Gangtok Wire

Gangtok Wire Gangtok : Our City Our News Local News. Real Stories. From Gangtok...

24/12/2025

क्षेत्र के 313 शिक्षकों को बड़ी राहत। हाईकोर्ट की सर्किट बेंच ने फिलहाल नौकरी से हटाने पर रोक लगाई। सिंगल बेंच ने इनकी नियुक्ति को अवैध बताकर नौकरी खत्म करने का फैसला सुनाया था। जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने तीन महीने के लिए उस फैसले पर स्टे लगा दिया है।

23/12/2025
20/12/2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कोलकाता में बांग्लादेशी दूतावास के सामने उग्र प्रदर्शन...। हिंदू बंगालियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग...

14/12/2025

⚽ गंगटोक ने जीता लोसुंग–नामसुंग फुटबाल टूर्नामेंट। 🏆 रोमांचक फाइनल में Martam Rumtek को टाई-ब्रेकर में 5-3 से हराया

Nar Bahadur Bhandari College Ground, Tadong में 25–Upper Tadong constituency द्वारा आयोजित Losoong–Namsoong Football Tournament 2025 का खिताब Gangtok constituency ने अपने नाम किया।

आज खेले गए फाइनल मुकाबले में 27–Gangtok और 24–Martam Rumtek की टीमें आमने-सामने रहीं। बेहद रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त होने के बाद टाई-ब्रेकर में Gangtok ने Martam Rumtek को 5-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री G.T. Dhungel और विशिष्ट अतिथि MLA Gangtok Delay Namgyal Barfungpa ने विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की।

Gangtok के Sonam Wangchuk को Man of the Match जबकि Susan Tamang को Best Goalkeeper घोषित किया गया।

30 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में Gangtok जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों की 12 टीमों ने भाग लिया, जिसने खेल भावना और युवा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


14/12/2025

🌾 कृतज्ञता, संस्कृति और एकता का उत्सव – चासोक तोंगनाम 🌾

गंगटोक के रानीपूल स्थित सरमसा गार्डन में राज्य स्तरीय चासोक तोंगनाम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अपनी धर्मपत्नी कृष्णा राई के साथ सहभागी बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चासोक तोंगनाम केवल पर्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता और जीवन पद्धति का उत्सव है। उन्होंने लिम्बू समुदाय की भाषा, संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए सभी समुदायों से अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की अपील की।

राज्य सरकार द्वारा चासोक तोंगनाम को 15 दिसंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाना सांस्कृतिक सम्मान और सामाजिक एकता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

13/12/2025

राज्य स्तरीय साकेवा उत्सव-2025 का भव्य आयोजन पाबयुक, नेटाम, श्यारी में किया गया। यह कार्यक्रम अखिल किरात राय संघ (AKRS), सिक्किम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। साकेवा उत्सव राय समुदाय का प्रकृति और धरती मां के प्रति आभार प्रकट करने वाला प्रमुख पर्व है।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग मौजूद रहे। उन्होंने साकेवा के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समुदाय जीवन और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नेटाम गांव में हर वर्ष साकेवा उत्सव मनाने और युवा पीढ़ी से संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने 12 वंचित समुदायों को जनजाति दर्जा दिलाने के प्रयासों और शिक्षा क्षेत्र की पहल की भी जानकारी दी। साथ ही हेरिटेज गार्डियन अवार्ड की घोषणा की, जो हर दो वर्ष में 15 अगस्त को दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक व वन विभाग सलाहकार तेंजिंग नोरबु लांथा, AKRS अध्यक्ष डॉ बिमल कुमार राय सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

13/12/2025

युवभारती में ‘मेसी’ के नाम पर अराजकता - अव्यवस्था, गुस्सा और सवाल

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित युवभारती क्रीड़ांगन में फुटबॉल सुपरस्टार मेसी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जो हुआ, उसने आयोजकों की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

सुबह करीब 11:30 बजे मेसी अपने साथी खिलाड़ियों लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ स्टेडियम पहुंचे, लेकिन भारी भीड़, कुप्रबंधन और सुरक्षा घेरे के कारण गैलरी में बैठे हजारों दर्शक उन्हें ठीक से देख तक नहीं पाए।

अपने पसंदीदा खिलाड़ी मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने वाले प्रशंसक निराश हो गए। गुस्से में ‘वी वांट मेसी’ के नारे लगे, गैलरी के गेट तोड़ने की कोशिश हुई, कुर्सियां और पानी की बोतलें मैदान में फेंकी गईं। हालात इतने बिगड़े कि मेसी को तय समय से पहले ही, सिर्फ 15-20 मिनट में स्टेडियम छोड़ना पड़ा।

13/12/2025

एनएच-10 पर #गंगटोक से #सिलीगुड़ी आ रही एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। रेयांग थाना क्षेत्र के भूइचाली इलाके में यह सूमो करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ। टाटा सूमो एनजेपी स्टैंड की ओर जा रही थी। गाड़ी में चालक समेत कुल 10 यात्री सवार थे। अचानक चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन खाई में लुढ़क गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेयांग थाने की पुलिस, स्थानीय लोग और एनएचआईडीसीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को तुरंत सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में एक और घायल की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

23/11/2025

जोरथांग–सिलीगुड़ी रोड पर भीषण हादसा, तीन की गई जान
जोरथांग–सिलीगुड़ी मार्ग पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक शेयर ट्रैवलर की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। वाहन में शादी से लौट रहे 11 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई जबकि बाकी यात्री और चालक को हल्की चोटें आई हैं।
मृतकों की पहचान इस प्रकार है—
ब्रिज मोहन प्रसाद (सिसने)
अर्जुन कुमार गुप्ता (सिसने)
राज गुप्ता (सिसने)

13/11/2025

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को मामूली स्वास्थ्य समस्या के बाद मणिपाल अस्पताल, टाडोंग में भर्ती कराया गया है।

उन्हें हल्का नकसीर और ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी। फिलहाल वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

मुख्यमंत्री के परिवार ने शुभेच्छा और चिंता जताने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Address

MG Road
Gangtok

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gangtok Wire posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share