Giridih Tak

Giridih Tak Local news at your smartphone screen Giridih is an industrial city and is also considered as a healthspot. Before 1972, Giridih was part of Hazaribagh district.

"GIRIDIH TAK" एक रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल है। Regd.NO UDYAM-JH 08-0008258 है। इस पोर्टल में आपको राजनीतिक, अपराधिक, मनोरंजक और नवीनतम घटनाओं से सम्बंधित सत्य, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण खबरें मिलेंगी।


Giridih is headquarters of the Giridih district of Jharkhand state, India. Giridih houses the Giridih Coalfield which is one of the oldest coalfields to be worked in India. Giridih is one of the six Data Processing Centres of Data Processing Division (DPD) of National Sample Survey Office (NSSO).

मंत्री हफ़ीजुल हसन के भाई मो इकराम ने किया मदीना ट्रेवल्स जत्था को रवाना।झारखंड के प्रख्यात कारी एहसान, दर्जनों उलेमा हु...
13/09/2026

मंत्री हफ़ीजुल हसन के भाई मो इकराम ने किया मदीना ट्रेवल्स जत्था को रवाना।

झारखंड के प्रख्यात कारी एहसान, दर्जनों उलेमा हुए उमरा पर रवाना ।

रांची, 12 सितंबर। मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी के भाई मो इकराम अंसारी ने आज मदीना ट्रेवल्स जत्था 49 जायरीन को रांची एयरपोर्ट से रवाना किया। मो इकराम ने कहा कि हज़रत कारी एहसान उमरा पर जा रहे हैं। हम सब जायरीन से दुआ की गुजारिश करते हैं कि वो अपने राज्य की खुशहाली, आपसी भाचारगी, अमन व सलामती की दुआ करें।
हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में एकबार हज और उमरा की सआदत नसीब हो। इसी ख्वाहिश को पूरा करने में पिछले कई वर्षों से मदीना ट्रेवल्स अहम भूमिका निभा रहा है। संस्था के माध्यम से नियमित अंतराल पर उमरा जायरीनों के जत्थे। मक्का-मदीना के लिए रवाना किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रांची एयरपोर्ट से उमरा के लिए रवाना हुआ। मदीना ट्रेवल्स के निदेशक मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि मदीना ट्रेवल्स अपने जायरीनों को उमरा के सभी अरकान अनुभवी उलेमा-ए-कराम की निगरानी में अदा कराता है। इसके अलावा मक्का और मदीना में हरम शरीफ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाती है। जायरीनों को जियारत, लॉन्ड्री, मेडिकल सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग जायरीनों का पूरा ध्यान रखती है, ताकि वे आसानी और इत्मीनान के साथ उमरा के सभी अरकान अदा कर सकें। इस अवसर पर कारी एहसान, मुफ्ती हिशामुद्दीन, मौलाना एहसान आसनसोल, मौलाना मुजाहिद, मौलाना अरशद, कारी असद, मौलाना नौशाद, हाफिज अब्दुर रशीद, हाफिज खालिद, मोहम्मद हमदान, बाबा इस्लाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना,सरबत के भले की हुई अरदास।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422 वां ...
13/09/2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना,सरबत के भले की हुई अरदास।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422 वां प्रथम प्रकाश पर्व रविवार को जिले स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में सुबह से ही संगत का तांता लगा रहा।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 48 घंटे के शुरू हुए श्री अखंड पाठ साहिब का रविवार सुबह भोग डाला गया। इसके बाद हजूरी रागी जत्था ने पोथी परमेश्वर का थानु,साधसंगि गावहि गुण गोबिंद के एवं देहि शिवा बर मोहि इहै, शुभ करमन ते कभूं न टरूं गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया जिससे गुरुद्वारे का माहौल भक्तिमय हो गया।
ग्रंथी ने कथा के माध्यम से गुरु ग्रंथ साहिब जी के इतिहास और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रकाश पर्व हमें समानता,सेवा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी ने विक्रम संवत 1661 में आज ही के दिन दरबार साहिब,अमृतसर में आदि ग्रंथ को पहली बार प्रकाशमान किया था।

13/09/2026

सात दिनों की निगरानी के बाद करीब 30 हाथियों का झुंड उसरी–बराकर नदी संगम के पास महेशपुर होते हुए गिरिडीह वन क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल गया। QRT ने अभियान के दौरान मानव व वन्यजीवों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। कुछ जगह मकान, बाउंड्री और फसलों के नुकसान की सूचना है। प्रभावित ग्रामीण निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करें, जांच के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

12/09/2026

सलैया स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौ।त, पहचान नहीं।

गिरिडीह। पचम्बा-सलैया रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करीब 65 वर्षीय व्यक्ति की मौ।त हो गई। घटना पोल संख्या 96 के 13-14 के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इसी दौरान एक पशु भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। अपनी गाय की तलाश कर रहे कुछ स्थानीय युवक रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचे, जहां उनकी नजर ट्रैक पर पड़े वृद्ध के श/व पर गई।

युवकों ने इसकी सूचना समाजसेवी पवन कंधवे को दी। इसके बाद पवन कंधवे ने पचम्बा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेलवे ट्रैक से हटाया।

पुलिस ने श।व को कब्जे में लेकर पो/स्ट/मार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृ/तक की पहचान के प्रयास में जुटी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के CEO...
12/09/2026

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के CEO सुनील कुमार वर्णवाल ने गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, बेड, साफ-सफाई, पेयजल, दवा और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों व परिजनों से भी फीडबैक लिया।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने और आयुष्मान के तहत इलाज की स्थिति की समीक्षा की।

साथ ही गर्भवती महिलाओं, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, SAM/MAM बच्चों, कुपोषण तथा मधुमेह-ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने, कमियों को चिन्हित कर दूर करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

12/09/2026

भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में शनिवार को JSSC-JPSC की कथित गड़बड़ियों की CBI जांच, निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहले गिरिडीह स्टेडियम में जुटे, जहां से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के हित में आवाज उठाई।

12/09/2026

चेताडीह SNCU में अचानक धुआं भरने से मची अफरातफरी, सभी नवजात सुरक्षित बाहर निकाले गए।

गिरिडीह के चेताडीह मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में शुक्रवार दोपहर अचानक धुआं भरने लगा। धुआं देखते ही अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SNCU में भर्ती नवजातों को बाहर सुरक्षित निकाला। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि दो नवजात ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनकी स्थिति नाजुक है।

घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

🔴 घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द...

11/09/2026

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उनके अचानक चले जाने से राज्य को गहरा झटका लगा है।
मौके पर एएसपी सुरजीत कुमार, डीएसपी नीरज सिंह, रूपेंद्र राणा, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार स...
11/09/2026

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई।

इस दौरान डीजीपी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को होने वाले श्राद्धकर्म में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआईजी, एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी लगातार व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

11/09/2026

कांटेदार झाड़ियों में मिला नवजात,पचम्बा थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल।

Address

Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Giridih Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Giridih Tak:

Shortcuts

Share