Baijnath Dubey SP

Baijnath Dubey SP पूर्व सपा विधायक, कटरा बाजार-गोण्डा।
insta I'd-:https://www.instagram.com/baijnathdubeysp8100?igsh=ZmlpYWxrNzI5c2Yx
(1)

कभी लोहिया ने कहा था कि राजनीति अल्पकालीन धर्म है और धर्म दीर्घकालीन राजनीति है।
आज जब धर्म और राजनीति दोनों का ह्रास जारी है व ईमानदारी,नैतिकता और सुचिता जैसे शब्द तो बीते समय की बातें हो गयीं हैं।
आज जब गुड पालिटिक्स और बैड पालिटिक्स का समय है तब हमें अपनी चेतना को जगाकर अपने राजनीतिक विचार पर वैचारिक मंथन करना पड़ेगा।

तेरा वैभव अमर रहे मां.....   आज स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर किसान पीजी कॉलेज बनगांव रामापुर में ध्वजारोहण कर अमर शहीद ...
15/08/2026

तेरा वैभव अमर रहे मां.....

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर किसान पीजी कॉलेज बनगांव रामापुर में ध्वजारोहण कर अमर शहीद वीर सपूतों को नमन किया तत्पश्चात उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।
जय हिंद जय भारत...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को बधाई और शुभकामनाएं।हर वर्ष स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ हमें राष्ट्रपिता महात्म...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को बधाई और शुभकामनाएं।
हर वर्ष स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में देश की आजादी के लिए चली लम्बी लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियाें द्वारा किये गये त्याग और बलिदान की याद दिलाती है। इसके साथ ही यह दिन हमें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश भी देता है।
देश को एक और अखण्ड बनाए रखने के लिए ज्ञात-अज्ञात अनेक शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी हैं। शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है कि आज हमारा मुल्क आजाद है और पिछले 79 साल में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज मुल्क को अखण्ड रखने के लिए जरूरी है कि हम एक-दूसरे के विचारों और उनकी मान्यताओं का सम्मान करें। आज के दिन हमें इसी भावना के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है। यही शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज के दिन युवा स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए देश की एकता एवं अखण्डता को हर परिस्थति में बनाए रखने का संकल्प लें।

14/08/2026

कल अपने विद्यालय किसान डिग्री कॉलेज रामापुर में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करूंगा तत्पश्चात 02:00 बजे रामापुर बरईनपुरवा में सलीम के घर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।

मेरे अभिन्न सहयोगी तथा जिला उपाध्यक्ष Samajwadi Party/ पूर्व प्रधान बालपुर श्री परमात्मादीनसाहू यूथब्रिगेड  के बड़े भाई ...
14/08/2026

मेरे अभिन्न सहयोगी तथा जिला उपाध्यक्ष Samajwadi Party/ पूर्व प्रधान बालपुर श्री परमात्मादीनसाहू यूथब्रिगेड के बड़े भाई श्री हजारीलाल साहू के निधन की दुखद खबर सुनकर अन्त्येष्टि में सम्मिलित हुआ और अपनी संवेदना व्यक्त की।
श्री हजारीलाल साहू जी बहुत ही अच्छे और मिलनसार व्यक्ति थे।ईश्वर मृतक महान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को अपार दुख सहन करने की क्षमता दें।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद आदरणीय आज़म खान साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं...
14/08/2026

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद आदरणीय आज़म खान साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

14/08/2026

पहले पूरे बैच की वकालत पर ताला, फिर कुछ घंटों में यू-टर्न; ‘कॉकरोचों’ ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को घेरा। देश के प्रतिष्ठित NALSAR हैदराबाद विश्वविद्यालय में CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने का विवाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया तक पहुंच गया है। BCI ने पहले फरमान जारी किया कि 2026 में पास होने वाले NALSAR के किसी भी छात्र का अगले आदेश तक वकील के रूप में नामांकन नहीं किया जाएगा।

दिलचस्प बात यह रही कि आदेश में एक तरफ पूरे बैच की वकालत पर ब्रेक लगा दिया गया, जबकि दूसरी तरफ कहा गया कि सिर्फ ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने या विरोध का समर्थन करने से कोई छात्र अपने आप अयोग्य नहीं हो जाएगा। यानी आदेश की पहली लाइन में सामूहिक सजा और आगे की लाइनों में व्यक्तिगत जिम्मेदारी का पाठ!

मामला तब और गरमा गया जब कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सौरव दास ने BCI के फैसले को “अत्यधिक, परेशान करने वाला और प्रथम दृष्टया अनुचित” बताते हुए कहा कि किसी समारोह के अतिथि का विरोध करने पर पूरे बैच को दंडित नहीं किया जा सकता। उन्होंने आदेश वापस नहीं लेने पर कानून के छात्रों, वकीलों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ BCI कार्यालय और चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के आवास के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी तंज कसा, अगर सारे ‘लीगल कॉकरोच’ एक साथ आ गए तो क्या होगा?

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच कहानी ने कुछ ही घंटों में पलटी खाई। BCI ने नया पत्र जारी कर कहा कि NALSAR के 2026 बैच के अधिकांश छात्र निर्दोष हैं और वे अपनी पसंद की किसी भी राज्य बार काउंसिल में नामांकन करा सकते हैं। कथित अभियान के आयोजकों की भूमिका की जांच अलग से की जा सकती है।

विवाद की शुरुआत लगभग 450 छात्रों द्वारा CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने के विरोध से हुई थी। विश्वविद्यालय में करीब 1,400 विद्यार्थी हैं और शुरुआती ज्ञापन पर अंतिम वर्ष के 70 छात्रों ने हस्ताक्षर किए थे।

फिलहाल सवाल यही है पहला आदेश अनुशासन था या असहमति पर सामूहिक

13/08/2026

भाजपा विधायक बावन सिंह की ब्राह्मणों के प्रति कुंठित मानसिकता देखिए....
पत्रकारों ने गोरखपुर में श्री शिवकुमार तिवारी ठेकेदार के दिनदहाड़े तलवार से हुई हत्या का सवाल किया तो इनका जवाब था बहुत बहुत धन्यवाद......
ब्राह्मणों के प्रति इस कुंठित मानसिकता से ग्रस्त भाजपा विधायक बावन सिंह को मुहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है फैसला आपके हाथ में है।

13/08/2026
11/08/2026

उत्तर प्रदेश बना ब्राह्मणों के हत्या का प्रदेश...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पंडित श्री राजेश तिवारी जी की सरेआम हत्या होना ये दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ब्राह्मणों के प्रति कितनी दूषित मानसिकता है।
यह भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की कोई पहली घटना नहीं है बल्कि राजेश तिवारी जी जैसे कई ब्राह्मण अपनी जान गवां बैठे हैं।
भाजपा के सरकार में ला एंड ऑर्डर सिर्फ कागजों में है धरातल पर कानून व्यवस्था शून्य और अपराधियों का हौसला बुलंद है।

Address

Gonda
271001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baijnath Dubey SP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share