13/06/2026
मौत बनकर दौड़ा हरियाणे का जहाज, लोगों ने बरसा दिए पत्थर...
गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान बेकाबू हुई बस ने दर्जनों वाहनों को रौंद दिया। अनियंत्रित होकर दौड़ रही बस ने चार लोगों को कुचल दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 37 इंडस्ट्रीयल एरिया की है.. इस दौरान गुस्साए लोगों ने बस पर जमकर पथराव किया।