•༆𝘌 𝘬𝘩𝘢𝘴 khabar ༆•

•༆𝘌 𝘬𝘩𝘢𝘴 khabar ༆• 🎥 इस पेज पर गढ़वा-झारखंड की खास खबरों के साथ-साथ कुछ मनोरंजन से जुड़े दमदार वीडियो भी देखने को मिलेंगे।

03/06/2026

गढ़वा में कुएं से मिली नवविवाहिता की लाश- ढाई महीने पहले हुई थी शादी- दहेज हत्या के आरोप से मचा हड़कंप ।

03/06/2026

40 साल बाद फिर जगी उम्मीद: चिनिया के गटियरवा जंगल में चूना पत्थर खदान खुलने के संकेत, रोजगार की नई राह!

गढ़वा जिले के डंडई में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी  पुलिस                                      ...
03/06/2026

गढ़वा जिले के डंडई में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से गढ़वा जिले के डंडई के युवक की मौत, इकलौते बेटे को खो परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़डंड...
02/06/2026

रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से गढ़वा जिले के डंडई के युवक की मौत, इकलौते बेटे को खो परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

डंडई थाना क्षेत्र के पचौर पंचायत स्थित बालेखाड़ गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक सिंह की छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में रायपुर गए थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। काम पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक अपने पिता इंद्रदेव सिंह के इकलौते पुत्र थे। दो वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए वे बाहर मजदूरी कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक मिलनसार और मेहनती युवक थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

01/06/2026

पलामू पुलिस का शिकंजा कसा: राहुल सिंह गैंग के 4 शूटर दबोचे, हथियारों का जखीरा बरामद।

पलामू में आज ऑटो-बोरवेल ट्रक की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल, मुआवजे की मांग पर सड़क जामहुसैनाबाद,  जपला-छतरपुर मुख...
01/06/2026

पलामू में आज ऑटो-बोरवेल ट्रक की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

हुसैनाबाद, जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन और पाइपलाइन कंपनी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार आठ लोग सफर कर रहे थे। इसी दौरान एक बोरवेल ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरयाथान निवासी 65 वर्षीय चन्द्रिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घायलों में समसुन बीबी, पीर मोहम्मद, समीरा खातून, लालदेव और सरिता देवी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि सड़क किनारे मिट्टी ऊंची छोड़ देने से सड़क संकरी और खतरनाक हो गई है, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीण उचित मुआवजा और पाइपलाइन संवेदक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
जाम की सूचना पर अंचल अधिकारी पंकज कुमार और थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर पाइपलाइन कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही को लेकर हादसे की आशंका जताई गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने अब गंभीर सवाल के रूप में उठाया है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चिनियां थाना का जागरूकता अभियान, पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथविश्व तंबाकू निषेध द...
31/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चिनियां थाना का जागरूकता अभियान, पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को चिनियां थाना परिसर में थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक के नेतृत्व में थाना के सभी सहायक अवर निरीक्षक , पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने तंबाकू निषेध की शपथ ली। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक ने कहा कि "स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू और नशे से दूरी बेहद जरूरी है। सभी लोगों को अपने आसपास के लोगों को भी तंबाकू सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जागरूकता ही इस सामाजिक बुराई को खत्म करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।"
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में बताकर जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान,शराब कारोबारियों पर चिनियां पुलिस का शिकंजा, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़क...
31/05/2026

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान,
शराब कारोबारियों पर चिनियां पुलिस का शिकंजा, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप ।

चिनियां थाना अंतर्गत ग्राम बरवाडीह में रविवार को थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 100 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में गहन तलाशी लेते हुए शराब निर्माण से जुड़े सामानों को जब्त कर नष्ट किया तथा ग्रामीणों को भी अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि "अवैध शराब निर्माण, बिक्री अथवा इससे जुड़े किसी भी गैरकानूनी कार्य में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। चिनियां पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

31/05/2026

एक पल की रफ्तार, चार जिंदगियां घायल! गढ़वा- चिनियां में भीषण बाइक हादसे से इलाके में सनसनी

29/05/2026

गढ़वा में 5 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा लूटकांड का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, हथियार के बल पर..

Address

Vill+post+PS-Chiniya
Garhwa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when •༆𝘌 𝘬𝘩𝘢𝘴 khabar ༆• posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to •༆𝘌 𝘬𝘩𝘢𝘴 khabar ༆•:

Share