JPN24

JPN24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JPN24, News & Media Website, Near Savera Cinema Hall, Karbala Road, Giridih.

07/09/2026

जमशेदपुर: लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दो दृष्टिबाधित युवाओं ने लिखी प्रेरणा की कहानी

07/09/2026

लातेहार में करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौ/त; वन विभाग जांच में जुटा

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव के कुसी टोला में करंट की चपेट में आने से एक वयस्क जंगली हाथी की मौ/त की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 15 से 16 हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में गांव पहुंचा था। इसी दौरान एक हाथी कथित तौर पर बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौ/त हो गई। अन्य हाथियों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू की। रेंजर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

07/09/2026

*🕊️ बाइक की डिक्की से सं/दिग्ध मांस बरामद, पूर्वी टुंडी में मचा हड़कंप; जांच के लिए भेजा सैंपल

धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से सं/दिग्ध मांस बरामद होने के बाद इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक एक 60 वर्षीय व्यक्ति TVS XL बाइक से कथित तौर पर मांस ले जा रहा था, जिसे कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिबंधित मांस के कारोबार का आरोप लगाया है। हालांकि बरामद मांस वास्तव में किस प्रकार का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

07/09/2026

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! घर-दुकानों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दो हाथियों के झुंड ने सांडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 और 2 में घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। टूटी झरना मार्ग के पास एक दुकान को हाथियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखा सामान भी नष्ट कर दिया। हाथियों के शहरी क्षेत्र में विचरण का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में हाथियों को घरों और दुकानों के आसपास घूमते देखा जा सकता है। घटना के बाद लोग दहशत में हैं और वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

06/09/2026

गिरिडीह: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम जोहार, गमगीन हुआ गिरिडीह

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को लाल स्टील परिवार की ओर से अंतिम जोहार 🙏 आपकी जन सेवा और सादगी सदैव प्रे...
06/09/2026

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को लाल स्टील परिवार की ओर से अंतिम जोहार 🙏 आपकी जन सेवा और सादगी सदैव प्रेरणा देती रहेगी शत-शत नमन। 💐

06/09/2026

चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, SDPO की मौसी की मौ/त; 5 घायल

रामगढ़ की चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामगढ़ SDPO अकरम रजा की मौसी की मौ/त हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद श/व को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। डॉक्टर के मुताबिक एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौ/त हो चुकी थी।

06/09/2026

जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस पर सवाल! बीच सड़क रोकने की कोशिश में बाइक सवार गिरे, घायल युवकों ने पुलिसकर्मी से की हाथापाई

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शॉपर्स स्क्वायर के पास कथित तौर पर छिपकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। अचानक बीच सड़क रोके जाने से बाइक पर सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। इसके बाद दोनों युवकों और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई की बात सामने आई। मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

06/09/2026

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री और गिरिडीह विधायक *श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी* का बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार रात में खाना खाकर सोने के बाद सीने में तेज दर्द हुआ, परिजन उन्हें तुरंत गिरिडीह के *मर्सी हॉस्पिटल* ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचा पाए। हार्ट अटैक को कारण बताया जा रहा है।

अभी-अभी उनका पार्थिव शरीर मर्सी हॉस्पिटल से उनके आवास ले जाया जा रहा, अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आम लोग उमड़ पड़े हैं। पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है।

06/09/2026

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद मर्सी हॉस्पिटल में तोड़ा दम

झारखंड के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समेत कई विभागों के मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हुआ। खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सुदिव्य सोनू झामुमो के वरिष्ठ नेता और हेमंत सोरेन सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनके निधन से गिरिडीह और पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Address

Near Savera Cinema Hall, Karbala Road
Giridih
815301

Telephone

+919955778888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JPN24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JPN24:

Shortcuts

Share