AP UP TV

AP UP TV हर ख़बर सीधी और सच्ची, गांव से लेकर शहर तक।

कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के जन सहयोग केंद्र, कडरू स्थित आवास पर आज जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किय...
26/07/2026

कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के जन सहयोग केंद्र, कडरू स्थित आवास पर आज जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

विधायक अजय सिंह ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए विधायक अजय सिंह ने भी एक पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया, जहां मोटे अनाज (श्री अन्न) से तैयार पौष्टिक भोजन क्षेत्रवासियों को परोसा गया। इस अवसर पर श्री अन्न के पोषण, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े लाभों की भी जानकारी दी गई।

जनता दर्शन, मन की बात, वृक्षारोपण और टिफिन कार्यक्रम के इस संयुक्त आयोजन में क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र नेताओं और प्रतियोगी छात्रों में अलग-अलग जगहों पर प्रतिक्...
26/07/2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र नेताओं और प्रतियोगी छात्रों में अलग-अलग जगहों पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इसी क्रम में लखनऊ में छात्र नेता शिवम पांडे ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों को मेलोडी टॉफी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

शिवम पांडे का कहना है कि छात्रों के लंबे संघर्ष और लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद यह फैसला आया है, जिसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस अनोखे जश्न को देखा और इसकी चर्चा होती रही।
देखें पूरा वीडियो और जानिए छात्र नेता ने क्या कहा।

26/07/2026

गोंडा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद हो गया बड़ा ऐलान।
#पोस्ट #बीजेपी

25/07/2026

Jantar Mantar छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोंडा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया ।

25/07/2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का ऐलान यह पहली विकेट हैं........!

25/07/2026

छात्रों की मांग पूरी धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP की सबसे बड़ी मांग शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा।

24/07/2026

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इसी क्रम में गोंडा में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
इस वीडियो में देखिए गोंडा में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट और नेताओं ने क्या कहा।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित लाठीचार्ज की घटना के बाद विरोध अब देशभर में फैलता दिखाई दे ...
24/07/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित लाठीचार्ज की घटना के बाद विरोध अब देशभर में फैलता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के कोटा में भी हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए और पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। देश के कई हिस्सों में छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों द्वारा इसी तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिससे यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोटा में निकले इस मार्च के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। वहीं केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी अपनी प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं।

जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी किया...
24/07/2026

जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने छात्रों से शांति बनाए रखने, संवाद के माध्यम से अपनी बात रखने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और सरकार निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मुद्दे को लेकर देशभर में छात्रों के बीच चर्चा तेज है। वीडियो में पीएम मोदी ने युवाओं से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की भी अपील की।

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं।

24/07/2026

19 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप कर्नलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस।

Address

Gonda
2

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AP UP TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share