UP Daily

UP Daily UP की हर बड़ी खबर जो आपके लिए मायने रखती हैं… राजनीति से लेकर वायरल खबर तक 24x7 अपडेट
Follow for fastest UP updates... UP News, Breaking News, Viral News

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घड़ी ...
07/05/2026

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घड़ी के आकर्षण से बंधे नजर आए. उन्होंने काशी विश्वनाथ परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया. मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू हुआ विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का सफर देश के अन्य तीर्थ स्थलों से भी गुजर रहा है. इस वैदिक घड़ी की खासियत है कि यह समय तो बताती ही है, साथ ही सूर्योदय, मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और पंचांग की जानकारी भी देती है.

कितनी अलग है वैदिक घड़ी?
- जहां आम घड़ियां (GMT) रात के 12 बजे से दिन की शुरुआत मानती हैं और 24 घंटों के चक्र पर आधारित होती हैं, वहीं वैदिक घड़ी पूरी तरह अलग है.

यह घड़ी एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय के मध्य समय की गणना करती है.

सूर्योदय से सूर्यास्त- 15 मुहूर्त

सूर्यास्त से अगले सूर्योदय- 15 मुहूर्त

- इसमें पूरे दिन को 24 घंटों के बजाय 30 मुहूर्तों में विभाजित किया गया है.

- यह घड़ी जिस स्थान पर स्थापित है, वहां के सटीक सूर्योदय के समय के अनुसार खुद को सिंक (Sync) करती है.

04/05/2026

4 मई को सुबह काउंटिंग चालू होगी,
8 बजे बैलेट बॉक्स खुलेगा,
9 बजे पहला राउंड,
10 बजे दूसरा राउंड

और 1 बजे दीदी….टाटा बाय-बाय

18/04/2026

मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करेंगे...

महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को सं...
18/04/2026

महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. सूत्रों ने बताया है कि आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर 'दोषी' होने और महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया.

सरकार बड़े ही शोर-शराबे के साथ महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिल लेकर आई थी. यह बिल लोकसभा में गिर गए हैं. 131वां संविधान सं...
18/04/2026

सरकार बड़े ही शोर-शराबे के साथ महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिल लेकर आई थी. यह बिल लोकसभा में गिर गए हैं. 131वां संविधान संशोधन बिल पारित कराने के लिए लोकसभा में दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन यह बिल जरूरी आंकड़े से 54 वोट पीछे रह गया. इस बिल पर कुल 528 वोट पड़े. वोटिंग के आंकड़ों के हिसाब से यह संविधान संशोधन बिल पारित कराने के लिए सरकार को 352 वोट की जरूरत थी, लेकिन इसके पक्ष में 298 वोट ही पड़े.

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश म...
12/04/2026

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में ठंडक का दौर खत्म हो चुका है और अब भीषण गर्मी का असर शुरू होने जा रहा है। 12 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को झुलसा सकती हैं। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात उनके पति आलोक मौर्या के बीच करी...
07/04/2026

PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात उनके पति आलोक मौर्या के बीच करीब ढाई साल से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है. दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया है. ज्योति की नोएडा में पोस्टिंग हुई है, जबकि आलोक सिविल सर्विसेज की तैयारी में भी जुटे हैं. यह मामला पहले आरोप-प्रत्यारोप और जांच के कारण काफी चर्चा में रहा था.

04/04/2026

यूपी के सैफई में अचानक गिरा ड्रोन, दहशत में गांव वाले...

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है.  अब आप सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में उ...
02/04/2026

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. अब आप सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में उप नेता होंगे. AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है

31/03/2026

मुझे मत दिखा ऐठन... आगरा में वकील और दारोगा के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा...

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के प...
31/03/2026

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने 1 अप्रैल की सुबह के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं के इलाकों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है.

Address

Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Daily posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share