अपने साथी श्यामसुन्दर निवासी स्वरूपसर, पांचू और दो अन्य लोगों के साथ लूट की साजिश रची।

*दूसरे रास्ते से ले जाई गई कैश वैन*

विक्रमसिंह की जिम्मेदारी बैंक से नकदी लेकर नोखा के एटीएम में कैश लोड करने की थी। लेकिन वारदात वाले दिन उसने कैश से भरी वैन को उसके निर्धारित रास्ते के बजाय जानबूझकर नोखा से सारुण्डा की ओर मोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात की पहले से योजना बना रखी थी

*रकम आपस में बांटने की थी योजना*

तय योजना के अनुसार सारुण्डा रोड पर कैश वैन को रोककर कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया जाना था। इसके बाद कस्टोडियन विक्रमसिंह को कैश वैन का लॉक खोलकर कैश बॉक्स निकालने में मदद करनी थी। लूट के बाद रकम को आपस में बांटने की योजना थी।

*कैंपर से आए बदमाश, चालक पर तानी पिस्तौल*

5 अगस्त को कैश वैन नोखा से सारुण्डा की ओर रवाना हुई। नोखा से करीब 5-7 किलोमीटर आगे पीछे से बिना नंबर प्लेट की कैंपर आई। उसमें सवार 2-3 लोगों ने उतरकर कैश वैन रुकवाई। आरोपियों ने चालक के सिर पर हथियार तान दिया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हथियारों के बल पर कैश वैन में रखा करीब 51 लाख रुपए से भरा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए।

*ऐसे गहराया कस्टोडियन पर शक*

लूट के बाद पुलिस ने कैश वैन के रूट, घटनाक्रम और कर्मचारियों की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू की। जांच में वैन का निर्धारित रूट छोड़कर सारुण्डा की तरफ जाना और कैश वैन के लॉक तक कस्टोडियन की पहुंच जैसे तथ्य महत्वपूर्ण रहे। पूछताछ और जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का शक विक्रमसिंह पर गहराता गया। इसके बाद पुलिस ने विक्रमसिंह और उसके साथी श्यामसुन्दर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों से लूट की रकम की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

*ब्रांच मैनेजर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट*

पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार 5 अगस्त को सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड, बीकानेर के ब्रांच मैनेजर आदित्य रावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। कंपनी विभिन्न बैंकों से नकदी लेकर एटीएम में कैश लोड करने का काम करती है।

*अब पुलिस के सामने तीन बड़ी चुनौतियां*

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब लूट की पूरी रकम बरामद करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार और कैंपर वाहन की बरामदगी तथा फरार आरोपियों तक पहुंचना भी पुलिस के लिए अहम है। कार्रवाई में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण और जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी मय टीम की अहम भूमिका रही।

12/08/2026

*निकाय चुनाव आचार संहिता पर लेटेस्ट अपडेट*

अब जानकार सूत्रों के हवाले से खबर,
19 अगस्त को लग सकती निकाय चुनावों की आचार संहिता,
चुनावी प्रक्रिया से पहले आरक्षण की लॉटरी का सिलसिला होगा शुरू,
13 अगस्त को महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी,
17 अगस्त को नगरीय निकायों के पार्षद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी,
इसी दिन जिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों से संबंधित आरक्षण प्रक्रिया भी होगी पूरी,
18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी,
यानी इसके बाद 19 अगस्त को आचार संहिता लागू होने की संभावना।

12/08/2026

*19 अगस्त को लग सकती निकाय चुनावों की आचार संहिता।*

*जैसलमेर में धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी*  *जैसलमेर :* जैसलमेर में एक बार फि...
12/08/2026

*जैसलमेर में धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी*

*जैसलमेर :* जैसलमेर में एक बार फिर बस “द बर्निंग बस” बनी. धउआ गांव के पास स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. स्कूल बस जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई. बस जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी.

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई. समय रहते सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला गया. बड़ा हादसा टलने से परिजनों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची.

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. धउआ गांव के पास बस में आग की घटना से हड़कंप मच गया.

11/08/2026

केरला का नाम केरलम करने वाला
बिल लोकसभा में हुआ
पास

11/08/2026

सावन की शिवरात्रि पर प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में उमडा जनसैलाब
बोलो हर हर महादेव🙏
Journalist DC

11/08/2026

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*आज का राशिफल*
*11अगस्त 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द रह सकता है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग* प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण* रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न *

*🌷आपका दिन मंगलमय 💐*

*🙏धन्यवाद।🙏*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Address

Faridabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist DC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share