The News Post4U

The News Post4U Official Page of The News Post4U !! Keep watching

06/06/2026

गिरिडीह: तालाब निर्माण पर किसानों की चिंता,ग्रामीणों के बीच खुद पहुंचे उपायुक्त ,दिया जनता को भरोसा.... जानिए पूरी खबर।

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे पोस्टर लेकर नजर आए कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक.
06/06/2026

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे पोस्टर लेकर नजर आए कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है. इसके सा...
06/06/2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है. इसके साथ ही महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता दिख रहा है. अब राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस और जेएमएम के एक-एक उम्मीदवार मैदान में होंगे.

झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित सांसदों एवं विधाय...
06/06/2026

झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित सांसदों एवं विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

06/06/2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कॉकरोच पार्टी के फाउंडर, सोनम वांगचुक भी हुए शामिल।

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह/
05/06/2026

SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह/

गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ...

तमिलनाडु: के अन्नामलाई ने बीजेपी से दिया इस्तीफ़ा, पार्टी अध्यक्ष ने किया मंज़ूर.
05/06/2026

तमिलनाडु: के अन्नामलाई ने बीजेपी से दिया इस्तीफ़ा, पार्टी अध्यक्ष ने किया मंज़ूर.

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह के कल्याणडीह से गूंजा पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ का नारा, मेयर का बड़ा संदेश: पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह से पर्यावरण बचाने का संदेश, पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी ने की खास अपील।

The News Post4u desk.गिरिडीह: नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आजाद नगर 6 नंबर में पुलिस पर हुए पथराव मामले में पचंबा थाना प...
04/06/2026

The News Post4u desk.

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आजाद नगर 6 नंबर में पुलिस पर हुए पथराव मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेल गेट के बाहर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में किशोर पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और मंजीत पासवान शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव के दौरान आजाद नगर में हुई गोलीबारी और पुलिस पर पथराव की घटना को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। गोलीबारी मामले में चारों आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके थे। गुरुवार को इनके जेल से रिहा होने की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस पहले से ही सतर्क थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपियों का रिमांड पूर्व में नहीं लिया जा सका था। इसी वजह से बेल पर बाहर निकलते ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों से पचंबा थाना में पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Address

Giridih

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Post4U posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The News Post4U:

Share