Naval Kishor Sharma

Naval Kishor Sharma Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Naval Kishor Sharma, Digital creator, Faridabad.

धर्मो रक्षति रक्षितः | 🙏 श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद से जुड़ा एक विनम्र सेवक। सनातन संस्कृति का प्रचार, समाज सेवा और गुरु कृपा के संदेशों को साझा करने हेतु समर्पित। 🚩 जय श्रीमन्नारायण 🙏

श्री सिद्धदाता आश्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हवन-यज्ञ, जनकल्याण एवं राष्ट्रमंगल की कामना; शाम को होगा ‘आशीर्वाद ...
17/09/2026

श्री सिद्धदाता आश्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हवन-यज्ञ, जनकल्याण एवं राष्ट्रमंगल की कामना; शाम को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्वलन

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद में आज जनकल्याण, समाजहित एवं राष्ट्रमंगल की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सेवा, सहयोग, जनभागीदारी एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस पावन अवसर पर अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर, श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज, अधिपति — श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद, के पावन सान्निध्य में विधिवत हवन-यज्ञ संपन्न हुआ।

हवन-यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान समाज में सुख-शांति, सद्भाव, समृद्धि, जनकल्याण तथा राष्ट्र की उन्नति एवं मंगल की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था एवं सेवा भावना के साथ यज्ञ में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ के माध्यम से भी जनसेवा, समाजकल्याण एवं राष्ट्रमंगल की भावना को समर्पित संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

पूज्य महाराज श्री ने सेवा को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना के साथ योगदान देना चाहिए। उन्होंने जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।

शाम 6 से 7 बजे होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ विशेष दीप प्रज्वलन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के इसी क्रम में श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम मंदिर में भी विशेष दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर जनकल्याण, सुख-शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं राष्ट्रमंगल की कामना करेंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, आध्यात्मिकता, एकजुटता एवं सकारात्मक संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित हवन-यज्ञ एवं आगामी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, सहयोग और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं से अभियान से जुड़कर समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

फरीदाबाद के जीवा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवफरीदाबाद। सेक्टर 21B स्थित जीवा पब्लिक...
03/09/2026

फरीदाबाद के जीवा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

फरीदाबाद। सेक्टर 21B स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव को स्कूल के छात्रों ने अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान, प्रिंसिपल मैडम और सभी शिक्षक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कई शानदार संस्कृत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर स्कूल पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित विभिन्न नृत्य-नाटिकाओं, भजनों और गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छात्रों द्वारा किए गए संस्कृत श्लोकों के सस्वर पाठ और सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्कूल के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान और प्रिंसिपल मैडम ने बच्चों के इस बेहतरीन प्रयास और उत्साह की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन संदेश, गीता के ज्ञान और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और अत्यंत आनंदमय वातावरण में इस महोत्सव का समापन हुआ।

👉 पूरी खबर पढ़ने और तस्वीरें देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें!

✨ 'रक्षासूत्र केवल धागा नहीं, अटूट विश्वास और आध्यात्मिक मंगल का प्रतीक है।' ✨आज ब्रह्माकुमारी केंद्र सेक्टर-46 की संचाल...
27/08/2026

✨ 'रक्षासूत्र केवल धागा नहीं, अटूट विश्वास और आध्यात्मिक मंगल का प्रतीक है।' ✨

आज ब्रह्माकुमारी केंद्र सेक्टर-46 की संचालिका बीके मधु बहन जी सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) पहुंचीं। उन्होंने यहां जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस पावन अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का लौकिक पर्व नहीं है, बल्कि यह उस असीम विश्वास का प्रतीक है जो एक गुरु और शिष्य को अदृश्य डोर में बांधता है। 🌸

बीके मधु बहन, जो कई वर्षों से स्वामी जी को राखी बांधती आ रही हैं, उन्होंने कहा कि गुरु जी का ओज और सान्निध्य किसी भी अशांत मन को परम शांति से भर देता है। हमारी यही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें, ताकि समाज को उनका दिव्य मार्गदर्शन और सेवा यूं ही प्राप्त होती रहे। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधिकारी आशा कुमारी जी ने भी गुरु महाराज को रक्षासूत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिव्यधाम में सजा प्रेम का झूला, झूल रहे हैं नंदलाल आइए… आप भी दिव्यधाम पधारिए।अपने कान्हा को प्रेम से झूला झुलाइए, उनके ...
23/08/2026

दिव्यधाम में सजा प्रेम का झूला, झूल रहे हैं नंदलाल

आइए… आप भी दिव्यधाम पधारिए।
अपने कान्हा को प्रेम से झूला झुलाइए, उनके मनोहारी झूलन दर्शन कीजिए और उस दिव्य अनुभूति को अपने हृदय में संजो लीजिए, जिसे शब्दों में नहीं, केवल भावों में महसूस किया जा सकता है।

✨ यह पावन झूलनोत्सव श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। ✨

जय श्रीकृष्ण!
जय श्रीमन्नारायण! 🌺

जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०)
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद

आज श्री सिद्धदाता आश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में दर्शनार्थ पधारे केंद्र सरकार में विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं न...
18/08/2026

आज श्री सिद्धदाता आश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में दर्शनार्थ पधारे केंद्र सरकार में विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में माननीय राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येस्सो नाइक (Shripad Yesso Naik) जी से सप्रेम शिष्टाचार भेंट हुई। 🙏✨

🙏 वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी की पावन स्मृति को समर्पित 🙏वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी (श्रीमती अशर्फी देवी) की सातवीं प...
02/08/2026

🙏 वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी की पावन स्मृति को समर्पित 🙏

वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी (श्रीमती अशर्फी देवी) की सातवीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन।

परम पूज्यनीय वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी की पावन स्मृति में, अधिष्ठाता अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में, श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद परिसर स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य औषधालय एवं सुप्रीम हॉस्पिटल (चार्मवुड विलेज, सेक्टर-39, फरीदाबाद) के सहयोग से इस जनकल्याणकारी सेवा का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
🕘 समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
📍 स्थान: श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद

🔹 निःशुल्क परामर्श
• हृदय रोग विशेषज्ञ
• हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ
• स्त्री रोग विशेषज्ञ
• बाल रोग विशेषज्ञ
• जनरल फिजीशियन
• मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ
• कान, नाक एवं गला (ENT) विशेषज्ञ

🔹 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
• ब्लड प्रेशर
• रैंडम ब्लड शुगर
• ईसीजी (हृदय की जांच)
• बीएमडी (हड्डियों की सघनता की जांच)

👁️ विशेष सुविधा
निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन

इस शिविर में सुप्रीम हॉस्पिटल (चार्मवुड विलेज, सेक्टर-39, फरीदाबाद), भाटिया सेवक समाज चैरिटेबल हॉस्पिटल, एनआईटी फरीदाबाद, यूनिपैथ लैब डायग्नोस्टिक (दिल्ली) एवं मानव रचना डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

🌸 आप सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सादर निवेदन है कि इस पुण्य अवसर पर पधारकर वैकुंठवासी श्री गुरु माता जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।

आयोजक एवं निवेदक
जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव–2026 🌺🙏श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम–श्रीसिद्धदा...
30/07/2026

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव–2026 🌺🙏

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम–श्रीसिद्धदाता आश्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और गुरुभक्ति से आलोकित रहा।

इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के पावन श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका दिव्य आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त किया। गुरुदेव के स्नेह, कृपा और आशीष ने सभी भक्तों के जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और आनंद से अभिभूत कर दिया।

गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिव्य अवसर है। गुरुकृपा से ही जीवन में ज्ञान, भक्ति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

"गुरु कृपा से ही जीवन सफल, सार्थक और परमात्मा की ओर अग्रसर होता है।"

जय गुरुदेव।
जय श्रीमन नारायण। 🙏🌺

जय गुरुदेव 🙏 जय श्रीमन्नारायण 🙏
29/07/2026

जय गुरुदेव 🙏 जय श्रीमन्नारायण 🙏

🚩 जय गुरुदेव! जय श्रीमन्नारायण! 🚩

ध्यान मूलं गुरुर्मूर्तिः, पूजा मूलं गुरुपदम।
मंत्र मूलं गुरुर्वाक्यं, मोक्ष मूलं गुरु कृपा।।

आप सभी को अनंत करुणा के पावन पर्व श्री गुरु पूर्णिमा की अनंत मंगलमय शुभकामनाएं! 🌸✨

श्री गुरु पूर्णिमा के इस परम पवित्र एवं अलौकिक सुअवसर पर युगल सरकार भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे आप सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और आध्यात्मिक उन्नति से परिपूर्ण करें। परमपिता परमेश्वर आपके सभी अभीष्ट मनोरथों को पूर्ण करें और आपकी हर मनोकामना सिद्ध हो।

— अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर
श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरूषोत्तमाचार्य जी महाराज
(अधिपति - श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम / श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद)

भक्ति, समर्पण और दिव्यता से सराबोर इस सुअवसर पर आयोजित होने वाले पावन सत्संग-प्रवचन, भावभरे भजनों, गुरु पूजन, आशीर्वाद एवं प्रसाद में आप अपने इष्ट-मित्रों और परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस महापर्व पर अपने सद्गुरुदेव के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

🌺 श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 🌺
📅 29 जुलाई 2026 — सभी भक्तों के लिए
⏰ प्रातः 9:00 बजे से

📍आयोजक एवं निवेदक
जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम (फरीदाबाद)

Address

Faridabad
121001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naval Kishor Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share