Apnahak

Apnahak सभी नई और ताज़ा खबरें जानने के लिए देखते रहिए अपना हक न्यूज़।
(1)

पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने - दीपेन्द्र सिंह हुड्डादेश की आर्थिक स्थिति खरा...
12/09/2026

पिछले 12 साल में स्कूल, यूनिवर्सिटी नहीं बीजेपी के पांच सितारा दफ्तर बने - दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई– दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
मुख्यमंत्री जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये, वही झूठे वादे बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे – दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
भाजपा की सरकार ने 12 सालों में फरीदाबाद का हाल बेहाल कर दिया - विजय प्रताप
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा बडखल ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
12 एफबीडी फोटो कैप्शन: मंचासीन सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप व अनय।
फरीदाबाद, । सांसद दीपेन्द्र हुड्डा बडखल ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को और हमारे प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। देश की अर्थव्यवस्था बड़े-बड़े उद्योगपति घरानों के हवाले कर दी और उनके माध्यम से हजारों करोड़ की राशि इकट्ठी कर ली। देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही हैं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रुपये घोषित रूप से जमा हैं। बीजेपी वाले कितना कैश लिए बैठे हैं उसका तो कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता। बीजेपी के 12 साल में न कोई 4 लेन बना, न यूनिवर्सिटी बनी, न कोई स्कूल बना, अगर बने तो बीजेपी के आलीशान पांच सितारा दफ्तर बने। विकास हुआ तो बीजेपी के बैंक अकाउंट में विकास हुआ। 12 साल की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है कि बीजेपी के विधायक और मंत्रियों का भ्रष्टाचार देश में नंबर 1 पर है। बीजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। हर महकमे को बेचकर कहा गए केवल कूड़ा बचा है।दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये वही वादे बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे हैं। पंजाब में जाकर किसानों को धान की 3100 एमएसपी देने, बुजुर्गों को 6000 पेंशन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 देने, हर गरीब को 100-100 गज के प्लाट देने जैसे झूठे वायदे कर रहे हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन हरियाणा में कहते हैं कि उनके कहने से 2 चपरासी की बदली तक नहीं हो सकती। अगर नायब सिंह सैनी झूठे वायदे नहीं कर रहे तो हरियाणा में किसानों को धान की एमएसपी 3100 दिलवा दें। बुजुर्गों को 6000 पेंशन दि,लवा दें, HKRN में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दें, प्रदेश की हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में पेंशन दे दें, हर गरीब, SC, BC वर्ग को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिलवा दें। उन्होंने आगे कहा कि नायब सिंह सैनी जिस प्रदेश में चुनाव होता है वहां पहुंच जाते हैं। जब बिहार में चुनाव था तब वहां पहुंचकर बोले बिहार का बेटा हूं। अब पंजाब में चुनाव है तो वहां पहुंच गये। पंजाब चुनाव के बाद अगला नंबर हिमाचल प्रदेश का है वहां पहुंच जायेंगे।उन्होंने कहा कि जो हरियाणा प्रदेश 2014 तक देश में विकास का पर्यायवाची माना जाता था। प्रदेश खुशहाली के लिए जाना जाता था, अच्छे कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता था। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, आर्थिक विकास दर, खेल खिलाड़ियों में, किसान हितेषी नीतियों में किसानों को फसलों का भाव देने में, गन्ने का भाव देने में, किसान के कर्ज माफ करने में हरियाणा नंबर एक था। गरीब कल्याण नीतियों में, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट देने में, पानी, बिजली उपलब्धता के मामले में देश में हरियाणा का जिक्र होता था। विकास के मामले में देश में सबसे आगे के राज्यों में हरियाणा की गिनती होती थी। गुजरात से 3 गुना अधिक निवेश हरियाणा में आ रहा था। कहीं बड़े-बड़े थर्मल कारखाने बन रहे थे, कहीं आईएमटी बन रही थी, इंडस्ट्री आ रही थी। कहीं रेल की लाइनें बिछ रही थी, कहीं मेट्रो आ रही थी। कहीं यूनिवर्सिटी बन रही थी, कहीं 4 लेन, 6 लेन एनएच बन रहे थे।दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है, कि 12.5 साल के बाद देश का भविष्य हमारे बच्चे सड़कों पर आ गया और सरकार से सवाल पूछने लगा कि उनका भविष्य चौपट क्यों हो गया? देश में रोजगार क्यों नहीं है? देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था चौपट क्यों हो गई? युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों दिखाई दे रहा है? पहले तो सरकार ने हर वर्ग की तरह उनकी आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया। जंतर मंतर पर बच्चों पर बर्बरता की, उन पर लाठियाँ, आँसू गैस के गोले, पैलेट गन चलवाए। जब युवा पीछे नहीं हटे तब जाकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाया।हरियाणा विकास में तो देश में 15वें नंबर पर पहुंच गया और बेरोज़गारी में नंबर एक पर, नशाखोरी में नंबर एक पर, डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आंकड़े बताते हैं कि अपराध में देश में नंबर एक पर हरियाणा है, प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, चारों तरफ अंधेरगर्दी है, जेल से फिरौतियों की कॉल आती है। बीजेपी विधायक और मंत्रियों के भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक पर पहुँच गया। हरियाणा की जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के विधायक और बीजेपी के मंत्री अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।हरियाणा की जनता पिछली बार ही बदलाव चाहती थी। लेकिन बीजेपी ने जनता की भावना को हर कर साम, दाम, दंड, भेद से सत्ता हासिल की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं इंतजाम कर लिये। चुनाव में कालेधन का दुरुपयोग किया गया चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जहां जनता की भावना को साजिश और षड्यंत्र से हराया जाता है वहां जनता जवाब देना भी जानती है। रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को रोकने के लिये रात के अंधेरे में साजिश और षड्यंत्र करके कुछ मतों से हराया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव में विपक्ष को देश में सबसे बड़ी जीत देकर लोकसभा में भेजा। हाल में ही हरियाणा में बीजेपी के सारे मंत्रियों ने एक साथ मेरे खिलाफ बयान दिये और मुझे निशाने पर लिया। बीजेपी ही नहीं बीजेपी के सहयोगी दल भी दिन-रात हमें निशाने पर लेते है, क्योंकि हम जनता की आवाज उठाते हैं। जब तक चुनावों में बीजेपी का सफाया नहीं होगा, हमारी गाड़ी का पहिया रुकने वाला नहीं। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाती हैं। बड़खल विधानसभा में भी 18 हजार फर्जी वोट बनाए गए थे। हमारे नेता राहुल गांधी ने भी वोट चोरी को लेकर पूरा खुलासा कर चुके हैं किस तरह से ये वोट चोरी करते हैं।भाजपा की सरकार ने 12 सालों में फरीदाबाद का हाल बेहाल कर दिया। कांग्रेस की सरकार में फरीदाबाद एशिया का नम्बर 1 शहर हुआ करता था। आज फरीदाबाद का कहीं कोई नाम नहीं है। फरीदाबाद हर तरह से बुरी तरह पिछड़ चुका है। विजय प्रताप ने कहा कि अब हमारा संगठन बनने जा रहा है और अब हम जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर विधायक रघुबीर तेवतिया, विजय प्रताप, पराग शर्मा, गुलशन बग्गा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, बडखल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चपराना, जगन डागर, राजा राम, तरुण तेवतिया, हेम डागर, अनिल नेता, विकास दायमा, बिजेन्द्र मावी, रेनू चौहान, अख्तर हुसैन, वेदपाल दायमा, उमेश कौशिक, राजकुमार शर्मा, प्रेम किशन आर्य, संजय सोलंकी, लिखी चपराना, विजयपाल, बिजेंद्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर 8.29 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर थाना NIT ने दो खाताधारकों को किया गिरफ्तारफरीदाबाद...
12/09/2026

डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर 8.29 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर थाना NIT ने दो खाताधारकों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर बैंक खातों से 8.29 लाख रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने ठगी की रकम प्राप्त करने वाले दो खाताधारक मनोज कुमार निवासी पोखरा, बराईच, उत्तर प्रदेश तथा विशाल कुमार निवासी दुर्ग कोतवाली, बराईच, उत्तर प्रदेश को बराईच, उत्तर प्रदेश से 11 सितंबर को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सूरजकुंड निवासी शिकायतकर्ता का पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड एक्सपायर हो गया था। कार्ड रिन्यू कराने के लिए शिकायतकर्ता ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर प्राप्त कर उस पर कॉल की। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी के डेबिट कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ समय बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक कर लिया, जिसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। ठगों ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 4.70 लाख रुपये तथा उसकी पत्नी के खाते से 3.59 लाख रुपये, कुल 8.29 लाख रुपये निकाल लिये। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित मनोज और विशाल ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए हुए थे। पहली लेयर में मनोज के खाते में 3 लाख रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें से 60 हजार रुपये विशाल के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि साइबर ठगों से सावधान रहें। बैंक का कस्टमर केयर नंबर हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से ही प्राप्त करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

🚨 बड़ी खबर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म! 🚨सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों पर सहमति बन गई है।सरकार ने रिक्त पदों पर...
11/09/2026

🚨 बड़ी खबर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म! 🚨

सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों पर सहमति बन गई है।
सरकार ने रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का आश्वासन दिया है। 💪

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी और कृष्ण बेदी जी भी इस प्रेस वार्ता में मौजूद रहेंगे।

हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टीफाइड राइस : मंत्री राजेश नागरमंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जत...
10/09/2026

हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टीफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी दिया धन्यवाद

हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति

फरीदाबाद। हरियाणा में चालू खरीफ सत्र के दौरान धान की खरीद का अनुमान बढ़ाए जाने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्य में धान की खरीद, मिलिंग तथा प्रोसेसिंग का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर हरियाणा में धान खरीद और फोर्टीफाइड राइस आपूर्ति बढ़ाने की मांग रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी किसानों और प्रदेश के हित में यह विषय प्रमुखता से रखा था। उनकी मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान हरियाणा में धान खरीद के अनुमान को बढ़ाकर 59.62 लाख मीट्रिक टन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले गत वर्ष हरियाणा में धान खरीद का अनुमान 53.98 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार इस वर्ष प्रदेश में पहले की तुलना में अधिक फोर्टीफाइड राइस मिलेगा।
मंत्री नागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय पिछले दो खरीद सत्रों के दौरान हरियाणा में हुई धान खरीद की प्रवृत्ति, राज्य में फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य, खरीद प्रक्रिया के अंत में राज्य द्वारा की गई भौतिक सत्यापन प्रक्रिया तथा हरियाणा सरकार और भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा संयुक्त रूप से बिना मिलिंग किए गए धान के स्टॉक के सत्यापन सहित विभिन्न तथ्यों का अध्ययन के आधार पर लिया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने फोर्टिफाइड राइस की मिलिंग एवं आपूर्ति के लिए निर्धारित अवधि को भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इससे प्रदेश के राइस मिलर्स को अतिरिक्त समय मिलेगा और धान की मिलिंग एवं फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।
राजेश नागर ने कहा कि उनकी अनुशंसा के बाद हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अनुमानित धान खरीद बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी थी। अब केंद्र की मंजूरी मिलने से प्रदेश को भरपूर फोर्टीफाइड राइस मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों के हित में लगातार प्रभावी निर्णय ले रही है।

भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया श्री सिद्धपीठ मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों...
09/09/2026

भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया
श्री सिद्धपीठ मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत

फरीदाबाद। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर एक एवं पंजाबी सभा द्वारा आज दशहरा पर्व मनाने की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने बांस काटकर मूहूर्त किया और दशहरा पर्व की तैयारियों का आरंभ किया। इस दौरान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है और हर बार की तरह इस बार भी इस पर्व को मंदिर कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पिछले 75 वर्षाे से दशहरा का आयोजन करता आ रहा है और हर बार दशहरा पर्व को नया स्वरुप देने के लिए कमेटी के सभी सदस्यगण अपना योगदान देते है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आए हमारे बुजुर्गाे ने इस पर्व को मनाने की शुरुआत की थी, जो सिलसिला अब तक जारी है। श्री भाटिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को लंका दहन (रविवार), 20 अक्टूबर को दशहरा (मंगलवार) व 21 अक्टूबर (बुधवार) को राम-भरत मिलाप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल के विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया सहित शहर के अनेकों गणमान्य लोग शामिल होंगे। राजेश भाटिया ने बताया कि जल्द ही शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दशहरा पर्व को मनाने की रुपरेखा तय की जाएगी और इस बार दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए सभी संस्थाओं से विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौक़े पर मोहन लाल अरोड़ा,वेद भाटिया मामा, हरीश भाटिया, राधे श्याम भाटिया, विपिन भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, कैलाश गूगलनी, श्याम बांगा, कालू चौधरी, इंदर चावला, राजू भाटिया, चुन्नी लाल चावला, सन्नी चावला,सन्नी भाटिया, सचिन शर्मा, राजिंदर भाटिया, लोचन भाटिया, रवि कपूर, सौरव भाटिया, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भारत कपूर,सुभाष नोनिहाल, रविंद्र गुलाटी,कमल कपूर, कपिल उपस्थित थे

08/09/2026
समाजसेवी मनमोहन भाटिया (बब्बू) एवं गरिमा भाटिया जी को विवाह वर्षगांठ की अपना हक न्यूज़ की टीम की ओर से हार्दिक शुभकामनाए...
06/09/2026

समाजसेवी मनमोहन भाटिया (बब्बू) एवं गरिमा भाटिया जी को विवाह वर्षगांठ की अपना हक न्यूज़ की टीम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

Manmohan Bhatia Babbu

विद्यासागर स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव जी की ओर से सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।Deepak Yadav Deepak Yadav f...
05/09/2026

विद्यासागर स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव जी की ओर से सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Deepak Yadav Deepak Yadav faridabad

Address

Faridabad
121001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apnahak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apnahak:

Shortcuts

Share