Gaya Live

Gaya Live This Page has all types of News about Gaya District, and Bihar State

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचायेंगे : डॉ प्रेम कुमारगया लाइव डेस्क। पत्रकार लोकतंत्र का ...
14/12/2025

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचायेंगे : डॉ प्रेम कुमार

गया लाइव डेस्क। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. देश की आजाद कराने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस व अन्य स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के आह्वान को जन जन तक पहुंचाने का काम किया. वे देश के विकास में व जनता व सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं. बाढ़ हो, सुखाड़ हो या अन्य घटना व दुर्घटना हो सबसे पहले पत्रकार पहुंचते हैं....

गया लाइव डेस्क। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. देश की आजाद कराने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने र....

जीवन-मरण, सुख-दु:ख सब कर्मों पर करता है निर्भर: डॉ. सलिलगया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमदभागवत कथा के...
12/12/2025

जीवन-मरण, सुख-दु:ख सब कर्मों पर करता है निर्भर: डॉ. सलिल

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमदभागवत कथा के षष्टम दिवस पर वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने भगवान गिरिराज समेत कई प्रसंगों का श्रवण श्रद्धालुओं को कराया। महाराज जी ने कहा कि एक दिन सुबह से ही वृंदावन में किसी खास पूजा की तैयारी चल रही थी। कन्हैया ने नंदबाबा से पूछा कि बाबा यह किसी पूजा की तैयारी चल रही है?...

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमदभागवत कथा के षष्टम दिवस पर वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा ...

जीबीएम कॉलेज में “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार: पुरुष सहभागिता से होगा साकार” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजनगया लाइ...
12/12/2025

जीबीएम कॉलेज में “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार: पुरुष सहभागिता से होगा साकार” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

गया लाइव डेस्क । गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवंबर, 2025 से 12 दिसंबर, 2025 तक चलाये जा रहे "पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025" के तहत सेहत केन्द्र की ओर से "स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार: पुरुष सहभागिता से होगा साकार" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल के एनसीडीओ डॉक्टर एम....

गया लाइव डेस्क । गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसायट....

…जी भर के दूंगी बधाई यशोदा मईया, लाला के प्राकट्य के उपलक्ष्य में मनाया गया बधाई उत्सवगयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में चल र...
11/12/2025

…जी भर के दूंगी बधाई यशोदा मईया, लाला के प्राकट्य के उपलक्ष्य में मनाया गया बधाई उत्सव

गयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा। वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक व भागवत मर्मज्ञ डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने भगवान कृष्ण के बाल-लीला स्वरूप और लाला के प्राकट्य की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। लाला के प्राकट्य को बधाई उत्सव के रूप में मनाया गया। महाराज जी ने जी भर के दूंगी बधाई यशोदा मईया..दे दो बधाईयां...नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की....भजन की प्रस्तुति की। इसपर सभी श्रद्धालु तालियां बजा-बजाकर झूमने लगे और बधाई गीत गाने लगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिलौने, टॉफियां, मिठाई आदि का वितरण किया गया, जिससे बच्चों और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाराज जी ने श्रद्धालुओं को दानी और उदार व्यक्ति का अंतर बताया। उन्होंने कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजा दशरथ, वृषभानु और नंदबाबा उदार थे।...

गयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा। वृंदावन...

जीबीएम कॉलेज में एआईसीटीई द्वारा 13 से 15 दिसंबर तक “यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज” पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम...
11/12/2025

जीबीएम कॉलेज में एआईसीटीई द्वारा 13 से 15 दिसंबर तक “यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज” पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का होगा आयोजन

गयाजी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शशि प्रताप शाही के संरक्षण में एवं स्थानीय कार्यक्रम समन्वयक प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की पहल पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुटा है। प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने इस संबंध में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस एफडीपी का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों को नैतिक, समग्र, एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करना है, ताकि उनमें मानवीय मूल्यों का संवर्द्धन हो सके और वे मानवीय अंतर्संबंधों को संतुलन के साथ निभा सकें।प्रधानाचार्या ने कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों को कार्यक्रम में रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स के रूप में भाग लेने का अनुरोध किया है।...

गयाजी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शशि प्रताप शाही के संरक्षण में एवं स्थानीय ....

जब से देखा बांकेबिहारी तूझे लूट गया, लूट गया…गयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में बुधवार को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ ...
10/12/2025

जब से देखा बांकेबिहारी तूझे लूट गया, लूट गया…

गयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में बुधवार को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक सह भागवत मर्मज्ञ डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को ध्रुवजी-नारदजी प्रसंग का सरल, भावपूर्ण और प्रेरक वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव अपमानित होने के बाद आत्मसम्मान की भावना से वन की ओर प्रस्थान करते हैं, जहां उनकी भेंट भगवान के प्रिय भक्त नारदजी से होती है। नारदजी ध्रुव को धैर्य, भक्ति और परमात्मा के प्रति समर्पण का उपदेश देते हैं। प्रारंभिक परीक्षा के रूप में नारदजी ध्रुव को समझाते हैं कि क्रोध और अहंकार से कुछ प्राप्त नहीं होता, किंतु दृढ़ भक्ति से असंभव भी संभव बन जाता है। ध्रुव बालक होते हुए भी अदम्य संकल्प और एकनिष्ठ भक्ति का परिचय देते हैं और नारदजी के बताए मार्ग पर चलने का व्रत लेते हैं। महाराज ने इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया कि सच्ची भक्ति मनुष्य के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकती है। कहा कि शिष्य की सफलता पर सबसे अधिक खुशी गुरु को होती है। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर इन प्रसंगों को सुनते रहे। …...

गयाजी। शहर के धर्मसभा भवन में बुधवार को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक सह भागव....

सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की करें सहायता, अहंकार रहित दान ही श्रेष्ठ : डॉ. संजय कृष्ण सलिलगया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभ...
09/12/2025

सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की करें सहायता, अहंकार रहित दान ही श्रेष्ठ : डॉ. संजय कृष्ण सलिल

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य डॉ. संजय सलिल जी महाराज ने मंगलवार को अपने अमृतमयी प्रवचन में दान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दान सदैव वहीं करना चाहिए, जहां उसकी वास्तविक आवश्यकता हो। दान करते समय किसी प्रकार का अहंकार या प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, क्योंकि सच्चा दान वही है जो निःस्वार्थ भाव से किया जाए और जिसके बाद दाता उसे भूल जाए। आचार्य जी ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि दान मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाता है और समाज में समरसता स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में दान को धर्म के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक माना गया है, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस दौरान महाराज जी ने भीष्म पितामह के वाण-शय्या पर पड़े रहने वाला प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि भीष्म का उपदेश धर्म और कर्तव्य की उच्चतम सीख देता है। कथा के दौरान वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।...

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य डॉ. संज....

केवल ग्रंथ नहीं, भगवान का साक्षात् शब्द-विग्रह है श्रीमद्भागवत: डॉ. संजय कृष्ण सलिलगया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन मे...
08/12/2025

केवल ग्रंथ नहीं, भगवान का साक्षात् शब्द-विग्रह है श्रीमद्भागवत: डॉ. संजय कृष्ण सलिल

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में भागवत ममज्ञ आचार्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को द्वितीय दिवस की श्रीमदभागवत कथा का श्रवण कराया। उन्होंने बताया कि संसार में अनेक मूर्तिकार कागज़, लकड़ी या धातु से विभिन्न मूर्तियां बनाते हैं, परंतु वेदव्यास जी ने अद्वितीय कार्य करते हुए भगवान के शब्दों की मूर्ति का निर्माण किया, जो श्रीमद्भागवत के रूप में आज भी भक्तों के जीवन को प्रकाशमान करती है। महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भगवान का साक्षात् शब्द-विग्रह है, जिसका श्रवण मन, बुद्धि और जीवन को पवित्र कर देता है। महाराज जी ने भागवत महात्म्य में नारद, व्यास, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि जैसे सूर्य अंधकार दूर करता है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत अज्ञान का नाश करती है। जिस घर, नगर या हृदय में भागवत बसती है, वहां भगवान की कृपा और शांति स्थायी रूप से निवास करती है। इसलिए भागवत श्रवण को कलियुग का सर्वोत्तम यज्ञ कहा गया है।...

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में भागवत ममज्ञ आचार्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को द्वितीय .....

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का गयाजी एवं जहानाबाद में ऐतिहासिक स्वागतगया/जहानाबाद। बिहार विधानसभा के नवनिर्वा...
08/12/2025

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का गयाजी एवं जहानाबाद में ऐतिहासिक स्वागत

गया/जहानाबाद। बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने निर्वाचन के उपरांत तीन दिवसीय प्रवास पर पहली बार अपने गृह जिला जहानाबाद एवं कर्मभूमि गयाजी पहुँचे। इस अवसर पर भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, चंद्रवंशी समाज, अतिपिछड़ा समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत सर्वप्रथम जहानाबाद परिसदन में किया गया, जहाँ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके पश्चात मखदुमपुर बाजार में व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। बेलागंज में भी भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।...

गया/जहानाबाद। बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने निर्वाचन के उपरांत तीन दिवसीय प्रवास पर...

मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को पवित्र करता है भागवत का श्रवणगया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को श्रीमद्‌ भागव...
07/12/2025

मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को पवित्र करता है भागवत का श्रवण

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को श्रीमद्‌ भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक एवं भागवत मर्मज्ञ डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा का रसामृत पान कराते हुए भक्तजनों को भावविभोर कर दिया। कथावाचन के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम भक्त उद्धव जी के संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान ने उद्धव से अपने धाम प्रस्थान की बात कही। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि उनके जाने के बाद संसार में माया प्रबल हो जाएगी और प्रभाव बढ़ जाएगा। जिससे बच पाना सामान्य लोगों के लिए कठिन होगा। इसपर उद्धव जी ने अत्यंत विनम्रता और दृढ़ विश्वास के साथ उत्तर दिया कि प्रभु की माया चाहे समस्त प्राणियों को प्रभावित कर ले, परंतु उन पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि उन्होंने भगवान का जूठन ग्रहण किया है और यह दिव्य प्रसाद उन्हें सदैव श्रीकृष्ण की अनन्य भक्ति में स्थिर रखेगा। इसके बाद भगवान का तेज पुंज निकला और श्रीमद भागवत में प्रवेश कर गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीमदभागवत भगवान की शब्दरूपी मूर्ति है।...

गया लाइव डेस्क। शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को श्रीमद्‌ भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। .....

Address

Gaya
823001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaya Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaya Live:

Share