Journalist Azaz Ahmad

Journalist Azaz Ahmad सच है तो दिखेगा

30/06/2025

: देवरी प्रखंड के अमझ में आदिवासियों की जमीन पर पत्थर माफियाओं की नजर, धड़ल्ले से कर रहे पत्थर का अवैध खनन, सरकार को हो रहा राजस्व नुकसान, वहीं खनिज संपदा की लूट, अवैध पत्थर खनन से आदिवासियों का अस्तित्व संकट में, शासन प्रशासन बेखबर!

14/06/2025

#गिरिडीह: जमुआ बाईपास के पास भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही जगह पर डबल एक्सीडेंट, धमाके से दहल उठा इलाका

17/03/2022
15/03/2022

Slug: एटीएस ने उत्तर प्रदेश के सहारन से गिरिडीह के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी इनामुल हक को किया गिरफ्तार

Anchor: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एटीएस ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी ईनामउलहक को किया गिरफ्तार. इनामुल हक गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड के पटना गांव क का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इनामुल हक धार्मिक स्थलों में बम ब्लास्टिंग की योजना बना कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्लान बना रहा था। और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था और जिहाद पर चर्चा किया करता था। इतना ही नहीं लोगों को ब्रेनवाश भी करने का आरोप है। तमाम आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश एटीएस ने उनकी गिरफ्तारी की है। और उनके खिलाफ मामला देवबंद में दर्ज करा दिया है। और एटीएस इनामुल हक से पूछताछ कर रहे हैं।

परिवार के अनुसार इनामुल हक आठवीं क्लास तक अपने गांव पटना में रहकर पढ़ाई की है। जिसके बाद जमुआ के काजीमगहा स्थित मदरसा में 3 वर्ष पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के देवबंद चले गए थे l

14/03/2022

यूपी एटीएस ने धमाकों की तैयारी में जुटे संदिग्ध आंतकी इनामुल हक उर्फ इनाम इम्तियाज को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है, इनामुल हक मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है, बताया जा रहा है कि इनामुल धार्मिक स्थलों पर विस्फोट करने की तैयारी कर रहा था.

14/03/2022

Slug: सर्वमंगल फैक्ट्री में दिवार गिरने से तीन की मौत ,एक घायल

गिरिडीह: गिरिडीह में एक बार फिर एक कारखाने में दर्दनाक हादसा पेश आया है। शहर के औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर स्थित सर्वमंगला कूट फैक्ट्री में दीवार गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत दब कर हो गई है। जबकि इस हादसे में एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला मजदूर को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी और चींख पुकार का माहौल बन गया। वहीं अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

बताया गया कि सर्वमंगला कूट फैक्ट्री में पुराने दीवार से सट कर नए दीवार का निर्माण का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर नाली के काम में दोपहर के बाद लगे हुए थे। जबकि दीवार की दूसरी तरफ डस्ट भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान डस्ट का अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण दीवार गिर गया और चार लोग उसके नीचे दब गए। आनन फानन में सभी को दीवार के नीचे से निकाला गया। तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। तीन मजदूरों को अस्पताल लाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला का मजदूर का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जो दीवार गिरी है उसका निर्माण 5-6 दिन पूर्व ही किया गया था। डस्ट भरने के कारण दीवार बोझ नहीं ले सका और गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अम्बाडीह निवासी नजरुल, चुंजका निवासी शहाबुद्दीन और गंगापुर की रहने वाली एक महिला मजदूर की मौत हुई है। जबकि एक अन्य महिला मजदूर का इलाज चल रहा है।

इस घटना को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और एक बुरी तरह जख्मी हैं जिसे इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि दीवार बनाने के क्रम में लापरवाही बरती गई है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई भी दोषियों के खिलाफ की जाएगी।

14/03/2022

स्लग : NH-19 पर सड़क दुर्घटना में मछली लदा पिकअप चालक की हुई मौके पर मौत।

एंकर : निमियाँघाट थाना क्षेत्र NH-19 ईसरीबाजार रेलवे ओवरब्रिज रांगामाटी के समीप रविवार रात करीब 2 बजे सड़क दुर्घटना में मछली लदे पिकअप भेंन के चालक की मौत मौके पर हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरसा से मछली पिकअप में लोड कर नवादा बिहार जा रहा था। इसी दौरान रांगामाटी समीप रेलवे पुल में बने डीवाईटर से जा टकराई।हादसे में चालक मो.चांद अंसारी की माैत हाे गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप भेंन के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख निमियाँघाट पुलिस को सूचित किया।घटना सुनकर घटना मौके पर पहुँची निमियाँघाट पुलिस।इधर पुलिस ने मृतक के परिजन एवं वाहन मालिक को घटना कि जानकारी दे दी।मृतक की पहचान धनबाद जिले के पुटकी निवासी मो.चाँद अंसारी उम्र 24 के रूप में हुई।मौके पर निमियाँघाट थाना के ए एस आई राधेश्याम चौधरी समेत पुलिस जवान के सहयाेग से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दबे शव को बाहर निकाला गया।वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गई।फिलाल पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया में जुट कर शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।

बाइट : दिनेश रविदास (वाहन मालिक)

13/03/2022

पंचायत की हकीकत इंटरव्यू

गिरिडीह जिले के गिरिडीह प्रखंड के अंतर्गत पहड़पुर पंचायत के मुखिया पत्तीया मुर्मू जी ने अपने अपने पंचायत में लगभग 20 से अधिक योजनाओं पर काम किया गया l जैसे अवास 465, शौचालय 11000, पीसीसी 9000फिट, फाइबर ब्लॉक 4000 फिट, स्ट्रीट लाइट 350पीस, सिचाई कूप 150, आगनबाड़ी केंद्र , पशु शेड, बागवानी 55 ऐकड़ जलमीनार, इस प्रकार से पहाड़पुर पंचायत में 20 से अधिक योजनाओं पर काम किया गया l

11/03/2022

गिरिडीह जिले के बक्सीडीह बस स्टेण्ड रोड मे LG सर्विस सेंटर का किया गया उद्घाटन जिसमें मुख्य अतिथि मिस्टर अरका घोष

मोहम्मद आफताब अंसारी जो अपने ग्राहक को बेहतरीन सर्विस देने के लिए गिरिडीह टाउन में अपना ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर खोला गाया है यह सर्विसेज सेंटर गिरिडीह जिले के कस्टमर को सर्विसेज प्रदान करेगा हमेशा से LG कंपनी का यही मिशन रहा है कि अपने कस्टमर को बेहतरीन सर्विस दे सके ।

Address

Giridih

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Azaz Ahmad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share