Gaya City News 24×7

Gaya City News 24×7 We provide very true News around your city 📡

📢 देश के नाम प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन
11/05/2026

📢 देश के नाम प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन

09/05/2026

Bihar Police ने किया भारतीय ध्वज तिरंगे का अपमान 😡, क्या विभाग इस पर कार्रवाई करेगा ?

गया जंक्शन से विवाहिता लापता, पति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी थी, मोबाइल स्विच ऑफ, परिजन परेशान 🫤___________________...
07/05/2026

गया जंक्शन से विवाहिता लापता, पति के साथ पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी थी, मोबाइल स्विच ऑफ, परिजन परेशान 🫤
________________________________________
गया जी, 6 मई 2026
गया जंक्शन से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पति के साथ 12382 दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस से उतरी महिला प्रतीक्षालय से शौच के बहाने निकली और फिर वापस नहीं लौटी। मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिजनों का बुरा हाल है। GRP और RPF महिला की तलाश में जुटी है । पूर्वा एक्सप्रेस से आई थी, प्रतीक्षालय में बैठे थे पति-पत्नी

औरंगाबाद जिले के देवरिया कला क्षेत्र के शिवपुर डेहरी निवासी अंशु कुमार अपनी पत्नी मुन्नी कुमारी के साथ बुधवार को पूर्वा एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रुकी थी। दोनों उतरकर जंक्शन के डेल्हा साइड स्थित प्रतीक्षालय में बैठे। यहां से दोनों को प्लस टू लीला महतो हाई स्कूल जाना था। जहां से इंटर पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सीएलसी लेना था।

शौच के लिए निकली, फिर नहीं लौटी
________________________________________

इसी दौरान मुन्नी कुमारी शौच के लिए कहकर बाहर निकली और उसके बाद से लापता है। काफी देर तक वापस न आने पर पति अंशु कुमार ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

CCTV में गेट से बाहर जाती दिखी मुन्नी
________________________________________

सूचना पर गया रेल थाना और RPF पोस्ट की टीम सक्रिय हुई। RPF कंट्रोल रूम में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में अंशु कुमार और मुन्नी कुमारी प्रतीक्षालय में बैठे दिखे। इसके बाद मुन्नी कुमारी को गेट से बाहर जाते देखा गया। लेकिन गेट के बाहर किस दिशा में गई, यह कैमरे में कैद नहीं हो सका।

एक साल पहले हुई थी शादी, कोई तनाव नहीं
________________________________________

मुन्नी कुमारी के भाई मुकेन्द्र कुमार ने बताया कि बहन की शादी एक साल पहले ही हुई थी। पति-पत्नी में किसी तरह का तनाव या अनबन नहीं थी। मुन्नी का मायका गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में है।

परिजनों की अपील: सूचना दें
________________________________________

मुकेन्द्र ने बताया कि बहन के अचानक गायब होने और मोबाइल बंद होने से मां, पिता, भाई, मामा-मामी समेत पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने रेल पुलिस और RPF से बहन को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि मुन्नी कुमारी कहीं भी दिखे तो गया रेल थाना या RPF पोस्ट में सूचना दें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। परिजनों ने मुन्नी से भी अपील की है कि जहां भी हो, परिवार को सूचित करे।

फिलहाल GRP ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

07/05/2026

बिहार की पावन धरती के महान संत के श्रीमुख से निकली अमृत वाणी का सत्संग सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । 🙏

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया से शुरू हुई अपनी भारत यात्रा पर वियतनाम के राष्ट्रपति "तो लाम" का हार...
06/05/2026

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया से शुरू हुई अपनी भारत यात्रा पर वियतनाम के राष्ट्रपति "तो लाम" का हार्दिक स्वागत किया ।
अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति तो लाम ने पवित्र महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की। यह वही पूजनीय स्थल है जहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, और इसी कारण यह विश्वभर के बौद्धों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है ।



Ministry of Tourism, Government of India Incredible India Ministry of External Affairs, Government of India Ministry of Culture, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/05/2026

आपसे यही उम्मीद थी बिहार पुलिस
बिहार में आपका स्वागत है।।

05/05/2026

Election result aate hi ‘development’ shuru…

तालाब के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की परत.._______________________________________गया जी शहर के...
04/05/2026

तालाब के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की परत..
_______________________________________
गया जी शहर के लाल बाबा तालाब के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद किया गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझती जा रही है।
कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए शव की तस्वीर भी आसपास के क्षेत्रों में वायरल की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है ।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक के नशे का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि यदि युवक को जो भी पहचान कर रहे हैं तो इसकी सूचना थाना को दें, उनका नाम पता गुप्त रखा जाएगा ।

04/05/2026

दीदी तो गई 👎🏼

03/05/2026

दिनांक-05.05.2026 को वियतनाम के महामहिम राष्ट्रपति का बोधगया परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु यातायात नियंत्रण से संबंधित ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो निम्नवत् हैः-

ट्रैफिक व्यवस्थाः - दिनांक:- 05.05.2026 को 10:00 बजे पूर्वाहन से 03:00 बजे अपराहन तक ।

01. 05 नंम्बर गेट- हवाई अड्डा - टेकुना फार्म -दोमुहान - नोड नं0-01- महाबोधि मंदिर आने जाने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन उक्त अवधि में पूर्णतः वर्जित रहेगा ।

02. नोड 01 से करमापा मंदिर आने-जाने वाली संडक पर सभी प्रकार के वाहनो का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा ।

वैकल्पिक मार्गः-

बोधगया से गया के बीच वैकल्पिक मार्ग :-

शेरघाटी- चेरकी - गुलेरियाचक- सिकरिया मोड़ रूट से यातायात सुचारू रूप से संचालित रहेगा ।

Address

Gandhi Maidaan
Gaya
823001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaya City News 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share