Fahim jharkhand police

Fahim jharkhand police Motivation ,Army,Digital Creator

19/05/2026

19/05/2026

Jharkhand कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 New Update Online करने की तिथि 20/05/2026 से 21/06/2026 तक जल्दी से अपना ऑनला...
19/05/2026

Jharkhand कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 New Update
Online करने की तिथि 20/05/2026 से 21/06/2026 तक
जल्दी से अपना ऑनलाइन कर ले।

Jharkhand Polytechnic Entrances Exam 2026  notice
18/05/2026

Jharkhand Polytechnic Entrances Exam 2026 notice

16/05/2026

16/05/2026

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजा...
15/05/2026

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के कल्याणार्थ 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुदायों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है। अभियान के तहत जिले के चिन्हित पीवीटीजी गांवों में “Beneficiary Saturation Camps” आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, आधारभूत सुविधाओं की जानकारी देने, शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।

आगे उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई को “जन भागीदारी सप्ताह” के शुभारंभ के साथ होगी। इस दौरान जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों द्वारा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 19 मई से 25 मई तक गांवों में नियमित रूप से संतृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। दिनांक 20 मई को “Village Immersion Drive – A Village Contact Activity” के तहत अधिकारी, कर्मयोगी एवं सामाजिक संगठन गांवों में भ्रमण कर वहां की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे तथा लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं 21 मई से 23 मई तक जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों के त्वरित समाधान एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 24 मई को अभियान से संबंधित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जबकि 25 मई को समाहरणालय में समीक्षा एवं डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभियान की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया।

14/05/2026

New Cm
13/05/2026

New Cm






अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है:भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं...
02/05/2026

अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है:

भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण*
1. वेबसाइट: se.census.gov.in पर जाएं
2. क्षेत्र चुनें: राज्य - झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें
3. कैप्चा: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें
4. परिवार पंजीकरण:
- मुखिया का नाम भरें
- 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें
- ईमेल आईडी (जरूरी नहीं)

⚠️ ध्यान दें: पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते। एक परिवार - एक ही मोबाइल नंबर

भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान
1. भाषा: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
2. OTP: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
3. स्थान विवरण: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें
4. मैप पर निवास: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें

भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण
1. प्रश्नावली: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें
2. सहायता: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें
3. पूर्वावलोकन: 'Preview' में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें
4. सबमिट: "पुष्टि करें और सबमिट करें" पर क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा

भाग 4: SE ID का सृजन और सत्यापन
1. SE ID मिलेगी: सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। ये SMS से भी आएगी
2. प्रगणक को दिखाएं: जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं
3. सत्यापन:
- SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार
- मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे.


Address

Giridih College

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fahim jharkhand police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share