Khabar Rajasthan

Khabar Rajasthan #खरीबात
(1)

06/06/2026
05/06/2026

डॉक्टर की लापरवाही बनी महिला की मौत का कारण
गंगापुर सिटी जिला चिकित्सालय में एक महिला का मौत का मामला सामने आया है। मृतिका के परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के कारण मौत हुई है। मृतिका सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी की गफूरी बताई जा रही है।

03/06/2026

गंगागपुर सिटी:- महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं साइबर संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में राजीव कॉलोनी स्थित निजी विद्यालय अल-हिरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन सुनवाई व समझाइश की गई। इसमे पुलिस थाना उदेई मोड़ के कॉस्टेबल रविकांत 1544 ने लोगों को बताया कि किस तरह साइबर अपराधों बचा जा सकता है तथा महिला सम्बन्धी अपराधों को सतर्कता पूर्वक कैसे रोका जा सकता है।

*कुएं में मिट्टी ढही, दो सगे भाइयों की मौत**करौली/सपोटरा करौली जिले के अमरगढ़ गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ ...
23/05/2026

*कुएं में मिट्टी ढही, दो सगे भाइयों की मौत*

*करौली/सपोटरा करौली जिले के अमरगढ़ गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ एक कुएं को गहरा करने के दौरान मिट्टी की ढाय अचानक ढहने के बाद गई दो सगे भाई मिट्टी के मलबे में दबने से मौत हो गई। करीब 15 फीट नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले और स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कड़े संघर्ष और मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया*

23/05/2026

राजधानी जयपुर में तेज अंधड़

23/05/2026

राजकीय महाविद्यालय वजीरपुर में प्रवेश का अंतिम सुनहरा अवसर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई रामकेश मीना “आदिवासी”नोडल अधिकारी

राजस्थान सरकार, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। राजकीय महाविद्यालय वजीरपुर के नोडल अधिकारी रामकेश मीना “आदिवासी” ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इच्छुक विद्यार्थी 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
मीना ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक बार पुनः अवसर देते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है अब वे 26 मई 2026 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते है जबकि महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 रहेगी। अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 30 मई 2026 को किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 06 जून 2026 निर्धारित है।
प्रो. रामकेश मीना ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रवेश लेने लिए अभी तक मात्र 15 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है जबकि महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कुल 160 सीटें आवंटित की हुई है ।
नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें तथा अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।
नोडल अधिकारी आदिवासी ने बताया कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान किया गया है ताकि कोई भी छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
रामकेश मीना “आदिवासी” ने बताया है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों एवं जनसंपर्क माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि क्षेत्र का प्रत्येक विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ सके।
अधिक जानकारी हेतु विद्यार्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

जोधपुर RAS अधिकारी पिंकी मीणा का निलंबन रद्दराजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर की RAS अधिकारी  का निलंबन रद्द करते हुए महत्वपूर...
21/05/2026

जोधपुर RAS अधिकारी पिंकी मीणा का निलंबन रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर की RAS अधिकारी का निलंबन रद्द करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पिंकी मीणा जनवरी 2021 से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के एक प्रकरण में निलंबित चल रही थीं।
माननीय हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान इस तथ्य को महत्वपूर्ण माना कि , जिन्हें उसी दिन निलंबित किया गया था और जिनके विरुद्ध आरोप समान प्रकृति के थे,उन्हें पूर्व में ही राहत प्रदान की जा चुकी है।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एवं ने प्रभावी पक्ष रखा।अदालत के समक्ष यह भी तर्क रखा गया कि पिंकी मीणा का निलंबन साढ़े चार वर्ष से अधिक समय से जारी है,जो अब दंडात्मक स्वरूप ग्रहण कर चुका है, जबकि विधि अनुसार निलंबन केवल एक अस्थायी एवं निवारक उपाय होता है।
हाईकोर्ट ने समानता के सिद्धांत एवं प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करते हुए पिंकी मीणा का निलंबन रद्द करने के आदेश जारी किए।

Address

Gangapur City

Telephone

+917891279704

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share