Alok Kr Mishra

Alok Kr Mishra Always looking for a good book, a better view, and a reason to laugh.

Alok Kumar Mishra
​Collecting moments, not things. �
​Passionate about Learning , teaching and a dedicated student of learning new things.
​Currently based in Lakhimpur.

23/08/2026

*संस्कृति बोध परियोजना अभियान का भव्य शुभारंभ*

लखीमपुर। विद्या भारती विद्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज (यू०पी० बोर्ड), लखीमपुर खीरी में भारतीय शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित 'संकुल स्तरीय गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव' के अवसर पर 'संस्कृति बोध परियोजना अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र समरसता प्रमुख श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ अपनी महान संस्कृति, संस्कारों और जीवन-मूल्यों से जोड़ना ही राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है। सीतापुर सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक श्री अवरीश कुमार ने 16 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान और 'संस्कृति ज्ञान परीक्षा' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के हर वर्ग तक सांस्कृतिक चेतना के विस्तार का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर में संचालित विद्या भारती विद्यालयों की प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य, संकुल के सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, समाज के गणमान्य नागरिक, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के साथ हुआ।

23/08/2026
20/07/2026

Address

Tiwari Purwa (Gird Gonda ) Bus Station Near Anand Samosa
Gonda
271001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alok Kr Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share