05/03/2024
जायस अमेठी 4 मार्च मिल एरिया में स्थित मून लैंड इंटर नेशनल स्कूल में रविवार की शाम वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण तिवारी सब रजिस्ट्रार फतेह पुर,स्कूल के डायरेक्टर डॉ ०मसूद चंदा, डा० सलीम कार्डियोलाजिस्ट, प्रधानाचार्या तेजस्विता श्रीवास्तव, व सेंटर मैनेजर सुप्रिया शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । उसके उपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य, भाषण प्रतियोगिता एवं रंगाराम कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया उपस्थित लोगो ने भी बच्चो का तालियो की गूंज से निरंतर प्रशंसा व उत्साह वर्धन करते रहे । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में सार्थक ,ओमिका,प्रियांशी, वैष्णवी,प्रसीवी, श्रदा ,भूमिका, साहसी अर्पणा,डायमंड, अर्चित साहू,हर्षित, कनक, जायान व जारा को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देते हुए स्कूल प्रबंधन समिति की खूब सराहना की तथा बच्चो की प्रतिभा का मुख्य कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा की छात्र छात्राओं ने जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया वे बड़े ही रोचक रहे उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं की यह बच्चे निरंतर अपने अपने लक्ष्य को हासिल कर अपने नगर का ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन करे। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डा एम चंदा ने आए हुए समस्त लोगो के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद देते हुए कहा की 2024,25 में विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा जैसे अभी तक आप लोगो के सहयोग एवं आशीर्वाद से शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है वैसे ही आगे भी यह शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर मोहमद वसीम ऊर्फ लल्ला किंग ,महफूज हसन, जावेद आलम, फलक जायसी सहित विद्यालय की अध्यापिकाओं में कृति भटनागर तलविया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।