01/12/2025
सरकार ने तय किया है कि जिन लोगों ने PAN कार्ड पाने के दौरान Aadhaar “नामांकन ID (Enrolment ID)” का इस्तेमाल किया था, उन्हें अपना असली आधार नंबर फाइनल कर के PAN से लिंक करना होगा — और इसके लिए 31 दिसंबर 2025 अंतिम तारीख है।
अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक आधार-PAN लिंक नहीं करवाया, तो आपका PAN 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय (Inactive) हो जाएगा।
इसलिए — यदि आपने अभी तक लिंक नहीं किया है — तो यह काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।अगर PAN-Aadhaar लिंक नहीं हुआ और PAN निष्क्रिय हो गया, तो निम्न परेशानी हो सकती हैं:
आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं फाइल कर पाएँगे।
टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा, या टैक्स कटौती (TDS / TCS) अधिक हो सकती है।
बैंकिंग, निवेश (जैसे म्यूचुअल फंड), लोन, अन्य वित्तीय कामकाज में दिक्कत आएगी।यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर, नाम, और जन्मतिथि PAN में दर्ज जानकारी से सही-सही मेल खाता हो — वरना लिंकिंग में दिक्कत आ सकती हैl कृपया जल्द से जल्द पैन कार्ड को आधार कार्ड से 31Dec -2025 तक लिंक करवाएं धन्यवादl Budh Bihar News