Sach 24 News

Sach 24 News In thise page you will find all type of news of goa &india we will show you in hindi . what exact ha

05/06/2026

आगराः थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पुलिसकर्मी की सतर्कता और

बहादुरी से एक युवती की जान बच गई. घटना 3 जून 2026 की है, जब ग्वालियर गेट के पास 20-25 फुट गहरे तालाब में एक युवती डूब रही थी. मौके पर मौजूद लोगों के शोर सुनकर वहां से गुजर रही चीता मोबाइल टीम के रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी तुरंत पहुंच गए. स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए जूते उतारे और वर्दी में ही तालाब में छलांग लगा दी. आरक्षी ने अस्थायी रस्सी की सहायता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिसकर्मी दीपक सोलंकी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नर आगरा ने उन्हें ₹1000 का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

05/06/2026

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद युवक की मौत, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

गोवा के म्हापसा में 23 वर्षीय युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के परिवार का आरोप है कि सड़क किनारे कचरा फेंकने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद उसे भारी ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

परिजनों का दावा है कि लगातार हो रही सोशल मीडिया आलोचना और मानसिक दबाव के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। अब परिवार ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

03/06/2026

Patna: खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV सामने आया, मचा हड़कंप

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है. खान सर ने बताया कि उनके गार्ड को मारपीट क...
02/06/2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है. खान सर ने बताया कि उनके गार्ड को मारपीट कर घायल कर दिया गया और चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं.

*115 women trained under Mahila Digital Shashaktikaran Yojana in Goa*Empowering women has long been recognised as a key ...
01/06/2026

*115 women trained under Mahila Digital Shashaktikaran Yojana in Goa*

Empowering women has long been recognised as a key step towards building stronger families and communities. In today’s digital era, digital literacy has become just as important as traditional education. Although younger generations often gain digital skills more easily through schooling and social exposure, many women still face barriers to digital access and training, making targeted initiatives essential for inclusive growth.

With this vision in mind, the Government of Goa launched the training under Mahila Digital Shashaktikaran Yojana (MDSY) on February 17, 2026, under the Department of Information Technology, Electronics and Communications (DITE&C). Implemented through the Info Tech Corporation of Goa Ltd (ITG), the initiative aims to provide women with essential digital literacy and basic computer training, enabling them to confidently access digital services, use technology safely and enhance opportunities for education, employment and personal development.

The scheme reflects the shared vision of Hon’ble Prime Minister Shri. Narendra Modi and Hon’ble Chief Minister of Goa, Dr. Pramod Sawant, on women’s empowerment and the key role of Nari Shakti in nation building.

Speaking about this initiative, Hon’ble Minister for Information Technology, Electronics & Communications, Shri. Rohan Khaunte stated, “This is not just a scheme, but a movement to bridge the digital divide. It’s about ensuring that every woman, whether from an urban centre or a rural village has the skills, confidence and access to participate in Goa’s digital economy. We’re teaching women how to run a business online, how to access government services, how to learn new skills, how to compete in today’s market and most importantly, how to believe in themselves.”

The scheme is open to Goan women aged 18 years and above who have been residing in the state for at least 15 years. This training is made accessible at IT Knowledge Centres (ITKCs), Common Service Centres (CSCs) and panchayat halls/local centres. The initiative aims to benefit nearly 3,000 women annually.

Sharing about one session, Sarpanch of Socorro Panch

01/06/2026

ओडिशा के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति का पुलिस एड-डी-कैंप यानी ADC नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वह ओडिशा की पहली महिला पुलिस अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें राज्यपाल के पुलिस ADC जैसे प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

30/05/2026

स्टेटहुड डे पर बोले CM सावंत

25/05/2026

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर अब 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। बताते चलें कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बाद, कंपनियों ने 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।
Breakingnews

24/05/2026

पटना के होटल में सनसनी! 😨
बेगूसराय की छात्रा के कमरे में आधी रात घुसा नशे में धुत युवक, पिता ने दिखाई बहादुरी

पटना के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेगूसराय से परीक्षा देने आई छात्रा के कमरे में देर रात एक शराबी युवक जबरन घुस गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता ने तुरंत साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और बेटी को सुरक्षित बचाया। आरोपी वहां से फिर बाहर निकल गया घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

StudentSafety BreakingNews HindiNews ViralNews PoliceInvestigation BiharNews PatnaCrime TrendingNow

23/05/2026

: पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

|

Address

Goa

Telephone

9545690667

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sach 24 News:

Share