Gaya Today News

Call Website Contact the business

Gaya Today News गयाजी के ख़बरों से अपडेट रहने के लिए पेज को लाइक ज़रूर करें

गुमशुदा की तलाश
04/09/2026

गुमशुदा की तलाश

खाद कालाबाजारी पर मंत्री का दो टूक संदेश खाद की कालाबाजारी पर मंत्री का दो टूक संदेश किसानों को खाद तय कीमत पर नहीं मिलन...
04/09/2026

खाद कालाबाजारी पर मंत्री का दो टूक संदेश

खाद की कालाबाजारी पर मंत्री का दो टूक संदेश किसानों को खाद तय कीमत पर नहीं मिलने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया या खाद की कमी नहीं है। किसानों को खाद खरीदते समय रसीद या कैश मेमो जरूर लेना चाहिए।

यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलता है तो उसकी लिखित शिकायत करें। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले विक्रेता का लाइसेंस तक रद्द किया जाएगा। मंत्री ने डीएम के नेतृत्व में टास्क फोर्स को उर्वरक वितरण और खाद दुकानों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।

बुडको समेत कई विभागों की शिकायत पर जांच बैठक में निर्माण कार्यों और विभागीय कामकाज को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। बुडको समेत जिन विभागों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, उनकी अलग से जांच होगी। प्रभारी मंत्री ने डीएम को विशेष कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। कमेटी शिकायतों की जांच करेगी। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

मंत्री ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को अपनी खामियां सुधारने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। मद्य निषेध, खनन और राजस्व पर सरकार की नजर मद्य निषेध, खनन और राजस्व विभाग भी बैठक के निशाने पर रहे। इन विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर सरकार की विशेष नजर है। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को जनहित में बेहतर तरीके से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Romit Kumar Journalist Abushahma Khan VIJAY KUMAR SINHA

03/09/2026
मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी! अपराध छोड़ दो या मगध छोड़ दो—पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के सख्त तेवर से अपराधिय...
02/09/2026

मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी! अपराध छोड़ दो या मगध छोड़ दो—पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के सख्त तेवर से अपराधियों में खलबली

गया। मगध की धरती पर अब अपराधियों के लिए माहौल बदलता नजर आ रहा है। पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव की सक्रियता, सख्त निगरानी और अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई ने आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि मगध में अपराध करके बच निकलना अब आसान नहीं होगा।

अपराधियों के लिए संदेश बिल्कुल साफ है अपराध करना छोड़ दो, नहीं तो मगध छोड़ दो। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी और किसी भी अपराधी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव के नेतृत्व में बीते तीन महीनों में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ी है। इसका असर आम जनता के बीच भी दिखाई दे रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। मगध की जनता के बीच चर्चा है कि ऐसे अधिकारी की मौजूदगी से अपराधियों में भय और आम लोगों में भरोसा पैदा होता है। अपराधियों को यह समझना होगा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है और अपराध की राह पर चलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। साथ ही, यदि कोई पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मगध में अब अपराधियों के लिए सीधा संदेश
अपराध छोड़ो, समाज की मुख्यधारा में लौटो;
कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव की सख्ती से अपराधियों में बेचैनी, जनता में बढ़ा विश्वास मगध में कानून के इकबाल की चर्चा तेज।

30/08/2026

क्या है पूरा मामला ,सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है

23/08/2026

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों के मुद्दे पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजनगया/ बिहार राज्य विधिक ...
19/08/2026

पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गया/ बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, नवादा एवं औरंगाबाद जिलों के पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन मानविकी भवन, गया कॉलेज में किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सौजन्य तथा सेंटर डायरेक्ट एवं लॉ फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया प्रदीप कुमार मलिक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, सिटी एसपी तथा DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति और विधिक सेवा संस्थाओं के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों तक निःशुल्क विधिक सहायता, न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है।

सिटी एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय एवं सहायता पहुँचाने में पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं विधिक सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक न्याय व्यवस्था को आम लोगों के और अधिक करीब लाने में सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि उनका कार्य समाज में न्याय के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

प्रशिक्षण सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार ने पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा विधिक सहायता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। सेंटर डायरेक्ट के जिला समन्वयक दीनानाथ मौर्य ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सामुदायिक कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन पॉल भूषण ने नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, सामुदायिक सहभागिता तथा मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी की पहचान एवं रोकथाम में PLVs की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

अंत में DLSA गया के सचिव अरविंद कुमार दास ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सक्रिय सहभागिता की।

19/08/2026

गया में बिल्डिंग कंपनी पार्टनरशिप पर विवाद , नगमा ने इकबाल हुसैन पर दर्ज कराया एफआईआर,

गुमशुदा की तलाश , ढूंढने में आप सभी मदद करें Tha True Original GATA GAYA CITY Gaya City
15/08/2026

गुमशुदा की तलाश , ढूंढने में आप सभी मदद करें
Tha True Original GATA GAYA CITY Gaya City

Address

Gaya
Gaya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaya Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaya Today News:

Shortcuts

Share