24 Live News Up

24 Live News Up लवकुश कुमार पत्रकार उत्तर प्रदेश इंडिया ।

दबंगों ने युवक के घर में जड़ा ताला, पुलिस ने खुलवाकर दिलाया कब्जापूर्व प्रधान पर जमीन हड़पने का भी आरोप, घर में लगी चक्क...
10/08/2026

दबंगों ने युवक के घर में जड़ा ताला, पुलिस ने खुलवाकर दिलाया कब्जा

पूर्व प्रधान पर जमीन हड़पने का भी आरोप, घर में लगी चक्की भी उखाड़ ले गए थे दबंग,तीन हिरासत में

गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में एक युवक को उसके ही घर से बेघर किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए युवक के घर पर ताला जड़कर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, घर के अंदर लगी चक्की भी उखाड़ ले जाने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद कटरा बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घर का ताला खुलवाया और युवक को उसका घर वापस दिलाया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, पूर्व प्रधान ने युवक के पिता को कथित रूप से धोखे में रखकर उनकी जमीन भी अपने नाम लिखवा ली थी। जमीन से संबंधित विवाद को लेकर पहले से ही न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी बीच युवक के घर पर ताला लगाकर कब्जा किए जाने से मामला और गंभीर हो गया।
शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घर पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद कटरा बाजार पुलिस सक्रिय हुई। एसएचओ मनोज पाठक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने घर पर कब्जा करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद जिन लोगों पर घर में ताला लगाकर कब्जा करने का आरोप था, उन्हीं से पुलिस ने ताला खुलवाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक को उसका घर वापस मिल गया। इससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में घर खाली कराया गया।

जमीन विवाद की भी जांच की मांग

पीड़ित पक्ष ने पूर्व प्रधान पर जमीन धोखे से अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। जमीन को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव का मामला पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण चर्चा में है। पीड़ित को उसका घर वापस मिलने के बाद अब जमीन संबंधी विवाद में भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

आर्यनगर चौकी से चंद कदम दूर खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार बेखबरनशे के अवैध कारोबार का आरोप, 50 से 500 रुपये तक पुड़िया...
10/08/2026

आर्यनगर चौकी से चंद कदम दूर खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार बेखबर

नशे के अवैध कारोबार का आरोप, 50 से 500 रुपये तक पुड़िया बिकने का दावा; युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल

गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर में पुलिस चौकी से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर खुलेआम गांजा और कथित रूप से चिप्पड़ गांजा की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और वायरल हो रही शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि नशे का यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। चौकी के इतने करीब कथित बिक्री होने के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कथित रूप से 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पुड़िया उपलब्ध कराई जाती हैं। आरोप है कि इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को कार्रवाई का कोई भय नहीं है। खबरें और शिकायतें सामने आने के बाद कुछ दिनों के लिए कथित दुकानें बंद हो जाती हैं, लेकिन बाद में फिर से कारोबार शुरू होने का दावा किया जा रहा है।

नशे की गिरफ्त में युवा, व कार्रवाई का इंतजार

ग्रामीणों का कहना है कि नशे के इस कथित कारोबार का सबसे अधिक असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। खुलेआम नशीला पदार्थ उपलब्ध होने से किशोर और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की आशंका बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से संयुक्त रूप से जांच कराकर अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

चौकी के पास बिक्री, फिर भी सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आर्यनगर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही कथित रूप से नशे की बिक्री हो रही है तो जिम्मेदारों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों और खबरों के बाद भी स्थायी कार्रवाई नहीं होने से कारोबार करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि मामला सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग कथित नशे के कारोबार की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और आर्यनगर क्षेत्र को नशे के अवैध कारोबार से कब निजात मिलती है।

खबर का असर: झोलाछाप की क्लीनिक सील, पर सीएमओ की नींद तब खुली जब बच्ची मौत के मुंह में पहुंची29 जुलाई से शिकायत, 1 हफ्ते ...
10/08/2026

खबर का असर: झोलाछाप की क्लीनिक सील, पर सीएमओ की नींद तब खुली जब बच्ची मौत के मुंह में पहुंची

29 जुलाई से शिकायत, 1 हफ्ते तक सोता रहा महकमा। फोन किया तो सीएमओ ने काटा, पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की

करनैलगंज (गोण्डा)। स्थानीय क्षेत्र में झोलाछाप के इंजेक्शन से 3 साल की बच्ची की हालत बिगड़ने मामले की समाचार पत्र में खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूटी। छतौनी चौराहे पर संचालित कथित झोलाछाप अरविन्द कुमार वर्मा की क्लीनिक को शुक्रवार शाम सीएमओ के आदेश पर सील कर दिया गया। लेकिन ये कार्रवाई देर से हुई और अधूरी है। सवाल ये है कि 3 साल की रहनुमा की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ एफआईआर कब होगी?

1 हफ्ते तक फाइलें दबाकर सोते रहे अधिकारी

भुलियापुर निवासी ननकू की बेटी को 29 जुलाई को बुखार के इलाज में गलत इंजेक्शन लगा। बच्ची के शरीर पर छाले पड़ गए, 2 बार खून चढ़ा, हालत अब भी गंभीर है।
पीड़ित परिवार 29 जुलाई से सीएमओ, एसपी, कोतवाली, सीओ, भंभुआ चौकी और सीएम पोर्टल के चक्कर काट रहा था। पर न स्वास्थ्य विभाग जागा, न पुलिस। उल्टा आरोपी ने गाली देकर धमकाया।

खबर प्रकाशित होते ही शुक्रवार शाम आनन-फानन में टीम भेजकर क्लीनिक पर ताला लगा दिया गया।

जवाबदेही से भागते नजर आए जिम्मेदार

जब इस मामले में एफआईआर की स्थिति जानने के लिए सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने जांच टीम गठित करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

वहीं कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने 1 हफ्ते बाद भी मुकदमा दर्ज करना जरूरी नहीं समझा।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि यदि अधिकारी समय पर हरकत में आते तो मासूम की हालत इतनी नहीं बिगड़ती। अवैध क्लीनिक सालों से चल रहा था, पर किसी ने जांच नहीं की।

अब जनता मांग कर रही है - क्लीनिक सील से काम नहीं चलेगा। झोलाछाप पर तुरंत मुकदमा दर्ज हो और जिले के सभी फर्जी डॉक्टरों पर सघन अभियान चलाकर छापेमारी और सख्त कार्रवाई हो।

पिकप व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौतपिकप खाई में पलटी चालक मौके से पिकअप छोड़कर फरार गोंडा। मसक...
10/08/2026

पिकप व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत

पिकप खाई में पलटी चालक मौके से पिकअप छोड़कर फरार

गोंडा। मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग एनएच 727 जी के छपिया भुईंगवा मार्ग के 200 मीटर दूरी पर पश्चिम पुल के समीप बाइक -पिकप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और पिकप सड़क के किनारे खाई में पलट गई। पिकप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक सवारों को तत्काल छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां -बभनान हाईवे मार्ग पर शनिवार रात लगभग नौ बजे भुईगावा मार्ग के 200 मीटर पश्चिम मुख्य मार्ग पर आमने-सामने की बाइक व पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर होने के चलते पिकअप UP43सीटी4091 सड़क के किनारे खाई में पलट गई तथा बाइक संख्या U51BH3464 पर सवार रंजीत पुत्र प्रेमचन्द व गंगाधर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम चुवाड़ छपिया दूर जाकर गिरे व गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल छपिया थाने
के उप निरीक्षक शैलेश कुमार हेड कांस्टेबल आशुतोष यादव व संजय यादव आरक्षी ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों मृतको के परिजनों को सूचित किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया के डाक्टर आदित्य ने बताया है सड़क दुघर्टना में लाये गए घायलों की जांच के दौरान मृत पाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर दोनों मृतको के शवों को पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,वहीं पिकप चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा है।

कस्तूरबा विद्यालय के बगल झाड़ियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंपमसकनवां के खालेपुरवा में दोपहर को शव मिलने से सनसनी; शर...
10/08/2026

कस्तूरबा विद्यालय के बगल झाड़ियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

मसकनवां के खालेपुरवा में दोपहर को शव मिलने से सनसनी; शराब के नशे में झाड़ियों में गिरने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

गोण्डा। मसकनवां कस्बे के खालेपुरवा में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बगल झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मसकनवां पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना छपिया क्षेत्र की रानीजोत ग्राम पंचायत के खालेपुरवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप रविवार करीब 12 बजे लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मसकनवां चौकी प्रभारी राम सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा कराई गई शिनाख्त में मृतक की पहचान राजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामचंद्र पहलवान, निवासी खालेगांव, मसकनवां-बभनान रोड, मसकनवां पुलिस चौकी के पास के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और अपने परिवार में अकेला रह रहा था। उसके माता-पिता और भाई की काफी पहले मौत हो चुकी थी।

शराब की दुकान के पास मिला शव, नशे में गिरने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। जिस स्थान पर उसका शव मिला, उससे कुछ दूरी पर सरकारी देशी शराब की दुकान भी स्थित है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब के सेवन के बाद नशे की हालत में युवक झाड़ियों में गिर गया होगा और वहीं उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

चौकी प्रभारी राम सुरेश यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी जमीन व चकमार्ग पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांगगोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील क्ष...
10/08/2026

सरकारी जमीन व चकमार्ग पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और चकमार्ग पर पक्का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत और विरोध के बावजूद अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
शिकायती पत्र के अनुसार मामला कर्नलगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बमडेरा के नदई पुरवा से संबंधित बताया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव की सरकारी भूमि तथा चकमार्ग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत में गाटा संख्या 442, 444, 441, 403 एवं 439 का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि सरकारी उपयोग एवं आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कथित अतिक्रमण के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिनेश कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार, रमेश कुमार व राम कुमार समेत कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर चकमार्ग में खेती किए जाने तथा पक्का निर्माण किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस संबंध में कब्जा हटाने की बात कही जाती है तो संबंधित लोगों द्वारा विरोध किया जाता है और कथित तौर पर धमकी भी दी जाती है।ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण गांव में आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते सरकारी जमीन और चकमार्ग को अवैध कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकता है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की राजस्व विभाग के माध्यम से स्थलीय जांच और पैमाइश कराए जाने की मांग की है। साथ ही संबंधित गाटा संख्या की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर उसे सरकारी अभिलेखों के अनुरूप सुरक्षित कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाती है तो न केवल सरकारी संपत्ति सुरक्षित होगी, बल्कि गांव के लोगों को आवागमन की समस्या से भी राहत मिलेगी। वही मामले की जानकारी के लिए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक राम सजीवन मिश्रा से दूरभाष द्वारा संपर्क किया गया कई बार फोन करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से युवक ने दी जान!आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, भाई की तहरीर पर पत्नी स...
10/08/2026

पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से युवक ने दी जान!

आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, भाई की तहरीर पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

परसपुर (गोण्डा)। थाना परसपुर क्षेत्र के पूरे अजव (लोनियन पुरवा दक्षिणी) गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पत्नी और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सौरभ चौहान निवासी पूरे अजव (लोनियन पुरवा दक्षिणी) का शव रविवार सुबह उसके घर के पास आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक के भाई बड़कऊ चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सौरभ और उसकी पत्नी फूलकुमारी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि शनिवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तहरीर में पत्नी द्वारा मारपीट और ससुरालीजनों की ओर से लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।
बड़कऊ का आरोप है कि मृतक की पत्नी के पिता भगेलू, उसके भाई विक्रम, सास और सरहज की ओर से भी सौरभ को परेशान किया जाता था। परिवार की ओर से कई बार ससुरालीजनों से विवाद खत्म कराने और पत्नी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि इसी प्रताड़ना और उकसावे से परेशान होकर सौरभ ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पत्नी समेत पांच नामजद

परसपुर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0374/2026 में फूलकुमारी, मृतक के ससुर भगेलू, साले विक्रम तथा सास और सरहज को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुसुमा हॉस्पिटल में एसी ब्लास्ट से तीसरी मंजिल में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, 2 लोग घायलगोण्डा। जिले के अं...
10/08/2026

कुसुमा हॉस्पिटल में एसी ब्लास्ट से तीसरी मंजिल में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, 2 लोग घायल

गोण्डा। जिले के अंबेडकर चौराहा स्थित कुसुमा हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगे एसी में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लगी और कुछ ही देर में धुआं पूरे हिस्से में फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया। तीसरी मंजिल समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।

दमकल की 3 गाड़ियों ने बुझाई आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी और अस्पताल का एक कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

एसी में तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में एसी में तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस संबंध में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

कटौली चौराहे पर विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं ने जमा किए 38 हजारकटरा बाजार, गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र कटर...
10/08/2026

कटौली चौराहे पर विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं ने जमा किए 38 हजार

कटरा बाजार, गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र कटरा ग्रामीण के परसिया फीडर अंतर्गत कटौली चौराहे पर सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली कनेक्शन और बकाया बिलों की जांच की गई। कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
चेकिंग अभियान के दौरान आठ उपभोक्ताओं द्वारा कुल 38 हजार रुपये की बकाया धनराशि जमा की गई। वहीं, बकाया बिल का भुगतान न करने वाले पांच उपभोक्ताओं की केबल काटकर विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की गई। इसके अलावा जांच के दौरान दो लोगों को बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। विभाग की ओर से दोनों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिजली बिल का भुगतान करें और बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग न करें। विभाग की ओर से आगे भी चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
अभियान में अवर अभियंता आदर्श ओझा, तकनीशियन रंजीत कुमार तथा लाइनमैन महेश मिश्रा शामिल रहे।

करनैलगंज एसडीएम न्यायालय में अवैध वसूली का खेल: प्राइवेट कर्मचारी मांग रहा फाइल दिखाने के 1000, अधिवक्ता ने आयुक्त-डीएम ...
10/08/2026

करनैलगंज एसडीएम न्यायालय में अवैध वसूली का खेल: प्राइवेट कर्मचारी मांग रहा फाइल दिखाने के 1000, अधिवक्ता ने आयुक्त-डीएम को भेजी शिकायत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 21 सेकंड का वीडियो, आरोपी का पहले भी अवैध वसूली में आ चुका है नाम

गोंडा। करनैलगंज तहसील के एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार का एक और गंभीर मामला सामने आया है। अधिवक्ता पंकज कुमार दीक्षित ने आरोप लगाया है कि एसडीएम द्वारा वसूली और फाइलों में आदेश कराने के लिए नंद कुमार दुबे नामक प्राइवेट कर्मचारी को रखा गया है, जो फाइल दिखाने के एवज में 1000 रुपये की मांग कर रहा है। उन्होने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट व 21 सेकंड का वीडियो भी वायरल किया है। आरोप है कि संपर्क करने पर एसडीएम ने फोन नहीं उठाया और व्हाट्सएप पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

अधिवक्ता ने आयुक्त और डीएम को भेजी लिखित शिकायत

अधिवक्ता पंकज दीक्षित ने सोमवार 10 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे आयुक्त देवीपाटन मंडल और जिलाधिकारी गोंडा को ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि ग्राम पंडरी सविता जनपद गोंडा के वह निवासी हैं, जो समय-समय पर तहसील कर्नलगंज में भी मुकदमें की पैरवी के लिए जाते रहतें हैं। उन्होने देखा व महसूस किया है कि एसडीएम कर्नलगंज ने वसूली के लिए और फाइलों में आदेश के लिए प्राइवेट कर्मचारी नंद कुमार दुबे को रख रखा है, जो फाइल दिखाने के लिए 1000 रुपये माँग रहा है, तथा कहता है कि साहब हमको रखे हैं जैसा साहब कहेंगे वैसा करेंगे। एसडीएम साहब को फोन लगाने पर फोन नहीं उठाते हैं और व्हाट्सएप पर भी संज्ञान नहीं लेते हैं इसलिए प्रकरण की जाँच और सख्त कार्रवाई हेतु आपको अवगत कराना पड़ रहा है।

"जीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल"

अधिवक्ता पंकज दीक्षित ने कहा कि सरकारी कार्यालय में प्राइवेट व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर काम कराना सीधे-सीधे भ्रष्टाचार है। इससे आम जनता और वादकारियों का खुला शोषण हो रहा है। उन्होंने आला अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा तत्काल फर्जी तरीके से कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी नंद कुमार दुबे को हटाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद तहसील परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि अगर फाइल देखने के लिए ही पैसे देने पड़ेंगे तो गरीब आदमी न्याय कैसे पाएगा।

पहले भी आ चुका है नाम, नहीं हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार प्राइवेट व्यक्ति नंदकुमार दुबे का नाम पहले भी एसडीएम न्यायालय में जमानत के बदले खुलेआम अवैध वसूली और तारीख देने के नाम पर पैसे मांगने के मामले में सामने आ चुका है। उस समय भी वीडियो वायरल हुआ था और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया था, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कई वर्षों से दुबे इस न्यायालय में अवैध रूप से सरकारी कर्मचारी बनकर खुलेआम कार्य कर रहे हैं। शिकायत करने वालों को काम न करने और जमानत न होने देने की धमकी भी दी जाती है। बावजूद इसके स्थानीय अधिकारी मौन हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
अवैध वसूली से त्रस्त वादकारियों की मांग है कि तहसील में अवैध रूप से कार्यरत सभी "प्राइवेट कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए। एसडीएम न्यायालय में सीसीटीवी लगाकर फाइलों के निस्तारण की ऑनलाइन व्यवस्था की जाए।"
फिलहाल इस पूरे मामले में एसडीएम करनैलगंज से उनका पक्ष जानने के लिए सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Address

Gonda
Gonda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24 Live News Up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24 Live News Up:

Shortcuts

Share