Goilkera Live

Goilkera Live Goilkera Live has been serving for providing latest news, events, important and useful information

Live Update : डीसी ने सोनुवा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी ...
06/06/2026

Live Update : डीसी ने सोनुवा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को सोनुवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सेवा वितरण व्यवस्था तथा आमजन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया गया तथा कार्यालय संचालन व्यवस्था, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों की स्थिति एवं नागरिक सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों के लिए कार्यालय केवल प्रशासनिक इकाई नहीं बल्कि समस्याओं के समाधान का केंद्र होता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें।
Goilkera Live

Live Update : गोइलकेरा के कैरम में आम लोगों से मिले डीआईजी; समस्याएं सुनीं संवाद किया, कहा-उग्रवाद के कारण हम विकास में ...
06/06/2026

Live Update : गोइलकेरा के कैरम में आम लोगों से मिले डीआईजी; समस्याएं सुनीं संवाद किया, कहा-उग्रवाद के कारण हम विकास में पिछड़े, इसे जड़ से खत्म करेंगे

पुलिस कप्तान अमित रेणु, अभियान एसपी राहुल देव बड़ाईक ने भी कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम में की शिरकत

गोइलकेरा के कैरम स्कूल मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

स्कूली बच्चों, ग्रामीणों के बीच सामग्रियों का वितरण, मुंडा मानकी और डाकुवा को किया गया सम्मानित

गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कैरम स्कूल मैदान में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु समेत पुलिस महकमे के कई अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई दशकों तक उग्रवाद की गंभीर समस्या के कारण इस इलाके का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। विकास की रेस में पिछड़ गए। लेकिन अब उग्रवाद और नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है। इसे जल्द ही जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने से लेकर हर मामले में पुलिस जनता की सहयोगी है। बेहिचक अपनी बातें थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रख सकते हैं। सामूहिक प्रयासों से झारखंड में पुलिस और पब्लिक के बीच रिश्ते मधुर हुए हैं। डीआईजी ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों को त्यागने और नशापान से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे के कारण अपराध बढ़ते हैं और परिवारों का भविष्य खराब होता है, इसलिए नशे का त्याग करें और बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी, स्लीपर्स, जूसर, पुरुषों को गमछा, चप्पलें और स्कूली बच्चों को शिक्षण और खेलकूद सामग्री प्रदान किया गया। गांवों के मुंडा, मानकी और डाकुवा को अंगवस्त्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी अभियान राहुल देव बड़ाईक, सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा, गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, सेरेंगदा थाना प्रभारी उमेश यादव, सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार महतो, मुखिया गणेश बोदरा, सोमबारी बहंदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

‘स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चे कैसे बनेगें अफसर’

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के दौरान डीआईजी और एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीण मुंडा, स्थानीय लोगों और महिलाओं ने गांवों में शिक्षा व्यवस्था के बदतर रहने पर नाराजगी जताई। अधिकांश लोगों ने किसी की शिकायत करने के बजाय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में मदद करें। कैरम के मुंडा विजय सरदार ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं, बच्चे कैसे पढ़ेंगे और अफसर बनेंगे? शिवलाल बहंदा ने कहा कि ज्यादातर स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कादलकोचा के मुंडा सुदर्शन नायक ने भी सरकारी स्कूल की बदहाली, सड़क और पेयजल का मुद्दा उठाया। मुकुंदपुर के डाकुवा शत्रुघ्न नायक गुलरूआं के मुंडा दुर्योधन नायक ने भी अपनी बातें रखीं वहीं मरसा मुंडारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में विलंब की शिकायत की। डीआईजी ने इन मामलों से सरकार को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।

डायन प्रथा कलंक, इसे मिटाना है : एसपी

पुलिस कप्तान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डायन प्रथा सभ्य समाज पर कलंक है, आइए इसे मिटाने का संकल्प लें। डायन और अंधविश्वास के नाम पर अपराध जागरूकता से खत्म होगी। उन्होंने किसी भी तरह की स्थिति में पुलिस का सहयोग लेने के लिए 112 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया। कहा कि जिला पुलिस नागरिकों के लिए तत्परता से कार्य कर रही है और बेहतर समन्वय के साथ सहयोग का प्रयास जारी रहेगा।
Goilkera Live

06/06/2026

Live Exclusive : लस्सी वाली वायरल 'मईयां' की मेहनत और जज्बे के कायल हुए डीसी और सांसद

दिग्गी लोटा की अंजली हेम्ब्रम के व्यवसाय को विस्तार देगा प्रशासन, सीएलएफ के तहत मिलेगा लोन

सांसद जोबा माझी, उपायुक्त समेत अधिकारियों ने अंजली द्वारा बनाई गई लस्सी का चखा स्वाद

मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से सिंहभूम की 'मईयां' ने बनाई अपनी अलग पहचान
Goilkera Live


Good News : नेशनल हाईवे में सभी रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज, सांसद के सुझाव पर बनी सहमतिपश्चिमी सिंहभूम जिले में ...
06/06/2026

Good News : नेशनल हाईवे में सभी रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज, सांसद के सुझाव पर बनी सहमति

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पहली बार हुई त्रिस्तरीय उच्च समीक्षा बैठक

डीसी, डीआरएम सहित एनएच के अधिकारी रहे उपस्थित

सिंहपोखरिया-झींकपानी समेत तीन स्थानों पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य इसी माह के अंत तक आरंभ करने का निर्देश

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अर्न्तगत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सभी प्रक्रियाओं का जल्द निष्पादन का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। यह निर्देश सांसद जोबा माझी ने शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय सभागार में त्रिस्तरीय उच्च समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिया। मालूम हो कि सांसद जोबा माझी की पहल पर उक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सांसद के अलावा उपायुक्त मनीष कुमार, डीआरएम तरूण हुरिया, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, एडीआरएम अनूप पटेल, जीतेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, सीनियर डीईएन कार्डिनेशन आरपी मीणा, चाईबासा सदर एसडीओ संजय कुमार, झींकपानी अंचल अधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावा एनएच के कार्यपालक अभियंता विकास चंद्र भारती, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर प्रस्तावित, स्वीकृत और निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें मनोहरपुर रेलवे यार्ड, सिंहपोखरिया-झींकपानी खंड, झींकपानी-
तालाबुरु खंड, तालाबुरु-केंदपोसी खंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओबी परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सांसद ने बैठक में कहा कि लेवल क्रॉसिंग बंद होने के कारण जनता को काफी असुविधा होती है। इसलिए एनएन अन्तर्गत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराना आवश्यक है। बैठक में भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, उपयोगिता स्थानांतरण, पहुंच मार्ग निर्माण और आरओबी परियोजनाओं के समय पर निष्पादन को प्रभावित करने वाले अन्य प्रशासनिक मुद्दों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में पाया गया कि इन कार्यों में तेजी लाने के लिए रेलवे, जिला प्रशासन, राज्य सरकार के अधिकारियों और एनएचएआई के बीच घनिष्ठ समन्वय आवश्यक है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क पर स्थित लेवल क्रॉसिंग गेटों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने आरओबी के अलावा बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं जल निकासी के साथ अंडरपास निर्माण पर भी जोर दिया। समीक्षा के दौरान सिंहपोखरिया-झींकपानी खंड सहित तीन परियोजनाओं को इसी माह के अंत तक आरंभ करने का निर्देश दिया गया।

हर तीन महीने में होगी समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के साथ रेलवे विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने की आवश्यकता है। पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा में सुधार करने की सामूहिक प्रतिबद्धता के लिए प्रत्येक तीन महीने में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि परियोजनाओं को गति दिया जा सके।

रेलवे क्रॉसिंग पर एनएचएआई करेगी आरओबी का निर्माण

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई अन्तर्गत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर नये नियम के तहत रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अब रेलवे या राज्य सरकार नहीं बल्कि एनएचएआई करेगी। परियोजना तैयार करने के बाद केवल रेलवे एनओसी प्रदान करेगी।
Goilkera Live

Live Breaking : सोनुवा रेलवे फाटक में लोहे का बैरियर गिरने के दौरान महिला के सिर पर लगी चोट; इलाज के दौरान मौत, रेल कर्म...
06/06/2026

Live Breaking : सोनुवा रेलवे फाटक में लोहे का बैरियर गिरने के दौरान महिला के सिर पर लगी चोट; इलाज के दौरान मौत, रेल कर्मी पर लापरवाही का आरोप

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सोनुवा रेलवे फाटक में गुरुवार को हुए हादसे में घायल महिला की शुक्रवार शाम सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा गांव निवासी 61 वर्षीय चामनी कुई अपने बेटे के साथ गुरुवार दोपहर साइकिल से घर लौट रही थी। वह साइकिल के पीछे बैठी थी। रास्ते में सोनुवा रेलवे फाटक पार करने के दौरान हादसा हो गया।

अचानक गिराया गया फाटक, सिर पर लगी चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला और उसका बेटा जब फाटक पार कर रहे थे, उसी समय रेलवे गेट को बंद करने के लिए बैरियर नीचे गिराया जा रहा था। मां-बेटा फाटक के लोहे से टकरा गए। बेटे को चोट नहीं आई, लेकिन पीछे बैठी चुनी कुई के सिर में लोहे से गंभीर चोट लग गई।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद महिला को तुरंत सोनुवा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान चामनी कुई की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि गेटमैन ने बिना देखे अचानक फाटक गिरा दिया, जिससे यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Goilkera Live

06/06/2026

गोइलकेरा के कैरम स्कूल मैदान में कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में शिरकत करते हुए

Live Update : पुलिया से नीचे गिरा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जानगोइलकेरा के खूंटपाई में अवैध बालू लदा एक...
06/06/2026

Live Update : पुलिया से नीचे गिरा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

गोइलकेरा के खूंटपाई में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के चालक ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर सोनुआ के बारी गांव का है। जिसपर अवैध बालू लदा था। देर रात दोड़बो से खूंटपाई होते हुए बेड़ाहुंडरू के रास्ते ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू की ढुलाई करने के दौरान यह हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर के इंजन को किसी तरह वहां से निकाल लिया गया है लेकिन ट्रॉली फंसी हुई है।
Goilkera Live

Live Pic : हरियाली के बीच गोइलकेरा का रेलवे स्टेशन। इसकी स्थापना बंगाल-नागपुर रेलवे लाइन बिछाने के दौरान 1890 में हुई थी...
06/06/2026

Live Pic : हरियाली के बीच गोइलकेरा का रेलवे स्टेशन। इसकी स्थापना बंगाल-नागपुर रेलवे लाइन बिछाने के दौरान 1890 में हुई थी।

Live Update : मनोहरपुर सहित जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर होगी उच्च स्तरीय बैठकचक्रधरपुर के डीआरएम स...
05/06/2026

Live Update : मनोहरपुर सहित जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर होगी उच्च स्तरीय बैठक

चक्रधरपुर के डीआरएम सभागार में 6 जून को होगी बैठक

सांसद जोबा माझी, डीसी, डीआरएम, एनएचएआई के मुख्य अभियंता आदि रहेंगे मौजूद

सांसद जोबा माझी की पहल पर मनोहरपुर सहित जिले के विभिन्न रेलवे समपार फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर 6 जून शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सांसद के अलावा उपायुक्त मनीष कुमार, डीआरएम तरुण हुरिया, झारखंड एनएचएआई के मुख्य अभियंता, एसडीओ चक्रधरपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में मनोहरपुर रेलवे स्टेशन यार्ड, सिंहपोखरिया झींकपानी खंड, झींकपानी तालाबुरू खंड, तालाबुरू केंदपोसी खंड समेत अन्य प्रमुख रेलवे समपार फाटक जहां प्रस्तावित आरओबी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के संबंध में सांसद जोबा माझी ने बताया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे समपार फाटकों पर प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुलों (आरओबी) के संबंध में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। परियोजनाओं में अत्यधिक विलंब एवं कई स्थानों पर कार्य की नगण्य प्रगति के कारण क्षेत्र की जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, दैनिक यात्रियों, किसानों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार रेलवे फाटक बंद रहने, लंबी प्रतीक्षा, जाम तथा वैकल्पिक मार्गों के अभाव के कारण लोगों का समय एवं आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े व्यापारियों तथा स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनेक स्थानों पर सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उक्त विषय की गंभीरता एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित आरओबी की वर्तमान स्थिति, परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिता स्थानांतरण एवं अन्य प्रशासनिक बाधाओं की स्थिति, रेलवे, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।
Goilkera Live

Live Update : चक्रधरपुर में पूर्व उप मुखिया हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई हत्या, 5 गिरफ्तारपुल...
05/06/2026

Live Update : चक्रधरपुर में पूर्व उप मुखिया हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई हत्या, 5 गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि किया बरामद

एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी ने किया मामले का खुलासा

1 जून की रात गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया की हुई थी हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में 1 जून की रात पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता बिजू चौधरी ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

आंगन में सोए पूर्व उप मुखिया को मारी गोली

घटना 1 जून 2026 की रात करीब 12:10 बजे की है। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईगाँव निवासी संजय बोयपोई अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 66/26 दर्ज किया गया। मामले में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट लगाया गया।

एसपी के निर्देश पर बनी SIT टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने चाईबासा के निर्देशन में SIT टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर और थाना प्रभारी चक्रधरपुर ने किया। तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू की।

5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

4 जून को पुलिस ने घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गिरफ्तार आरोपी

सुरेश सोय उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुगना सोय, निवासी उचीबीता (गाजीडीह), थाना टोकलो, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।
कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा उम्र करीब 31 वर्ष, पिता हरि चरण होनहांगा, निवासी कोटसोना, टोला तोडागसाई, थाना मुफ्फसिल, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।
गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व. सीरधर अंगरिया, निवासी हिजिया, टोला बान्दासाई, थाना चक्रधरपुर, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।
बुधू बोदरा उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व. बुकली बोदरा, निवासी जोंको, थाना कराईकेला, जिला प. सिंहभूम चाईबासा।
बिजू चौधरी उम्र करीब 31 वर्ष, पिता गोपीनाथ चौधरी, निवासी गुईगाँव, थाना चक्रधरपुर, जिला प. सिंहभूम चाईबासा। पूछताछ में सभी ने हत्या में शामिल होने की बात कबूली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि बिजू चौधरी का मृतक संजय बोयपोई से जमीन को लेकर विवाद था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपोई की हत्या करवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बरामद सामग्री

एक देशी कट्टा ,4 जिंदा गोली, 2 मोटरसाइकिल (पल्सर, स्प्लेंडर) और
4 मोबाइल

छापामारी टीम में शामिल

छापामारी टीमः-

चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार,पुअनि परमेश्वर उराँव,पुअनि रंजीत उराँव, पुअनि राजकिशोर तिवारी,सअनि बिरबल चौबे ,स०अ०नि० दिलीप कुमार,सअनि शशिभूषण सामड,पुअनि चन्द्रशेखर (तकनीकी शाखा), सअनि गंगाराम पुरती (तकनीकी शाखा),सशस्त्र बल , चौकीदार चन्दन कांडेयांग, चक्रधरपुर थाना शामिल रहे।
Goilkera Live

Address

Goilkera Bazar
Goilkera
833103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goilkera Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Goilkera Live:

Share

Category