KartikMehta

KartikMehta सपनों की उड़ान बस एक कदम - समाज में बदलाव
मेरी सभी वीडियोज वायरल वीडियो से ली जाती है । 🙏 My Videos for Awareness Purpose
insta I'd - mr.gomoh

11/06/2026

झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन जाति के आधार पर नहीं किया गया बल्कि खेल के प्रति स्किलसेट, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर आरम्भ की गई है । जहां झारखंड के हर छोटे छोटे बच्चे अपने सपनों को अब साकार कर सकेंगे जो लोग खेल के दुनिया में पहुंचने के लिए महज एक सपना सा था । लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसे भी राजनीति करने से नहीं चूक रहे है । #झारखंडप्रीमियरलीग #क्रिकेट #टी20 #खेलभावना #प्रतिभा #

10/06/2026

सफल इंसान के पीछे कड़ी मेहनत छुपी होती ये बात लोगों के दिमाग में नहीं घुसता । किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे रातों-रात मिली सफलता नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और धैर्य छिपा होता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लेकिन कुछ समाज में रह रहे असामाजिक तत्व इस सफलता को देख नहीं पाते है । #असामाजिकतत्व #आर्यनकेल्विन

10/06/2026

मासूमियत अंदाज़ से अपनी प्यार की स्थिति को बयां कर रही है । प्यार केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक गहरा अनुभव और जुड़ाव है जिसमें दूसरे व्यक्ति के प्रति निस्वार्थ स्नेह, परवाह और सम्मान शामिल होता है। सच्चे प्यार को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। प्यार विश्वास, सम्मान, समय और भावनाओं का एक अनमोल बंधन है, जो बाजार में बिकने वाली कोई वस्तु नहीं है।
#प्यार #मासूमियत #प्यार____करो___शान____से #जीवन #जीवनसाथी

10/06/2026

वीडियो और दिखावे के चक्कर में उड़ गया सब । सोशल मीडिया (Instagram Reels, YouTube Shorts आदि) पर अपने घर की हर छोटी-बड़ी चीज़ या लाइफस्टाइल को रील के ज़रिए दिखाना सच में बहुत खतरनाक हो गया है। इस तरह के 'होम टूर' और अत्यधिक खुलासे से चोरों को घर की सुरक्षा, महंगी चीज़ों और आपकी लोकेशन का आसानी से पता चल जाता है। #चोरी #परिवार

10/06/2026

इंसानियत का पहचान और बहादुरी का मिसाल पेश किया इस इंसान ने ।यह बहुत ही दुखद और चिंताजनक सच्चाई है। बुजुर्गों, जिन्होंने अपना पूरा जीवन हमें सींचने में लगा दिया, उन पर हाथ उठाना या दुर्व्यवहार करना वास्तव में मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है।
#शर्मसार #इंसानियत #हिंसा #बहादुरी #बुजुर्ग #गरीब

09/06/2026

ओला सर्विसिंग सेंटर में रखा गाड़ी करीबन सात महीने से पार्ट के चक्कर में गाड़ी का emi से परेशान हो चुका यह युवक का दर्द और आंशू को छुपा नहीं सका । गरीब अगर मेहनत करके ईमानदारी से खाना चाहे तो उसपर भी अत्याचार होता है । आखिर कब तक गरीब ऐसे पिस्ते रहेंगे । #गरीबी #गरीब

09/06/2026

महिला होने का गलत फायदा या फिर टीटीई का एक महिला पर गलत इंटेंशन। ये वीडियो को हमारी चैनल पुस्तक नहीं करती। लेकिन अगर बिना टिकेट के ट्रेन में सफर करते हो तो ये बिल्कुल कानूनी अपराध जिसमें आपको भारी जुर्माना भी लग सकता है । और अगर टीटीई ने अगर महिला को देखकर गलत इंटेंशन में लिया होगा तो ये बिल्कुल गलत है । इस वीडियो का सच आना बाकी है ।
#भारतीयरेलवे #महिलासशक्तिकरण

09/06/2026

जहानाबाद के निसरपुरा में पहले बेटे को और बाद में चाचा को गोली मारी वो भी खुलेआम धमकी दे कर । आज के समय में असंतुलन, तनाव, और सहनशीलता की कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर विवाद हिंसक रूप ले लेते हैं। तू-तू, मैं-मैं' और छोटी बहसें अक्सर प्रतिष्ठा का प्रश्न बन जाती हैं। अवैध हथियारों की पहुंच और सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव भी युवाओं को उकसाता है।
Disclaimer: This video and images are shared awareness purposes only. I do not own the rights to this footage. For credit or removal.
#मानवता #जहानाबाद
#अपराध #कानून_को_हाथ_में_लेना #क्रूरता #कानूनव्यस्था #संवेदनहीन #खौफ #डर

09/06/2026

इंसान और जानवर में कोई डार्क नहीं दोस्तो मानव ही सबसे बड़ा दानव होता है ।बैलों से चिलचिलाती धूप और गर्मी में खेत जुतवाना एक बेहद क्रूर और अवैध प्रथा है, जिससे बैलों को 'हीटस्ट्रोक' (लू) और जानलेवा थकान हो सकती है । जिस गर्मी से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है वहीं कुछ किसान इतनी गर्मी में प्रताड़ित करते नज़र आ रहे है । ये बेजुबान बिना सौर किए हमारी फसलों को कामयाब बनाती है और हम इसे अपनी निजी स्वार्थ के लिए हैवान बन जाते है ।
#क्रूरता #किसान #मानवता #संवेदनशील

09/06/2026

पूर्वी चंपारण के चकिया में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी छह वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता चंदेश्वर साह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है । जिस पिता की गोद बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है, उसी पिता ने अपनी छह साल की मासूम बेटी को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि सुनने वालों का कलेजा चीर चीर हो गया दोस्तों ।
#हत्या #चकियाथानाक्षेत्र #चौपारण #घरेलूविवाद

Address

Gomoh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KartikMehta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share