24/05/2026
गिरिडीह: देर रात केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन का बड़ा छापा, डीसी और एसपी ने खुद संभाली कमान
गिरिडीह सुरक्षा व्यवस्था और जेल के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने देर रात अचानक केंद्रीय कारागार में प्रवेश किया।
बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जेल के हर वार्ड और बैरक की सघन तलाशी ली गई। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों या प्रतिबंधित सामग्रियों पर अंकुश लगाना है।