08/09/2026
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह, दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह। झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह मंगलवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रणधीर सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#श्रद्धांजलि #शोक_संवेदना