Nirmal Kumar

Nirmal Kumar आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष 98 शिकोहाबाद

Official page Nirmal Kumar
Twitter/x.com/NirmalK40059502

1.माता-पिता ही भगवान है
2.लोगों के लिए अच्छा करना और सोचना
3. आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी चित्रकूट मंडल

30/10/2025
30/10/2025

'चुनाव आयोग प्रमुख ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी की तरह झूठे हैं।'

- संजय सिंह (सांसद, राज्यसभा)
Sanjay Singh

30/10/2025

*लखनऊ: थाना महानगर क्षेत्र के दरोगा, रिश्वत लेते हुए पकड़े गए....* थाना महानगर के पेपर मिल चौकी प्रभारी धनंजय सिंह को, एंटी करप्शन टीम ने दी लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा....

29/10/2025

देश को पहली बार मिला है इतना डरपोक प्रधानमंत्री‼️

Donald Trump से डरकर रूस से तेल ख़रीदना कम कर, अब अमेरिका से तेल ख़रीदेगी मोदी सरकार👇

29/10/2025

📍शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश

कभी किसान अन्नदाता कहलाता था, आज भाजपा राज में “फंदा लगाने” पर मजबूर है!

खाद न मिलने से परेशान किसान ने सोसाइटी में ही फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन योगी सरकार के मंत्री चुनावी रैलियों में “डबल इंजन की तरक्की” गिनाते रहे।

किसानों के हिस्से की खाद माफियाओं की जेब में और किसान की गर्दन पर भाजपा की नाकामी का फंदा!

भाजपा राज में खेत सूखे, किसान टूटा, और सरकार लूट में व्यस्त है।

आम आदमी पार्टी मांग करती है—

👉 शाहजहांपुर की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो
👉 दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो
👉 किसानों को तुरंत खाद और मुआवज़ा मिले

29/10/2025

📍चित्रकूट — जहाँ बच्चे पढ़ाई नहीं, डर सीख रहे हैं!

योगी जी कहते हैं — “एक भी स्कूल बंद नहीं होगा” लेकिन ग्राम मोहरवां के मजरा खरुही का स्कूल बंद कर दिया गया और बच्चों को जंगल और नाले पार कर सुरकिहा गाँव के स्कूल भेजा जा रहा है। जंगली जानवरों के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे!

ग्रामवासियों ने AAP नेता अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में राजपुर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना दिया, ABSA साहब ने वादा किया — एक हफ्ते में स्कूल खुलेगा!
लेकिन हफ्ता गया, सरकार सो रही है!

क्या यही है भाजपा का “शिक्षा का अधिकार”? जहाँ बच्चे जंगल में फँसे हैं, और सरकार प्रचार में उलझी है!

आम आदमी पार्टी की माँग —

👉बंद स्कूल तुरंत खोला जाए
👉झूठे आश्वासन देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो

बच्चों का अधिकार छीना तो अब जनता बोलेगी — बच्चों का स्कूल वापस दो, वापस दो।

29/10/2025
29/10/2025

उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, दबंगों का राज चल रहा है‼️

भदोही के खमरिया में मोहम्मद एहसान और उनके परिवार को दिनदहाड़े मारने की धमकी दी गई, माँ को गालियाँ दी गईं और ये सब चौकी इंचार्ज भारत भूषण सिंह के सामने हुआ!

फिर भी न FIR हुई, न गिरफ्तारी!

क्या योगी सरकार का कानून सिर्फ़ गरीबों और कमजोरों के लिए है?

जब पुलिस ही अपराधियों के सामने झुकी हो तो न्याय कौन देगा?

आम आदमी पार्टी मांग करती है—

👉 तुरंत FIR दर्ज की जाए
👉 आरोपी ऐहतेशाम अंसारी को गिरफ्तार किया जाए
👉 और लापरवाह चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई हो

भाजपा सरकार में न्याय नहीं, अत्याचार की गारंटी है।

29/10/2025

योगी राज का ‘खूनी पीला पंजा’ फिर चला — इस बार मेरठ के व्यापारियों पर कहर!

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 35 से ज़्यादा दुकानों को बुलडोज़र से मलबे में मिला दिया गया।

इन दुकानों में किसी की पीढ़ियों की मेहनत थी, किसी के बच्चों की फीस, किसी के घर का चूल्हा — सब कुछ एक झटके में तबाह कर दिया गया।
व्यापारी सड़कों पर रोते रहे, प्रशासन कैमरों के सामने ‘कानून व्यवस्था’ का ढोल पीटता रहा।

योगी आदित्यनाथ के बुलडोज़र ने अपराधियों से ज़्यादा गरीब और मेहनतकश लोगों पर कहर बरपाया है।
अपराधियों के महल खड़े हैं — मगर आम नागरिक की दुकानें ज़मीन में गाड़ दी जाती हैं!

क्या यही है “डबल इंजन सरकार” का न्याय?
क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास”?

Address

Firozabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirmal Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nirmal Kumar:

Share