PEHCHAN FARIDABAD

PEHCHAN FARIDABAD Pehchan Faridabad is a complete city News app coming soon for the people of Faridabad
(3)

पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार*फरीदाबाद: थाना श...
11/09/2026

पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार*

फरीदाबाद: थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से 9 सितंबर को मालदा टाउन, पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 2 सितम्बर को लड़की घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर 3 सितम्बर को थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। चौकी प्रभारी एसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई विजय कुमार की टीम ने उपलब्ध सुरागों का विश्लेषण करते हुए नाबालिग का पता लगाया और उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया।

नाबालिग के लीगल एड के माध्यम से बयान दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई के बाद उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया

फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए AI पर कार्यशाला आयोजितAI के फायदे, सीमाएं और पुलिस कार्य में प्रभावी उ...
11/09/2026

फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए AI पर कार्यशाला आयोजित

AI के फायदे, सीमाएं और पुलिस कार्य में प्रभावी उपयोग के तरीकों पर दी गई जानकारी

फरीदाबाद; पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21c मे आज Artificial Intelligence (AI) के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI की कार्यप्रणाली, इसके लाभ एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री राजेश कुमार मोहन, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, श्री वरुण कुमार एवं फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न Crime Branch के प्रभारी, Cyber Police Station एवं Cyber Cell के प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में DCP Crime श्री राजेश कुमार मोहन के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि AI कैसे कार्य करता है, Generative AI क्या है तथा AI टूल्स का सही एवं सुरक्षित तरीके से किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है।

कार्यशाला में यह भी समझाया गया कि AI की सहायता से कम समय में अधिक प्रभावी कार्य किया जा सकता है, साथ ही AI के उपयोग के दौरान गोपनीयता, डेटा सुरक्षा, गलत जानकारी तथा इसके दुरुपयोग से जुड़े संभावित जोखिमों के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता बताई गई।

कार्यशाला का संचालन श्री सुमित कुमार सिंह, Founder, GarageLabsTech.com (Garage Labs Technology) द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी देते हुए AI Fundamentals, Prompt Engineering, ChatGPT एवं Claude के उपयोग, Connectors, Plugins एवं Integrations तथा पुलिसिंग एवं प्रशासनिक कार्यों में AI के वास्तविक उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से AI के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को समझा।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य है कि आधुनिक तकनीक एवं AI जैसे नए तकनीकी संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, स्मार्ट एवं जनहितकारी बनाया जाए

11/09/2026

नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक पर चाकू से किए कई वार, दो गिरफ्तार

*अपराध शाखा ऊंचा गांव ने ब्लाइंड केस का किया खुलासा, एक आरोपित की तलाश जारी*

*महिला से बातचीत को लेकर रंजिश में वारदात को दिया अंजाम*

फरीदाबाद: 7 सितंबर को सेक्टर-3 स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ लाला (26), निवासी गांव रहेड़ा, मथुरा, हाल डबुआ कॉलोनी और मनीष (22), निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 7 सितंबर को निपुण कुमार पटेल (27), निवासी सेक्टर-3, पूजा करने के लिए वाल्मीकि मंदिर आया था। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निपुण का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित के चाचा धनंजय कुमार पटेल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र की पहले डबुआ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से जान-पहचान थी। बाद में महिला सेक्टर-3 में रहने लगी और निपुण के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर धर्मेन्द्र निपुण से रंजिश रखने लगा। उसने आशीष और मनीष के साथ मिलकर निपुण पर हमला करने की योजना बनाई। वारदात के दौरान तीनों ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखा था। धर्मेन्द्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और साथियों ने निपुण पर चाकू से हमला कर दिया।

*ब्लाइंड केस का खुलासा*

वारदात के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की तथा दोनों को 10 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

धर्मेन्द्र आठवीं पास और अविवाहित है तथा उसके खिलाफ थाना डबुआ में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। मनीष तीन कक्षा तक पढ़ा है और शादीशुदा है। फरार आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है

11/09/2026

बाटा मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर से जा टकराई स्विफ्ट गाड़ी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के प्रत्येक सफाई कर्मी भाई-बहन दिन-रात मेहनत करके गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर रखते ह...
10/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के प्रत्येक सफाई कर्मी भाई-बहन दिन-रात मेहनत करके गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर रखते हैं, उनका सम्मान और कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी संकल्प के साथ ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय ₹16,000 से बढ़ाकर ₹18,100 प्रतिमाह किया गया है। साथ ही, गांव से बाहर ड्यूटी पर ₹200 प्रतिदिन भत्ता, वर्दी भत्ता ₹6,000 और धुलाई भत्ता ₹1,500 वार्षिक किया गया है। बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

इन कर्मठ साथियों के परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी और हर माह 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा। उनके सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए हम पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

अबू सलेम को फिलहाल समय से पहले जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज कर दी ह...
10/09/2026

अबू सलेम को फिलहाल समय से पहले जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज कर दी है और बॉम्बे हाई कोर्ट के अप्रैल 2026 के फैसले को बरकरार रखा है।

मामले का मुख्य बिंदु यह है कि अबू सलेम को पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित करते समय उसकी सजा को लेकर 25 वर्ष की सीमा से जुड़ी शर्त थी। अबू सलेम का कहना था कि उसकी हिरासत की अवधि जोड़कर 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए उसे रिहा किया जाना चाहिए।

लेकिन अदालत ने उसकी यह दलील स्वीकार नहीं की। इस फैसले के अनुसार उसकी 25 साल की प्रत्यर्पण-आधारित सजा की अवधि 2030 में पूरी मानी जाएगी।

आपके ऊपर लिखे वाक्य “SLP disposed in CBI favour” का अर्थ है कि अबू सलेम की Special Leave Petition (विशेष अनुमति याचिका) का निपटारा CBI/सरकार के पक्ष में हुआ है।

मारपीट, फायरिंग और चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार**क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संतोष व पंकज को किय...
10/09/2026

मारपीट, फायरिंग और चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

*क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संतोष व पंकज को किया गिरफ्तार, अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया*

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, फायरिंग, चाकू से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित संतोष और पंकज, निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता पुनीत निवासी बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 08 सितम्बर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान रोहित व संतोष ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की, जिसमें उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ।

इसके बाद पुनीत जब मामले को लेकर बातचीत करने आरोपियों के पास पहुंचा तो वहां पंकज, रोहित, संतोष, भोला व अन्य मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुनीत व उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान पंकज ने देशी कट्टा निकालकर पहले हवा में फायर किया और बाद में पुनीत पर गोली चलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने मौके से भागते समय भी फायरिंग की और संतोष ने चाकू से पुनीत के दोस्त हन्नी पर हमला किया।

शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष व पंकज को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट की घटना के बाद शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ आरोपियों से बातचीत करने पहुंचा था, जहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट, फायरिंग व चाकू से हमला किया।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है

चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद, 6 वाहन चोर गिरफ्तार*फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अल...
10/09/2026

चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद, 6 वाहन चोर गिरफ्तार*

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा NIT ने थाना डबुआ के मई 2023 के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नरेश निवासी गांव पाली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में आलिम निवासी बड़खल व आमिर निवासी SGM नगर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।

AVTS-2 ने थाना भूपानी के एक वाहन चोरी के मामले में फैजल निवासी अजय नगर, मथुरा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं AVTS सिकरोना ने थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित मोहित निवासी सुनहेरा, डीग राजस्थान, हाल समयपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में हरविंद्र सिंह निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 6 मामलों का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

10/09/2026

🌸 प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्रद्धा और उल्लास से मनाई कान्हा जी की छठी 🌸 इस सुंदर आयोजन में प्रीति मित्तल, नम्रता मित्तल ,रेखा जिंदल ,बबीता गुप्ता ,रंजना गर्ग ,ममता गर्ग ,ममता मंगला, मीनाक्षी गोयल, मंजुल महेश्वरी एवं सुषमा शर्मा ,आभा शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PEHCHAN FARIDABAD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PEHCHAN FARIDABAD:

Shortcuts

Share