AYM news

AYM news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AYM news, News & Media Website, Gauriganj.

अमेठी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियानउत्तर प्रदेश की अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककवा रोड पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने अ...
18/09/2025

अमेठी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

उत्तर प्रदेश की अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककवा रोड पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा।

अभियान के तहत सड़क किनारे लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

अमेठी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने खोला चोरी का राज़, 05 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामदउत्तर प्रदेश के अमेठी ज...
18/09/2025

अमेठी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने खोला चोरी का राज़, 05 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश करते हुए थाना अमेठी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की नकदी 15,300 रुपये, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 राउटर, 01 ग्राइंडर, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 वेल्डिंग लीड, 01 कटर, 01 ट्यूबवेल की मोटर और पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।

अभियान SP Amethi श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. सुरेश कश्यप (21 वर्ष) निवासी गौतम का पुरवा, थाना मुंशीगंज

2. शुभम साहू उर्फ छोटू (21 वर्ष) निवासी सायगढ़, थाना मुंशीगंज

3. विमल चौरसिया (25 वर्ष) निवासी फरहदिया मजरा राजापुर कौहार, थाना गौरीगंज

4. विकास चौरसिया (26 वर्ष) निवासी नौगवा दरपीपुर, थाना मुंशीगंज

5. विकास कोरी (22 वर्ष) निवासी फरहदिया मजरा राजापुर कौहार, थाना गौरीगंज

एक अभियुक्त अरुण यादव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे पिछले कई महीनों से अमेठी और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने मंगलपुर स्थित एक कंपनी के गोदाम से करीब 1 लाख रुपये के सिक्के, आईटीआई तिवारीपुर के पास से ट्यूबवेल मोटर, पूरे भवानी बक्श कोहरा में गृहस्थी का सामान, और बारामासी बाजार से वेल्डिंग मशीन व उपकरण चोरी करने की बात स्वीकारी।

बरामद मोबाइल फोन हाल ही में मुंशीगंज क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा उन्होंने स्वीकार किया कि चोरी का कुछ सामान कबाड़ियों को बेच दिया गया था, जबकि शेष सामान उनकी निशानदेही पर बरामद किया गया।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों पर थाना अमेठी व मुंशीगंज में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों (पल्सर व स्प्लेंडर बाइक) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

स्थानीय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की इस सफलता से जिले में हाल के महीनों से बढ़ रही चोरी की वारदातों पर रोक लगेगी।

त्यौहारों से पहले अमेठी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 50 किलो संदिग्ध पनीर जब्तआगामी त्यौहारों को देखते हुए मिलावटी मिठाई...
18/09/2025

त्यौहारों से पहले अमेठी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 50 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

आगामी त्यौहारों को देखते हुए मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर के नेतृत्व में टीम ने फुरसतगंज के किशनपुर केवाई कस्बे में एक मिष्ठान की दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान से 50 किलो पनीर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर में मिलावट की आशंका जताते हुए उसके नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग द्वारा नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे मिलावटी सामान बेचने वालों पर अंकुश लगेगा तथा उपभोक्ताओं की सेहत सुरक्षित रहेगी

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में उधारी विवाद पर चली गोली, कई राउंड फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल।मुंशीगंज थाना क्...
18/09/2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में उधारी विवाद पर चली गोली, कई राउंड फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल।

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे चौबे हरिहरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान पर उधार सामान लेने को लेकर हुए विवाद के दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन दबंग बाइक से पहुंचे और पीड़ित परिजनों से पहले मारपीट की, फिर उपद्रव करते हुए तमंचे से गोली चला दी।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और पीड़ित परिजन बाल-बाल बच गए। गोली चलने के बाद आरोपित दबंग मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है

मुंशीगंज- अमेठी रोड पर ई-रिक्शा अभियान, संयुक्त टीम ने की चेकिंगउत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज दिनांक 18 सितंबर 2025 ...
18/09/2025

मुंशीगंज- अमेठी रोड पर ई-रिक्शा अभियान, संयुक्त टीम ने की चेकिंग

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को मुंशीगंज और अमेठी रोड पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शों की जांच अभियान चलाया। इस दौरान पीटीओ दिनेश कुमार रावत और टीएसआई शोभ नाथ मौजूद रहे।

अभियान के तहत सड़क पर चल रहे ई-रिक्शों की सघन चेकिंग की गई। टीम ने चालकों से आवश्यक कागजात, वाहन की फिटनेस और यातायात नियमों की जानकारी ली। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना अनुमति, ओवरलोड और असुरक्षित तरीके से चल रहे ई-रिक्शों पर रोक लगाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि ई-रिक्शा व्यवस्था बेहतर तो है, लेकिन बिना नियम-कानून के संचालन से अक्सर हादसों की संभावना बनी रहती है।

अमेठी पुलिस द्वारा सगरा तिराहा स्थित दुकानदार से मारपीट करने वाले 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।             पुलिस अधीक्ष...
17/09/2025

अमेठी पुलिस द्वारा सगरा तिराहा स्थित दुकानदार से मारपीट करने वाले 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.09.2025 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मु0अ0सं0 251/25 धारा 191(2),115(2),324(4),352,351(3) बीएनएस थाना व जनपद अमेठी से संबंधित अभियुक्तों 01. हिमांशू सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष, 02.मो0 समीर पुत्र मो0 शहजाद निवासी ग्राम असैदापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष, 03. विकास सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष, 04.अंश सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष, 05. शुभम सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष, 06. सूरज पुत्र रामअवध चौहान निवासी वार्ड नं0 02 कस्बा व थाना गौरीगंज उम्र करीब 22 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त 01 अदद कार (बिना नं0 प्लेट) पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई । थाना अमेठी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. हिमांशू सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।
2. मो0 समीर पुत्र मो0 शहजाद निवासी ग्राम असैदापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. विकास सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष ।
4. अंश सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम बन्नाटीकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।
5. शुभम सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष ।
6. सूरज पुत्र रामअवध चौहान निवासी वार्ड नं0 02 कस्बा व थाना गौरीगंज उम्र करीब 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 251/25 धारा 191(2),115(2),324(4),352,351(3) बीएनएस थाना व जनपद अमेठी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
• 01 अदद बिना नं0 प्लेट महिन्द्रा थार कार (207 एमवी एक्ट में सीज )

दीवार गिरने से मासूम की मौतअमेठी जनपद के बाजार शुकुल अंतर्गत इन्दरिया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार भर...
17/09/2025

दीवार गिरने से मासूम की मौत

अमेठी जनपद के बाजार शुकुल अंतर्गत इन्दरिया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर 03 वर्षीय दिव्यांश पुत्र जगजीवन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शोक संतप्त परिवार को मदद दिलाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में आईएएस/आईपीएस के बाद पीपीएस अफसर के हुए तबादले 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण।ज्ञानेंद्र कुमार...
17/09/2025

उत्तर प्रदेश में आईएएस/आईपीएस के बाद पीपीएस अफसर के हुए तबादले 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण।

ज्ञानेंद्र कुमार सिंह होंगे अमेठी के नए पुलिस उपाधीक्षक।

राज्यमंत्री के प्रयास से योगी सरकार ने दी अमेठी को बड़ी सौगात। मा. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने स्वयं एक्स पर दी जानकार...
16/09/2025

राज्यमंत्री के प्रयास से योगी सरकार ने दी अमेठी को बड़ी सौगात। मा. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने स्वयं एक्स पर दी जानकारी।

इस संबंध में एक्स पर ट्वीट करते हुए योगी आदित्य नाथ -मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश ने लिखा है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा सत्र 2025-26 से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, तिलोई (अमेठी) को मंजूरी मिलना, उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के हमारे मिशन में एक और मील का पत्थर है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश चिकित्सा उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो हमारे युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और नए अवसर सुनिश्चित कर रहा है।

अमेठी जनपद के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने तिलोई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता प्रदान कर दी है। यह सौगात चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रयासों से संभव हो पाई है।

इस निर्णय से न सिर्फ अमेठी, बल्कि पड़ोसी जनपदों के युवाओं को भी उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी। अब तक छात्रों को डॉक्टर बनने के लिए लखनऊ, वाराणसी या दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल कॉलेज को मिली अतिरिक्त सीटों से आने वाले वर्षों में क्षेत्र में डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार दोनों के अवसर मिलेंगे।

स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे अमेठी के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। ग्रामीण रामबहादुर सिंह ने कहा, “पहले हमारे बच्चों को डॉक्टर बनने के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब यहीं पढ़ाई और इलाज की सुविधा मिलेगी, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।” वहीं छात्रा पूजा वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा, “अब हमें सपनों को पूरा करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।”

अमेठी जनपद वासियों ने इस उपलब्धि के लिए राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। लोगों का कहना है कि यह फैसला न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा।

15/09/2025

अमेठी इन्सीट्यूट ऑफ पैरामैडिकल साइन्स,अमेठी की छात्राओं द्वारा सूचना दी गई कि संस्थान द्वारा उनसे एएनएम कोर्स के लिए रुपये वसूले गए एवं उनके साथ धोखाधड़ी की गई । उक्त सूचना पर थाना अमेठी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 15.09.2025 को नामित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा द्वारा दी गई बाइट ।

एर्टिगा और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग, तिवारीपुर पेट्रोल पंप के प...
15/09/2025

एर्टिगा और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल।

अमेठी-दुर्गापुर मार्ग, तिवारीपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा।

एंबुलेंस से दोनों घायलों को अमेठी सीएचसी भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

अमेठी पुलिस ने छात्र/छात्राओं से शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।             पुलिस ...
15/09/2025

अमेठी पुलिस ने छात्र/छात्राओं से शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2025 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मु0अ0सं0 247/2025 धारा 316(2),319(2),318(4),338,351(3) बीएनएस थाना व जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्तों 01.प्रिन्स आजम खान पुत्र मो0 याकूब खान निवासी सरायराजशाह सरवनपुर थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 37 वर्ष, 2.विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णलाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष 3. आयुस कुमार तिवारी पुत्र विमलेश भूषण तिवारी निवासी 648 अर्जुनगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । संस्थान AIPS का रजिस्ट्रेशन व संचालन के संबंध में वैध प्रमाण पत्र मांगने पर दिखा न सके ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग जरुरतमंद छात्र-छात्राओं को AIPS नामक संस्था में एडमिशन लेकर यहीं पढ़ाते है व अन्य संस्थाओं से संपर्क कर वहां एडमिशन करा देते है । अभियुक्तों के कार्यालय से पम्पलेट AIPS, फार्म एडमिशन, रजिस्ट्रेशन फार्म, मार्कशीट, बायोमैट्रिक मशीन, डीवीआर, डेटा रजिस्टर व 02 मोहरों को बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. प्रिन्स आजम खान पुत्र मो0 याकूब खान निवासी सरायराजशाह सरवनपुर थाना अमेठी जनपद अमेठी उम्र करीब 37 वर्ष ।
2. विवेक श्रीवास्तव पुत्र कृष्णलाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष ।
3. आयुस कुमार तिवारी पुत्र विमलेश भूषण तिवारी निवासी 648 अर्जुनगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 37 वर्ष ।
बरामदगी-
• पम्पलेट AIPS, फार्म एडमिशन, रजिस्ट्रेशन फार्म, मार्कशीट, बायोमैट्रिक मशीन, डीवीआर ,डेटा रजिस्टर व 02 मोहरें ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 247/2025 धारा 316(2),319(2),318(4),338,351(3) बीएनएस थाना व जनपद अमेठी । ( में वांछित )

Address

Gauriganj
227813

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AYM news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share