09/05/2026
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
पूजा-पाठ तथा तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के 05 अभियुक्तों को द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹01 लाख 99 हजार 500/- नकद, 25 मोबाइल फोन, आभूषण, फर्जी निर्वाचन कार्ड व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त विभिन्न स्थानों पर पैम्फलेट के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रचार-प्रसार करते थे तथा लोगों को विश्वास में लेकर उनके घर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। पूजा के दौरान सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी घड़े/कलश में रखवाकर परिवार को भयभीत कर देते थे तथा 21 दिनों तक घड़ा न खोलने की बात कहकर धोखाधड़ी से आभूषण एवं नकदी निकालकर फरार हो जाते थे।