Garkha Today

Garkha Today गरखा की हर बात garkha today पर

जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सफल एवं गरिमामय आयोजन को ले...
13/08/2026

जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि संपूर्ण कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल तैयार कर पूर्व से ही उपलब्ध कराया जाए, ताकि समारोह का संचालन निर्धारित समयानुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम संचालन में समय प्रबंधन पर विशेष बल

जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गतिविधि के लिए निर्धारित समय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा समय प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाएं तथा किसी भी प्रकार की विलंब की स्थिति न उत्पन्न हो।

राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं बिहार गीत की पूर्व तैयारी के निर्देश

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं बिहार गीत के लिए पूर्व से ही समुचित अभ्यास एवं तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि समारोह के दौरान इनका प्रस्तुतीकरण गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

समग्र तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक निर्देश

जिला पदाधिकारी ने परेड, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन अनुशासित, भव्य एवं समयबद्ध होना चाहिए।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने परेड ग्राउंड में बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था, रंग-रोगन कार्य, मैदान के समतलीकरण तथा अतिरिक्त बालू की हटाने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि समारोह स्थल पूर्णतः सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप में तैयार हो सके।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर अनीषा की विशेष प्रस्तुतिमंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर , DRM ऑफिस सो...
13/08/2026

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर अनीषा की विशेष प्रस्तुति

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर , DRM ऑफिस सोनपुर सारण एवं द भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पूर्व मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस उत्सव 2026 का अयोजन किया जाता है । जिसमें इस बार सारण की बेटी कुमारी अनीषा को कत्थक की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। कुमारी अनीशा को विशेष रूप से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पे वंदे मातरम पर विशेष कथक की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।। ये पूरे सारण के लिए गर्व की बात है कि अपने सारण की बेटी को भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय ने प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है। अभी हाल ही में अनीशा ने अंतराष्ट्रीय मंच पे कत्थक की प्रस्तुति दे कर आई हैं। साथ ही सारे बिहार सरकार द्वारा आयोजित महोत्सव में प्रस्तुति देती हैं।

जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायती राज पदा...
12/08/2026

जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारियों तथा मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा भूमि संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की शुरुआत में बतौर प्रधान जिला जनगणना अधिकारी , जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से 30 अगस्त तक प्रेषित किए जाने वाले जिला जनगणना पुस्तिका पार्ट-1 के तहत तैयार की जाने वाली रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीडीओ को रिपोर्ट के प्रत्येक मानक एवं निर्धारित बिंदु को अद्यतन करते हुए समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रखंडों में पंचायत राज सरकार भवन एवं कन्या विवाह मंडप के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण योजनाओं के लंबित रहने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबंधित मुखिया के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए भूमि संबंधी मामलों का समाधान कराने तथा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
164 पंचायतों में खेल मैदान निर्माण के लिए भूमि की समीक्षा
मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी को जानकारी दी गई कि जिले की 164 पंचायतों में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक खेल मैदान का निर्माण नहीं कराया जा सका है।
जिला पदाधिकारी ने इस पर सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से सभी सरकारी विद्यालयों में एक बार सर्वेक्षण कर यह देखें कि खेल मैदान के निर्माण के लिए विद्यालय परिसर अथवा आसपास उपयुक्त भूमि उपलब्ध है या नहीं। यदि विद्यालय स्तर पर उपयुक्त भूमि उपलब्ध होती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए खेल मैदान निर्माण की दिशा में पहल की जाए।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी संबंधित मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भूमि विवादों के समाधान के लिए समन्वित प्रयास का निर्देश

बैठक में कुछ स्थानों पर भूमि विवाद के कारण विकास योजनाओं के प्रभावित होने की जानकारी भी दी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में आपसी समन्वय एवं समन्वित प्रयास के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बाधित न हो।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित योजनाओं को गति प्रदान करें।

बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, मनरेगा कार्यों तथा अन्य विकासात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

  लोक गायक अरूण अलबेला ने दिया आवेदन, विवादित और गाली गलौज करने का पुराना रिकॉर्ड इनका भी है   को मामले की जांच के उपरां...
09/08/2026

लोक गायक अरूण अलबेला ने दिया आवेदन, विवादित और गाली गलौज करने का पुराना रिकॉर्ड इनका भी है को मामले की जांच के उपरांत ही किसी कार्यवाही पर पहुँचना चाहिए, कुछ दिन पहले है ब्रामणो को भला बुरा कहा था?
गड़खा (सारण), 8 अtगस्त 2026: गड़खा थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ।लोक गायक अरुण अलबेला ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को गांव में आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के दौरान वह कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है ।कि घटना के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा विरोध करने पर कथित तौर पर मारपीट भी की गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें आगे भी अप्रिय घटना की आशंका है।
पीड़ित व्यति द्वारा मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया गया है।

52 वी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता.  52 वी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता ...
06/08/2026

52 वी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता.

52 वी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकरबाग में आयोजित हुआ था. जिसमें सारण जिले की टीम ने बक्सर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है. फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सारण जिले की टीम के तरफ आदित्य कुमार की अगुवाई में रेडर ने तथा शुभम की अगुवाई में defense ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के कोच हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सारण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

पुरस्कार वितरण के दौरान सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सोलंकी , बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह , दोहा एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राजीव सिंह, आनंद शंकर तिवारी, जय शंकर चौधरी, राणा रंजीत सिंह पंकज सिंह, शशि राय उपस्थिति रहे.

सारण जिले की टीम को विजेता बनने पर सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सभापति बैठा, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह संघ के सचिव पंकज कश्यप कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र राकेश सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक सिंह, रोहित सिंह, शिव शंकर सहित विभिन्न खेल संघों के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं.
सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था तभी से सारण जिले के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के द्वारा अगली प्रतियोगिता में विजेता बनने हेतु प्रयास शुरू कर दिया गया था. इसी का परिणाम है कि गत वर्ष की विजेता बक्सर को हराकर सारण जिले की टीम ने स्टेट championship का खिताब अपने नाम किया है.

05/08/2026

Garkha Today 📣 सारण जिले के सभी ग्राम एवं नगर पंचायतों के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार पंचायत खेल क्लबों में सदस्यों एवं खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु स्पोर्ट्स क्लब पोर्टल 15 अगस्त 2026 तक खुला है।
✅ इच्छुक खिलाड़ी एवं सदस्य अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर खेल क्लब से जुड़ें।
🌐 पंजीकरण करें: https://club.biharsports.org

बाल गंगाधर तिलक जी के जयंती पर सतसत नमन
23/07/2026

बाल गंगाधर तिलक जी के जयंती पर सतसत नमन

सारण जिला के गरखा प्रखण्ड निवासी सृष्टि का IIT जोधपुर मे चयन : सारण जिला के गड़खा प्रखण्ड के धनौरा निवासी मनोज सिंह एवं ...
18/07/2026

सारण जिला के गरखा प्रखण्ड निवासी सृष्टि का IIT जोधपुर मे चयन : सारण जिला के गड़खा प्रखण्ड के धनौरा निवासी मनोज सिंह एवं रिंकी सिंह की सुपुत्री सृष्टि ने आई आई टी जोधपुर में चयन से अपनी सफलता का परचम लहराया हैं.
सृष्टि के बाबा पूर्व मुखिया स्वर्गीय चंद्रकेत सिंह एवं पिता मनोज सिंह इंजीनियर एवं माता सरस्वती शिशु मंदिर धनौरा विद्यालय की शिक्षिका है. दोनों के मार्गदर्शन में सृष्टि ने यह सफलता हासिल किया है.

आवश्यक सुचना :- अगर इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरन्त दे,
12/07/2026

आवश्यक सुचना :- अगर इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरन्त दे,

 #सारण : गड़खा प्रखंड के मीठेपुर बनियवाँ टोला स्थित छठ घाट पर बने संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण...
18/06/2026

#सारण : गड़खा प्रखंड के मीठेपुर बनियवाँ टोला स्थित छठ घाट पर बने संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह पावन अनुष्ठान पूज्य संत श्रीधर बाबा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न कराया गया। वैदिक आचार्य कमलनयन दुबे एवं रंजन दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य जजमान के रूप में तारकेश्वर महतो, सत्येंद्र महतो, रामेश्वर महतो, दिनेश महतो, धनेश महतो, रामप्रीत महतो एवं विजय महतो सहित समस्त ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

अपने आशीर्वचन में पूज्य संत श्रीधर बाबा ने कहा कि हनुमान जी की आराधना करने से भगवान राम, भगवान कृष्ण एवं भगवान शिव तीनों की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कलयुग में मनुष्य को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए तथा गरीब, लाचार और असहाय लोगों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है।

मौके पर श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, धर्मेंद्र कुमार महतो, मनोज महतो, साहेब लाल महतो, सुरेंद्र महतो, रामबाबू महतो सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चल रहे 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी। इस अवसर पर भव्य भंडारा एवं राम विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे मीठेपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Address

Garkha
841311

Telephone

+917903787580

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Garkha Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share