Today Bhaskar

Today Bhaskar न्यूज़ भी, व्यूज भी ! You may only access and use the material for personal or educational purposes.
(1)

Disclaimer

“The use of content on TodayBhaskar website The contents, news, information, art work, text, video, audio, or picture (collectively "materials") content on our website are protected by the copyrights laws. You may not modify/alter for any purpose without TodayBhaskar written consent any material on todaybhaskar.com's website. All materials of "todaybhaskar.com" website are protected by

copyright law. You may not under any circumstances, reproduce, record, publish publicly, distribute or publicly exhibit any material without todaybhaskar.com's written consent. Any attempt to "Pass off" any of todaybhaskar.com content as your own work shall be violation of the existing copy right laws. Links of other sites from TodayBhaskar website The sites linked from " www.todaybhaskar.com " website are not under control and " todaybhaskar.com " does not assume responsibility or liability for the materials available at such linked sites. The links have been provided for reference and for convenience only. todaybhaskar.com shall have no liability for:

a) todaybhaskar.com cannot vouch for the veracity of stories of news agencies or those cited from other news media. b) todaybhaskar.com cannot vouch for veracity or content of comments posted by readers. c) Any loss, or injury caused either in whole or in part by its acts, omissions or for conditions beyond its control. d) Any omissions, errors or inaccuracies in the information regardless of how it is caused, or delays or interruptions in delivery of the information, or,

e) Any decision made or action taken or any damage in reliance upon the information furnished herein below. TodayBhaskar makes no warranty, representation or guarantee as to content, sequence, accuracy, timeliness, completeness, truthfulness and positioning of the information or the sources that the information may be relied upon for any reason. TodayBhaskar makes no warranty, representation or guarantee that the information will be uninterrupted or error free and that any defects can be corrected. Limited Liability

Under no circumstances TodayBhaskar shall not be liable for loss or damages whatsoever whether is contract, tort or otherwise from the use of, or reliance on the information or from the use of Internet generally. TodayBhaskar is fully conforming to all the laws and regulations that are in place and required to be followed by online news portals including IT (Intermediary Rules), 2021 the details of which can be found on our grievance redressal page. TodayBhaskar has a grievance redressal cell so as to address the grievances of the users. The users entering the website fully undertake to be responsible for any act omission on their part or wrongful use of information by the, TodayBhaskar will have no responsibility whatsoever in the above mentioned circumstances.

वार्ड नं-1 को विकास की एक और बड़ी सौगात! दिन: रविवार 13 सितंबर 2026 ||शाम 4 बजे ||बारात घर राजीव कॉलोनी चुंगी, अटल चौक |...
12/09/2026

वार्ड नं-1 को विकास की एक और बड़ी सौगात!

दिन: रविवार
13 सितंबर 2026 ||
शाम 4 बजे ||
बारात घर राजीव कॉलोनी चुंगी, अटल चौक ||

वार्ड नं-1 की सम्मानित जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात देने के बाद, अब राजीव कॉलोनी, अटल चौक स्थित बारात घर जनता को समर्पित होने जा रहा है।
वार्ड एक की मातृ शक्ति और सम्मानित सरदारी की उपस्थिति में इसका भव्य उद्घाटन होगा।

सभी सम्मानित सरदारी-बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से मेरा विनम्र आग्रह है कि समय निकालकर ज़रूर पधारें और अपने भाई-बेटे को अपने साथ रूपी आशीर्वाद प्रदान करें। 🙏🏻
आप सभी सादर आमंत्रित हो🙏

आपका भाई, बेटा
मुकेश डागर
भाजपा पार्षद वार्ड नं-1

वार्ड नंबर 1 की जनता की आवाज़, विकास की हर जरूरत के लिए हमेशा तत्पर।निस्तारण केंद्र को शीघ्र शिफ्ट कराने की मांग—स्वच्छ ...
11/09/2026

वार्ड नंबर 1 की जनता की आवाज़, विकास की हर जरूरत के लिए हमेशा तत्पर।
निस्तारण केंद्र को शीघ्र शिफ्ट कराने की मांग—स्वच्छ और बेहतर वार्ड की दिशा में , निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह से बातचीत करते हुए पार्षद मुकेश डागर

विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित-सतयुग दर्शन वसुं...
07/09/2026

विश्व समभाव दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘वैल्यू योर वर्च्युज़’ के विजेता सम्मानित

-सतयुग दर्शन वसुंधरा में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया आत्मज्ञान एवं मानवता का संदेश
- समाज के चारित्रिक उत्थान हेतु विश्व समभाव दिवस पर दिया गया भौतिक ज्ञान से अधिक आत्मिक ज्ञान प्राप्ति को प्राथमिकता देने का संदेश
फरीदाबाद. सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) के तत्वावधान में विश्व समभाव दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सतयुग दर्शन वसुंधरा स्थित सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विश्व स्तर पर सतयुगी संस्कृति अनुसार यथार्थता पूर्ण जीवनयापन करने के योग्य बनने हेतु भौतिक ज्ञान से अधिक आत्मिक ज्ञान प्राप्ति को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। जानो ऐसा सुनिश्चित करने पर ही हर मानव दुर्जनता छोड़ पुनः सज्जनता का प्रतीक बन सकता है यानि समभाव नज़रों में कर व सजन वृत्ति अपनाकर सजन भाव नज़रों में कर सजन भाव प्रकृति में ला आजीवन ब्रह्म भाव पर स्थिर बना रह सकता है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक परम श्रद्धेय श्री सजन जी,सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रश्मा गांधी जी, श्रीमती अनुपमा तलवार जी,पद्मश्री डॉ संत राम देसवाल, पद्मश्री सुमित्रा गुहा जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।



कार्यक्रम के प्रारंभ में सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि ब्रह्म व ब्रह्माण्ड के इस समरूप आदि, अनादि व परमादि सत्य को अपने जीवन में हर विध विवेकशीलता से स्वीकारो कि “मैं ब्रह्म हूँ” यानि मैं स्वयमेव ही परमात्मा हूँ। फिर जीवन की हर परिस्थिति में इस सर्वोच्च सत्य पर मानसिक रूप से समरूपता से स्थित रहने का पराक्रम दिखाओ। परिणामतः निष्काम/अकर्ता भाव से जीवन के समस्त वेद-विहित कर्मों का अपने वास्तविक धर्म अनुकूल निर्वहन करने में समर्थ बन यथार्थतापूर्ण जीवनयापन करते हुए निर्विकारिता के प्रतीक बनने में सक्षम हो जाओ। ऐ विध हर क्षण परमानंन्द अवस्था में समरसता से सधे रह सजन पुरुष कहलाओ और श्रेष्ठता के प्रतीक बन जाओ यानि ऐसा व्यक्ति जो अपने विचारों, वचनों और कर्मों में उत्तम हो।



विश्व समभाव दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा सतयुग दर्शन ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने इस कार्यक्रम को शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शहरों- अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, जालंधर, बरेली, वसुंधरा आदि स्थानों पर कार्यरत सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्रों से आए बाल युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम, सूफी नृत्य, भांगड़ा, माइम एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “समभाव-समदृष्टि” का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मानव जीवन के यथार्थ उद्देश्य पर विचार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अविलम्ब आत्मज्ञान प्राप्त करने में जुट जाओ और मानवता का स्वाभिमान बन जाओ।

कार्यक्रम में दिखाई गयी नृत्य नाटिका के प्रारम्भ एक प्रभावशाली प्रश्न से हुआ —“इंसान इस दुनिया में क्या करने आया है?” उसमें बताया गया कि मानव जीवन केवल कामुक भाव-स्वभाव अपना भौतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मज्ञान प्राप्त करना, अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानना तथा परमार्थ के मार्ग पर चलना इसका वास्तविक उद्देश्य है। कलाकारों एवं विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।



“वैल्यू योर वर्च्युज़ प्रतियोगिता” के विजेताओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रयासों को नमन किया गया। समारोह में उन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने 12वें अंतर्राष्ट्रीय मानवता ओलंपियाड (IHO), “स्पिरिचुअल एलॉक्वेंस” यानि आध्यात्मिक वाक्पटुता तथा “स्पिरिचुअल इकोस” यानि आध्यात्मिक प्रतिध्वनि कार्यक्रमों में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए मानवीय मूल्यों का संवर्धन किया। देशभर से आये प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख विजेता पुष्प श्रेणी में पश्चिम बंगाल से संचिता साहू, हरियाणा से कुणाल कुमार व अक्षिता शर्मा, दिल्ली से जानवी व सुगम परिहार और जम्मू-कश्मीर से अरनवी मिश्रा; अंकुर में उत्तराखंड से इशरा अंसारी, चंडीगढ़ से सरयू कोचर, दिल्ली से अनूप कुमार और हरियाणा से जानवी विजेता रहे।

वहीं तरुवर श्रेणी में हरियाणा से रीना सैनी तथा दरख्त श्रेणी में हरियाणा से गुजरी भारद्वाज व रूद्र शेखर को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी गई और यह रेखांकित किया गया कि शिक्षण संस्थान समर्पित, जागरूक एवं गुणनिष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में यह आह्वान भी किया गया कि मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझते हुए अधिक से अधिक लोग कुदरत द्वारा जगह-जगह खुलने जा रहे समभाव-समदृष्टि के निःशुल्क स्कूलों तथा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.)की गतिविधियों से ऑफलाइन व सतयुग दर्शन ट्रस्ट की एप(जो की प्ले स्टोर व एप्प स्टोर पर उपलब्ध है) से ऑनलाइन जुड़ें। इन स्कूलों के माध्यम से करवाई जाने की आत्मिक ज्ञान की पढ़ाई द्वारा मानवता, सदाचार एवं परमार्थ के मूल्यों को अपने जीवन में धारण करें। इस अवसर पर सभी के लिए यही मंगलकामना की गई कि प्रत्येक मानव अपने वास्तविक स्वरूप को पहचाने, समभाव-समदृष्टि को जीवन में धारण करे और अपने जीवन के परम लक्ष्य मोक्ष की ओर अग्रसर हो। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

06/09/2026

भूपानी स्थित श्री कृष्ण धाम मंदिर में धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
Faridabad

चोरी की एक मोटरसाइकील व स्कूटी बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाईफरीदाबाद: शहर में वाहन चो...
06/09/2026

चोरी की एक मोटरसाइकील व स्कूटी बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद: शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकील व एक स्कूटी बरामद बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेडीपुल क्षेत्र में 9 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सलमुदिन उर्फ चिमा निवासी गांव सोफता पलवल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं थाना आर्दश नगर के एक स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपी विकास वासी सुभाष कोलानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई

दोनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

06/09/2026

*11 करोड़ दिए हैं और काम एक भी नहीं हुआ। इतनी निठल्ली है, इतनी निकृष्ट है। क्या बोलूं मैं वहां पर मीडिया के सामने*

*कंगना रनौत, बीजेपी सांसद, मंडी

06/09/2026

*अजमेर में नॉन स्टॉप बारिश के चलते एक स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी। कई गाड़ियों को हुआ नुकसान*

*डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी,  खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार*फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2...
06/09/2026

*डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार*

फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2,13,16,000 रुपये की साइबर ठगी के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ठगी की राशि प्राप्त करने वाले खाताधारक व एक अन्य को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौतम(27) व मोहित(25) वासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गौतम दुसरी लेयर का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 65,000 रुपये आये थे। उसने अपना खाता आगे मोहित को दिया था। मोहित ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। गौतम 11वीं पास है तथा ड्राईविंग का काम करता है, वहीं मोहित बी.कॉम पास है व एक प्राईवेट कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से गौतम को जेल व मोहित को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि कि 13 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता की पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़े एक बैंक खाते में 20 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। फिर कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के पास ट्रांसफर कर दिया गया।

इसके बाद ठगों ने पति-पत्नी को लगातार वीडियो कॉल पर रखा और उन्हें घर से बाहर जाने से मना किया। हर दो घंटे में वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई ताकि वे किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क न कर सकें। ठगों ने स्वयं को विभिन्न सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ित परिवार पर मानसिक दबाव बनाया और गिरफ्तारी का भय पैदा किया।

पीड़ित को ED के नाम से फर्जी "Arrest Order" भेजे गए तथा सुप्रीम कोर्ट के नाम से भी फर्जी पत्र भेजा गया, जिसमें कथित सत्यापन प्रक्रिया का हवाला देते हुए निर्देश दिए गए कि उनके सभी बैंक खातों की राशि जांच के लिए बताए गए खातों में स्थानांतरित कर दी जाए। साथ ही 48 से 72 घंटे के भीतर पूरी राशि वापस लौटाने का झूठा आश्वासन दिया गया।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के भय से पीड़ित ने जनवरी 2026 के दौरान विभिन्न बैंक ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 2,13,16,000 रुपये साइबर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए। जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि वापस लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया तो ठगों के मोबाइल नंबर बंद मिले और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, सुप्रीम कोर्ट अथवा अन्य न्यायालय किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल पर "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करते और न ही जांच के नाम पर किसी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश देते हैं। "डिजिटल अरेस्ट" का भारतीय कानून में कोई भी प्रावधान नहीं है।

यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की कॉल, वीडियो कॉल, व्हाट्सएप संदेश, फर्जी नोटिस या गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे मांगने का प्रयास किया जाए तो तुरंत कॉल काट दें, किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें और तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही निकटतम साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में भी तुरंत सूचना दें।

*AVTS भूपानी की टीम ने देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल*फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस ...
06/09/2026

*AVTS भूपानी की टीम ने देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 05 सितंबर को AVTS भूपानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशु (27) वासी धीरज नगर सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार AVTS भूपानी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धीरज नगर सेक्टर-31 फरीदाबाद के रहने वाले आशु के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम में आशु को खेडीपुल फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी आशु देसी कट्टा को अपने दोस्त अभिषेक वासी धीरज नगर से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये AVTS भूपानी की टीम ने आरोपी अभिषेक को ऐतमादपुर पुल से गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

*एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 48 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ₹3.95 लाख बरामद; ₹4,07,747 की राशि खातों में कराई फ्रीज...
06/09/2026

*एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 48 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ₹3.95 लाख बरामद; ₹4,07,747 की राशि खातों में कराई फ्रीज*

*साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल*

फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 29 अगस्त से 04 सितंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 48 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से ₹3.95 लाख की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ₹4,07,747 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 15 मामलों में 48 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 06 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 04 व साइबर थाना बल्लभगढ के 05 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 342 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। यह कार्रवाई 29 अगस्त से 04 सितंबर 2026 के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में चंदन बैरवा, रोहित मीणा, आशीष, दीपांशु, अमित , संदीप, शुभम, आकाश माहौर, आशुतोष रत्नाकर, दीपक, अमन, मनोज, ईश्वर, दिनेश, दिनेश, संदीप उर्फ जोनी, मेघनाथ कुमार, जयानी दर्शन, मोहम्मद रियासत, अब्बास, उपेंद्र, नितिन, अजय, अमरजीत, उमाशंकर, विकाश बिशनोई, विश्वास मीणा, विकाश सिंह, विशाल कुमार, पंकज कुमार, फैज़ान मुस्ताक, अदनान रियाज, रजत कुमार, मोहम्मद शाहरुख, परविंदर, निर्मल, हर्ष राय, अमन सिंह, शिव शंकर, अब्दुल, गुनगुन, आयुष, शेखर, प्रांजुल कुमार, शैलेन्द्र, नरेंद्र, अनस खान व राजवीर राठौर का नाम शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। बैंक अथवा कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर ग्राहकों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान भारतीय कानून में नहीं है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन पर डराने या पैसे की मांग करने का प्रयास करता है तो सतर्क रहें और उसकी बातों में न आएं।

साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Today Bhaskar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Today Bhaskar:

Shortcuts

Share