INDC Network

INDC Network बदलते भारत के साथ !

📰 सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला            समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़...
01/10/2025

📰 सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला



समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते जंगली जानवरों के आतंक को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश ने कहा –
"कहीं भेड़िया, कहीं तेंदुआ, कहीं अजगर, कहीं सांड… उप्र में दहशत का जो वातावरण बना हुआ है, उसके लिए भाजपा सरकार कुछ करेगी या ये कहकर पल्ला झाड़ लेगी कि जानवर के पदचिह्न नहीं मिले हैं। जिन पर हमले हो रहे हैं क्या उनके घायल शरीर के निशान काफ़ी नहीं हैं या फिर उनके ज़ख़्म जिनके बच्चे जानवर उठा ले जा रहे हैं। भाजपा अब क्या सीसीटीवी के ख़िलाफ़ एफ़आइआर करायेगी?"

अखिलेश के इस बयान के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

📰 बुद्ध प्रतिमा को लेकर आज़ाद समाज पार्टी का यूपी सरकार पर हमला              लोकप्रिय दलित नेता और नगीना लोकसभा सांसद चं...
01/10/2025

📰 बुद्ध प्रतिमा को लेकर आज़ाद समाज पार्टी का यूपी सरकार पर हमला



लोकप्रिय दलित नेता और नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आज़ाद समाज पार्टी (ASP) ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना परिसर में मार्च 2021 से भगवान बुद्ध की प्रतिमा अपमानजनक स्थिति में कैद पड़ी हुई है। स्थिति इतनी खराब है कि प्रतिमा के ऊपर तक झाड़ू रख दिया गया।

ASP ने कहा –
"क्या यही है उन भगवान बुद्ध का सम्मान, जिन्होंने पूरी दुनिया को करुणा, शांति और इंसानियत का संदेश दिया? कुशीनगर, जो महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है, वहां प्रशासन और पुलिस की यह उपेक्षा धार्मिक आस्था और जनता की भावनाओं पर सीधा हमला है।"

पार्टी ने यूपी सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय से तत्काल कार्रवाई की मांग की है:
1️⃣ प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उचित स्थान पर स्थापित किया जाए।
2️⃣ लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
3️⃣ धार्मिक और सामाजिक आस्था का अपमान रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएं।

29/09/2025

रायबरेली पहुंचे राहुल की BJP मंत्री से बहस | कलेक्ट्रेट में राजनैतिक माहौल गर्म हुआ | INDC Network

29/09/2025

ASP सुप्रीमो चंद्रशेखर ने लोगों हाथ जोड़कर अपील की | वीडियो में क्या बोले सांसद आजाद | INDC Network

आपको इन दो नेताओं में से कौन सा नेता पसंद हैं ? | INDC Network
29/09/2025

आपको इन दो नेताओं में से कौन सा नेता पसंद हैं ? | INDC Network

कानपुर देहात में विजय दशमी धम्म यात्रा यात्रा और दशहरा शोभा यात्रा हेतु समन्वय बैठक सम्पन्न              कानपुर देहात के...
29/09/2025

कानपुर देहात में विजय दशमी धम्म यात्रा यात्रा और दशहरा शोभा यात्रा हेतु समन्वय बैठक सम्पन्न



कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर में आगामी 2 अक्टूबर को होने वाली विजय दशमी धम्म यात्रा और दशहरा शोभा यात्रा के सफल व सुरक्षित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन और आयोजकों की समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

जनपद कानपुर देहात में 2 अक्टूबर 2025 को होने वाली विजय दशमी धम्म यात्रा एवं दशहरा शोभा यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में थाना भोगनीपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर और उपजिलाधिकारी भोगनीपुर ने की।

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में हैं .............

फर्रुखाबाद : लिंक एक्सप्रेसवे और बांध को लेकर किसानों का अल्टीमेटम, 6 अक्टूबर से जनपद में फिर धरना प्रदर्शन           भा...
28/09/2025

फर्रुखाबाद : लिंक एक्सप्रेसवे और बांध को लेकर किसानों का अल्टीमेटम, 6 अक्टूबर से जनपद में फिर धरना प्रदर्शन



भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक समीक्षा बैठक में किसानों ने लिंक एक्सप्रेसवे और बांध से जुड़ी समस्याओं पर वार्ता न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अक्टूबर को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी और उसी दिन से किसान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी करेंगे। किसानों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बंद किए गए पोर्टल को फिर से चालू करने की मांग भी की।

पूरी खबर कमेन्ट बॉक्स में है .........

फर्रुखाबाद के आरमपुर गांव में चोरी पकड़े जाने के बाद युवक ने लगाई फांसी        फर्रुखाबाद जिले के ग्राम आरमपुर में चोरी ...
24/09/2025

फर्रुखाबाद के आरमपुर गांव में चोरी पकड़े जाने के बाद युवक ने लगाई फांसी



फर्रुखाबाद जिले के ग्राम आरमपुर में चोरी करते पकड़े जाने के बाद एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने देर रात जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूरी खबर कमेन्ट बॉक्स में है .....

फर्रुखाबाद में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल          उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में म...
24/09/2025

फर्रुखाबाद में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल



उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय पुष्पेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पूरी खबर कमेन्ट बॉक्स में है........

23/09/2025

सुनील कुशवाहा मंच से पाखंड,अन्धविश्वास पर बोले | कार्यक्रम में बुद्ध की बातें बताई | INDC Network UP |

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INDC Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to INDC Network:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share