VOFHaryana

VOFHaryana सत्य के साथ You may only access and use the material for personal or educational purposes. The links have been provided for reference and for convenience only.

Disclaimer
https://www.facebook.com/vofharyana.vof page is a Property of VOF Media.
“The use of content on https://www.facebook.com/vofharyana.vof page. The contents, news, information, art work, text, video, audio, or picture (collectively "materials") content on our web site are protected by the copyrights laws. You may not modify/alter for any purpose without VOF Media written

consent any material on https://www.facebook.com/vofharyana.vof’s page. All materials of "https://www.facebook.com/vofharyana.vof" page are protected by copyright law. You may not under any circumstances, reproduce, record, publish publicly, distribute or publicly exhibit any material without VOF Media’s written consent. Any attempt to "Pass off" any of https://www.facebook.com/vofharyana.vof content as your own work shall be violative of the existing copy right laws. Links of other sites from https://www.facebook.com/voiceoffaridabad.vof
The sites linked from "https://www.facebook.com/vofharyana.vof" are not under control and "VOF Media" does not assume responsibility or liability for the materials available at such linked sites. https://www.facebook.com/vofharyana.vof shall have no liability for:
a) https://www.facebook.com/vofharyana.vof cannot vouch for the veracity of stories of news agencies or those cited from other news media. b) https://www.facebook.com/vofharyana.vof cannot vouch for veracity or content of comments posted by readers. c) Any loss, or injury caused either in whole or in part by its acts, omissions or for conditions beyond its control. d) Any omissions, errors or inaccuracies in the information regardless of how it is caused, or delays or interruptions in delivery of the information, or,
e) Any decision made or action taken or any damage in reliance upon the Information furnished herein below.
“VOF Media” makes no warranty, representation or guarantee as to content, sequence, accuracy, timeliness, completeness, truthfulness and positioning of the information or the sources that the information may be relied upon for any reason. “VOF Media” makes no warranty, representation or guarantee that the information will be uninterrupted or error free and that any defects can be corrected. Limited Liability
Under no circumstances https://www.facebook.com/vofharyana.vof shall not be liable for loss or damages whatsoever whether is contract, tort or otherwise from the use of, or reliance on the information or from the use of Internet generally. https://www.facebook.com/vofharyana.vof is fully conforming to all the laws and regulations that are in place and required to be followed by online news portals including IT (Intermediary Rules), 2021 the details of which can be found on our grievance redressal page. https://www.facebook.com/vofharyana.vof has a grievance redressal cell so as to address the grievances of the users. The users entering the page fully undertake to be responsible for any act omission on their part or wrongful use of information by the, VOF Media will have no responsibility whatsoever in the above mentioned circumstances.”
Our Grievance Redressal Cell
Contact Person Mr. Saurabh Bhardwaj
Mail ID. [email protected]
Contact No. 9818347666

13/06/2026
12/06/2026

पहले से तैयार थी रेणु भाटिया के इस्तीफे की स्क्रिप्ट, 48 घंटे में बदल दिया पूरा राज्य महिला आयोग

हरियाणा महिला आयोग में बड़ा बदलाव, उषा प्रियदर्शनी बनीं नई अध्यक्ष; मीना परमार को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
12/06/2026

हरियाणा महिला आयोग में बड़ा बदलाव, उषा प्रियदर्शनी बनीं नई अध्यक्ष; मीना परमार को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गुरुग्राम में महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार...ACB ने 50 हजार रुपए के साथ दबोचागुरुग्राम में भ्रष्टाचार के खिल...
12/06/2026

गुरुग्राम में महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार...
ACB ने 50 हजार रुपए के साथ दबोचा

गुरुग्राम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मानेसर महिला थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाई बलराम और मुकेश का नाम शामिल था। आरोप है कि हेड कांस्टेबल कविता ने दोनों भाइयों का नाम केस से हटाने और उन्हें मुकदमे से बाहर करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कर ट्रैप लगाने की योजना बनाई। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी महिला पुलिसकर्मी के पास भेजा।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि के 50 हजार रुपए हेड कांस्टेबल कविता को सौंपे, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिनका रंग बदल गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या अधिकारी भी शामिल था या नहीं।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

– “मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना,कोर्ट में शिकायत, सोशल मीडिया पर प्यारसपना चौधरी-वीर साहू विवाद में नया मोड़ह...
12/06/2026

– “मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना,
कोर्ट में शिकायत, सोशल मीडिया पर प्यार
सपना चौधरी-वीर साहू विवाद में नया मोड़

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी तथा उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गया है। घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन अब दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट ने रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सपना चौधरी ने हाल ही में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया, जिसके चलते उन्हें ससुराल छोड़ना पड़ा। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क न करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उनके घर, कार्यस्थल और आसपास जाने पर भी रोक लगाई गई थी।

कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के बीच मतभेद सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिए। सपना ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा”, जबकि वीर साहू ने जवाबी अंदाज में लिखा, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है?”। इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं।

हालांकि गुरुवार को दोनों की ओर से साझा की गई नई पोस्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। सपना चौधरी ने गौशाला से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके गीत “आंख्या में” के बोल सुनाई देते हैं – “मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना, आंख्या में मन्ने पिया बस लेण दें ना...”। इस वीडियो को देखकर कई प्रशंसक हैरान रह गए और इसे वीर साहू के प्रति भावनाएं व्यक्त करने से जोड़कर देखने लगे।

वहीं वीर साहू ने भी गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने आध्यात्मिक और भावुक संदेश दिया। रील में वह कहते नजर आए कि उन्होंने अपने जीवन का भार ईश्वर और गौ माता को सौंप दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक और रील साझा की, जिसमें रागिनी के बोलों के जरिए अपने मन की भावनाएं व्यक्त करते दिखाई दिए।

इन पोस्टों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दोनों के रिश्तों में सुधार की संभावना है या फिर यह केवल भावनात्मक अभिव्यक्ति है। हालांकि अदालत में मामला अभी विचाराधीन है और दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि सपना चौधरी की फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है। अदालत में उनकी ओर से यह भी आशंका जताई गई थी कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर के दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। फिलहाल कोर्ट के निर्देश लागू हैं और मामले की अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

आग एक, मातम एक… फिर मुआवजे की कीमत अलग-अलग क्यों?हरियाणा में मौत का अलग-अलग रेट? हरियाणा में दो दर्दनाक अग्निकांड हुए। द...
12/06/2026

आग एक, मातम एक…
फिर मुआवजे की कीमत अलग-अलग क्यों?
हरियाणा में मौत का अलग-अलग रेट?

हरियाणा में दो दर्दनाक अग्निकांड हुए। दोनों में घर उजड़े, सपने राख हुए और परिवारों ने अपने अपनों को खोया। लेकिन लगता है कि सरकारी फाइलों में इंसानी जिंदगी की कीमत भी अलग-अलग कॉलम में दर्ज होती है।

7 मार्च 2026 को जींद के सफीदों में हुए अग्निकांड में 12 महिलाओं की मौत हो गई। सरकार ने संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा कर दी।

फिर 9 जून 2026 को रोहतक के डी-पार्क मार्केट अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हुई। इस बार सरकार की संवेदनशीलता शायद कुछ ज्यादा जाग गई और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि घोषित कर दी गई।

अब सवाल यह नहीं है कि किसे कितनी मदद मिली। सवाल यह है कि आखिर एक ही राज्य में, एक ही तरह की त्रासदी में, एक इंसान की मौत की कीमत अलग-अलग कैसे तय हो जाती है?

क्या सफीदों में जान गंवाने वाली 12 महिलाओं का दर्द आधा था? क्या उनके परिवारों का दुख कम था? क्या उनके बच्चों के सिर से छाया कम हटी थी? या फिर संवेदनाओं का सरकारी रेट कार्ड घटना स्थल देखकर तय होता है?

बात यह है कि आग दोनों जगह लगी, मातम दोनों जगह पसरा, आंसू दोनों जगह बहे, लेकिन मुआवजे की गणित अलग-अलग निकली।

अगर किसी परिवार का कमाने वाला चला जाए तो उसके घर का चूल्हा यह नहीं पूछता कि हादसा सफीदों में हुआ था या रोहतक में। बच्चे यह नहीं समझते कि उनके पिता या मां की जान की कीमत सरकारी आदेश में कितनी लिखी गई है। उनके लिए तो नुकसान एक जैसा ही है।

यह मुद्दा किसी व्यक्ति, सरकार या सहायता राशि का विरोध नहीं है। बल्कि सवाल सिर्फ इतना है कि जब दुख समान है, तो संवेदना का पैमाना अलग क्यों?

क्या हर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की कोई समान नीति नहीं होनी चाहिए? क्या किसी की जान की कीमत परिस्थितियों, सुर्खियों या स्थान के हिसाब से तय होनी चाहिए?

क्योंकि हादसों में मरने वालों के परिवार शायद आज भी यही सोच रहे होंगे कि आग तो दोनों जगह एक जैसी लगी थी, फिर इंसानी जिंदगी की कीमत अलग-अलग कैसे हो गई?

यही सवाल आज हरियाणा के लोगों के मन में है — क्या न्याय और संवेदना का पैमाना भी सबके लिए समान नहीं होना चाहिए?

शिक्षा विभाग के कर्मचारी नहीं कर पाएंगे विदेश यात्रा…केवल मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी छूटहरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारि...
12/06/2026

शिक्षा विभाग के कर्मचारी नहीं कर पाएंगे विदेश यात्रा…
केवल मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी छूट

हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की विदेश यात्राओं को लेकर सख्त फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अब सितंबर 2026 तक विदेश यात्रा करना आसान नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान विदेश यात्रा से संबंधित किसी भी आवेदन को मंजूरी के लिए आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। केवल गंभीर बीमारी या विदेश में आवश्यक चिकित्सा उपचार से जुड़े मामलों को ही छूट दी जाएगी।

मुख्य सचिव की एडवाइजरी के बाद जारी हुए आदेश

माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि यह निर्णय 10 जून 2026 को मुख्य सचिव, हरियाणा द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुपालन में लिया गया है। इसके तहत सभी जिला और राज्य स्तरीय शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विदेश दौरे के प्रस्ताव को सितंबर 2026 तक स्वीकृति के लिए अग्रेषित न करें।

हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

सरकार के इस फैसले का असर शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षा अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर पड़ेगा। जिन कर्मचारियों ने निजी कार्य, पारिवारिक कार्यक्रम, पर्यटन या अन्य कारणों से विदेश यात्रा की योजना बनाई थी, उन्हें अब निर्धारित अवधि तक इंतजार करना होगा।

मेडिकल इमरजेंसी मामलों को राहत

सरकार ने मानवीय आधार पर गंभीर बीमारियों और विदेश में आवश्यक इलाज के मामलों को प्रतिबंध से बाहर रखा है। ऐसे मामलों में नियमानुसार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और उन पर विचार किया जाएगा।

सभी जिला कार्यालयों को भेजे गए निर्देश

यह आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO), एससीईआरटी, डाइट, बीआईटीई, गेट्टी संस्थानों, निदेशालय मुख्यालय के अधिकारियों तथा विभागीय आईटी सेल को भेज दिया गया है। साथ ही आईटी सेल को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश को विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए, ताकि सभी संबंधित कर्मचारियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

प्रशासनिक सख्ती का संकेत

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक अनुशासन और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आदेश में विदेश यात्राओं पर रोक लगाने का विस्तृत कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सितंबर 2026 तक विदेश यात्रा के लिए सरकारी मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है।

मनाली से जयपुर जा रही वॉल्वो बस ट्रक से टकराई…ड्राइवर-परिचालक की मौत, 17 घायलहरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुब...
12/06/2026

मनाली से जयपुर जा रही वॉल्वो बस ट्रक से टकराई…
ड्राइवर-परिचालक की मौत, 17 घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनाली से जयपुर जा रही टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मनाली से करीब 40 पर्यटकों को लेकर वॉल्वो बस जयपुर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जब बस बुचावास कट के पास पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और बस तेज रफ्तार में सीधे उसमें घुस गई।

ट्रक में लदी लोहे की इंगल बस में घुसी

ट्रक में लोहे की इंगल (एंगल) लदी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की इंगल बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन चकनाचूर हो गई। कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर आगे जा गिरे।

झपकी आने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

चीख-पुकार के बीच बचाव अभियान

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। बस के दरवाजे क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। सभी घायलों को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है।

चालक और परिचालक की मौत

हादसे में जयपुर के विजयनगर निवासी चालक सोमवीर (30) और परिचालक दिलखुश (31) की मौत हो गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये लोग हुए घायल

घायलों में जयपुर निवासी नलिन जैन (40), प्रतीक (28), सुरेंद्र (49), सुभाष चंद्र (38), आशीष (44), यशस्वी (29), वसीम अख्तर (46), अभिमन्यु (38), आशुतोष (27), अविनाश (24), गौरव (25), प्रियंका (28) और प्राची (25) शामिल हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़ के सोहन (30), राजस्थान के दौसा निवासी रोहित (30) और पावटा की खुशी (18) भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हरियाणा में बनेगी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड...सरकार ने दी ATS गठन को मंजूरीपंचकूला में होगा मुख्यालय, गुरुग्राम और पंचकूला म...
11/06/2026

हरियाणा में बनेगी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड...
सरकार ने दी ATS गठन को मंजूरी
पंचकूला में होगा मुख्यालय, गुरुग्राम और पंचकूला में खुलेंगे विशेष पुलिस थाने

हरियाणा सरकार ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के गठन को मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में आधिकारिक रूप से ATS की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य आतंकवाद, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और संगठित अपराधों पर प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना है।

सरकार के इस फैसले को राज्य की सुरक्षा रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई इकाई के गठन से सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और संवेदनशील मामलों में तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी है।

पंचकूला में होगा मुख्यालय

अधिसूचना के अनुसार हरियाणा ATS का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया जाएगा। यहीं से राज्यभर में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय किया जाएगा। इसके लिए अलग प्रशासनिक और परिचालन ढांचा विकसित किया जाएगा।

गुरुग्राम और पंचकूला में बनेंगे विशेष थाने

आतंकवाद और उससे जुड़े मामलों की जांच के लिए दो विशेष पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक थाना गुरुग्राम और दूसरा पंचकूला में होगा। गुरुग्राम को दिल्ली-एनसीआर से जुड़ा होने और बड़े कारोबारी केंद्र के रूप में संवेदनशील मानते हुए इस व्यवस्था में शामिल किया गया है।

इन विशेष थानों को आतंकवाद, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और संबंधित मामलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

संगठित अपराध और विदेशी नेटवर्क पर नजर

सरकार का मानना है कि हाल के वर्षों में संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े मामलों की चुनौती बढ़ी है। ऐसे मामलों में समय रहते सूचनाओं का विश्लेषण और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ATS महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित टीम होगी तैनात

नई इकाई को आधुनिक हथियारों, उन्नत निगरानी प्रणालियों और विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों से लैस किया जाएगा। साथ ही तकनीकी निगरानी, खुफिया विश्लेषण और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि ATS के गठन से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी। आने वाले समय में इसके संचालन और कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

93 चालान और 2.29 लाख रुपए जुर्माना...गुरुग्राम पुलिस ने भी बाइक की हिस्ट्री देख रहे है हैरान गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ...
11/06/2026

93 चालान और 2.29 लाख रुपए जुर्माना...
गुरुग्राम पुलिस ने भी बाइक की हिस्ट्री देख रहे है हैरान

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान एक ऐसी बाइक को जब्त किया है, जिस पर 93 चालान लंबित मिले। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 2 लाख 29 हजार रुपए है। बाइक को सेक्टर-4/7 चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI) मदनपाल ने अपनी टीम के साथ एक बाइक को रुकवाकर जांच की। वाहन का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत 93 चालान लंबित हैं। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

पुलिस के मुताबिक, अधिकांश चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने और जेब्रा क्रॉसिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण किए गए थे। जांच के दौरान चालक वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करवा दिया।

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें और अपने वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं। साथ ही लोगों को लंबित चालानों की जानकारी और समय पर भुगतान के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Address

HOUSE NO-265, 3rd Floor, SECTOR 16-A
Faridabad
121002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VOFHaryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share