Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi, Media/News Company, Gondia.
(1)

रामनगर थाना में शांति समिति की बैठक, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी एवं अन्य त्योहारों को लेकर हुई चर्चाEngineer Ki Pasand News Hindi...
23/08/2026

रामनगर थाना में शांति समिति की बैठक, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी एवं अन्य त्योहारों को लेकर हुई चर्चा

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob:9922876589

गोंदिया। आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त को रामनगर पुलिस थाना, गोंदिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

पुलिस स्टेशन प्रभारी श्री तिरुपति राणे की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी त्योहारों के आयोजन, जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

श्री तिरुपति राणे ने सभी समाजों के प्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शहर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आश्वासन दिया।

नागरा शिव मंदिर परिसर में 5000 फीट के भव्य आधुनिक शेड का निर्माण पूर्णEngineer Ki Pasand News Hindi/Marathi Editor & Jou...
22/08/2026

नागरा शिव मंदिर परिसर में 5000 फीट के भव्य आधुनिक शेड का निर्माण पूर्ण

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob: 9922876589

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से मिली सौगात; सावन माह में शिव अभिषेक, हवन-पूजन सहित धार्मिक आयोजनों के लिए होगा उपयोगी

गोंदिया, 21 अगस्त 2026 ; गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से लगभग 5000 वर्गफीट क्षेत्रफल के भव्य एवं आधुनिक शेड का निर्माण पूर्ण हो गया है। सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित शिव अभिषेक, हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए यह शेड उपयोगी साबित हो रहा है।

शेड निर्माण के लिए शासन से 40 लाख रुपये की मंजूरी पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से प्राप्त हुई थी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। वरिष्ठ वास्तुविद् (आर्किटेक्ट) द्वारा तैयार आधुनिक डिजाइन के अनुरूप शेड का निर्माण पूर्ण कराया गया है।

ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप नागरा शिव मंदिर परिसर ने आधुनिक स्वरूप प्राप्त किया।

राज्य शासन द्वारा नागरा शिव मंदिर परिसर को ‘ब’ वर्ग तीर्थक्षेत्र एवं धार्मिक पर्यटन स्थल का दर्जा भी दिया गया है। वर्ष 2018 में तीर्थक्षेत्र विकास के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई थी। इस निधि से परिसर में भक्त निवास, संरक्षण भित्ति, शौचालय, सीमेंट एवं डामर सड़क, स्ट्रीट लाइट तथा पेयजल जैसी विभिन्न सुविधाओं का विकास किया गया। साथ ही आधुनिक शेड का निर्माण भी कराया गया, जो वर्तमान में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। बारिश के मौसम में यहां लगने वाले साप्ताहिक बैठकी बाजार को भी इससे सुविधा मिल रही है।

नागरा धर्मनगरी गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। गोंदिया-भंडारा-बालाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के विकास के लिए पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए गए।

इन प्रयासों के तहत मंदिर परिसर के भव्य तालाब का सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण तथा तालाब की पाल पर भव्य पाथवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास महामंडल द्वारा कराया गया। इसके अलावा नागरा शिव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के सीमेंट्रीकरण का कार्य भी पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से हुआ।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोंदिया-बालाघाट मार्ग से शिव मंदिर तक सुगम पहुंच के लिए बायपास मार्ग के निर्माण का प्रयास भी किया गया। इसके लिए पिछले कई वर्षों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है तथा लगभग एक करोड़ रुपये की निधि सा.बा. विभाग, गोंदिया के पास जमा होने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2019 में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा सुप्रसिद्ध राष्ट्रसंत पंडित प्रदीपजी मिश्रा को शिव महापुराण कथा के लिए गोंदिया आमंत्रित किया गया था। मंदिर परिसर में पंडित प्रदीपजी मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन एवं उनके प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही थी।

नागरा शिव मंदिर के निरंतर विकास से यह धार्मिक स्थल न केवल गोंदिया विधानसभा बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था, धार्मिक पर्यटन और सामाजिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक सुखदेव अग्रवाल की 125वीं जयंती पर भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह 2 सितंबर कोEngineer ...
20/08/2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक सुखदेव अग्रवाल की 125वीं जयंती पर भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह 2 सितंबर को

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob:9922876589

सांसद प्रफुल पटेल, राजेन्द्र जैन, विधायक विनोद अग्रवाल, डॉ. परिणय फुके, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य होंगे उपस्थित।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का भी होगा अभिनंदन।

गोंदिया। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. सुखदेव जी अग्रवाल की 125वीं जयंती के अवसर पर 2 सितंबर को गोंदिया के स्थानीय एस.एस. गर्ल्स कॉलेज में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर आधारित जीवंत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

स्व. सुखदेव जी अग्रवाल का जन्म 2 सितंबर 1901 को गुलाम भारत में हुआ था। वे महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें छह बार जेल यातनाएं सहनी पड़ीं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संघर्ष किया तथा विधवा विवाह जैसे सामाजिक सुधारों को प्रोत्साहित किया। जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी वे सदैव तत्पर रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते वे वर्ष 1956 से 1962 तक विधायक रहे तथा गोंदिया क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।

125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में गोंदिया जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का भी अभिनंदन किया जाएगा।

इस संबंध में 16 जुलाई को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्व. सुखदेव जी अग्रवाल के परिवार के सदस्य सचिन अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल तथा आयोजन प्रमुख अपूर्व अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

आयोजन प्रमुख अपूर्व अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 10वीं, 12वीं तथा विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी अपनी अंकसूची 25 अगस्त तक बालाघाट रोड स्थित सन टेम्पल अगरबत्ती कार्यालय में शिवा अग्रवाल के पास जमा करा सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 2 सितंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रफुल पटेल, सांसद राजेन्द्र जैन, डॉ. परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, गिरीश व्यास, विधायक विजय राहंगडाले, विधायक राजकुमार बडोले, विधायक संजय पुराम, विधायक संजय भेंडें तथा गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

स्व. सुखदेव जी अग्रवाल परिवार ने गोंदिया शहर एवं जिले के नागरिकों से इस ऐतिहासिक समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रेलवे स्टेशनों के पानी की गुणवत्ता पर CAG की रिपोर्ट से चिंता, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, पानी पीने...
17/08/2026

रेलवे स्टेशनों के पानी की गुणवत्ता पर CAG की रिपोर्ट से चिंता, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, पानी पीने लायक नहीं?

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob: 9922876589

नई दिल्ली; ट्रेन यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशनों के नलों और वाटर कूलरों का पानी पीने वाले यात्रियों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में देश के कई रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता में खामियां सामने आई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्टेशनों से लिए गए पानी के नमूनों में E. coli सहित अन्य बैक्टीरियोलॉजिकल मानक संतोषजनक नहीं पाए गए। इनमें कोयंबटूर, पालक्काड जंक्शन, हैदराबाद, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावला और मधुपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

E. coli दूषित पानी या भोजन के माध्यम से शरीर में पहुंच सकता है और दस्त, उल्टी, पेट दर्द तथा बुखार जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं भी हो सकती हैं।

रेलवे स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति ट्यूबवेल, बोरवेल, जल भंडारण टंकियों तथा कुछ स्थानों पर नगर निगम की जलापूर्ति से होती है। इसके बाद पानी प्लेटफॉर्म के नलों और वाटर कूलरों तक पहुंचाया जाता है।

रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा बैठकें कीं और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

रेलवे के अनुसार, पूरे नेटवर्क में वाटर कूलरों सहित लगभग 20,000 स्थानों पर ‘टैंक टू टैप’ जल फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी एवं खराब पानी की टंकियों को बदला जाएगा और जल स्रोत तथा आउटलेट दोनों स्थानों पर नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाएगा।

जल भंडारण टंकियों की समयबद्ध सफाई और रखरखाव के साथ केंद्रीकृत निगरानी एवं जवाबदेही प्रणाली लागू की जाएगी। इन कार्यों की रेलवे बोर्ड स्तर से सीधे निगरानी की जाएगी।

इन कदमों का उद्देश्य रेलवे यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना और स्टेशनों पर जल गुणवत्ता की निगरानी को मजबूत करना है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला की शिकायत का असर: भारतीय रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटाया सिख यात्री वाला कार्टूनगोंदिया; ...
16/08/2026

इंजी. जसपाल सिंह चावला की शिकायत का असर: भारतीय रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटाया सिख यात्री वाला कार्टून

गोंदिया; दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित सिख यात्री वाले कार्टून को लेकर इंजी. जसपाल सिंह चावला द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी को की गई शिकायत के बाद रेलवे ने संबंधित कंटेंट वेबसाइट से हटा दिया।

12 अगस्त 2026 के लिखित जवाब में रेलवे ने शिकायत को गंभीरता से लेने, सभी धर्मों एवं समुदायों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बरतने तथा भविष्य में वेबसाइट सामग्री में आवश्यक सावधानी रखने का आश्वासन दिया।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने रेलवे की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि सभी धर्मों की धार्मिक भावनाओं और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करना है।

तस्वीर में रेलवे वेबसाइट का “Before & After” स्पष्ट रूप से दिखाया गया है—पहले सिख यात्री वाला कार्टून प्रदर्शित था, जबकि कार्रवाई के बाद वह वेबसाइट से हटा दिया गया।

इंजीनियर जसपाल सिंह चावला
फार्मर डीआरयूसीसी सदस्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर विभाग गोंदिया महाराष्ट्र
Mob: 9922875589

स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल की 125वीं जयंती 2 सितंबर को, पत्रकार सम्मेलन में दी जानकारीEngineer Ki Pasand News Hindi/Marat...
16/08/2026

स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल की 125वीं जयंती 2 सितंबर को, पत्रकार सम्मेलन में दी जानकारी

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob:9922876589

16/08/26 गोंदिया; स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुखदेवजी सालिग्रामजी अग्रवाल की 125वीं जयंती 2 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जयंती समारोह को लेकर 16 अगस्त 2026 को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में श्री अपूर्व अग्रवाल, श्री सचिन अग्रवाल, श्री शिवा अग्रवाल, श्री सौरभ अग्रवाल एवं श्री अक्षय अग्रवाल ने आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस दौरान स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सेवा एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया गया। 2 सितंबर 1901 को गोंदिया में जन्मे स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा विभिन्न सत्याग्रहों में भाग लेकर कारावास भी भुगता। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल का जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, सादगी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि 125वीं जयंती समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल के संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के कार्यों से परिचित कराना तथा उनके प्रेरणादायी जीवन और योगदान को स्मरण करना है।

पत्रकार सम्मेलन में आयोजकों ने नागरिकों से 2 सितंबर को आयोजित होने वाले जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय सुखदेवजी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

रेलवे ने सिख यात्री वाले कार्टून को वेबसाइट से हटायाइंजी. जसपाल सिंह चावला की शिकायत पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया ...
12/08/2026

रेलवे ने सिख यात्री वाले कार्टून को वेबसाइट से हटाया

इंजी. जसपाल सिंह चावला की शिकायत पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया संज्ञान, भविष्य में वेबसाइट सामग्री में संवेदनशीलता बरतने का आश्वासन

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi

गोंदिया, 12 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित एक कार्टून को लेकर इंजी. जसपाल सिंह चावला द्वारा उठाई गई आपत्ति के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित कंटेंट को वेबसाइट से हटा दिया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्थित मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय की ओर से 12 अगस्त 2026 को इंजी. जसपाल सिंह चावला को लिखित जवाब भेजा गया है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला, पूर्व मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित सिख यात्री से संबंधित कार्टून को लेकर आपत्ति जताते हुए रेलवे प्रशासन एवं संबंधित उच्च अधिकारियों का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित किया था। शिकायत में धार्मिक भावनाओं और धार्मिक पहचान से जुड़े चित्रों के चयन में आवश्यक संवेदनशीलता बरतने की मांग की गई थी।

रेलवे ने माना—मामले को गंभीरता से लिया गया

रेलवे के लिखित जवाब में कहा गया है कि चावला द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया गया तथा संबंधित कंटेंट को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है।

रेलवे ने अपने जवाब में यह भी कहा है कि रेलवे प्रशासन सभी के प्रति पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता रखता है।

शिकायत के लिए रेलवे ने जताया आभार

रेलवे प्रशासन ने पत्र में कहा है कि उक्त कंटेंट के कारण किसी व्यक्ति अथवा किसी समुदाय को हुई असुविधा/परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया जाता है। साथ ही इस विषय को समय पर संज्ञान में लाकर अवगत कराने के लिए इंजी. जसपाल सिंह चावला का धन्यवाद भी किया गया है, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सकी।

भविष्य में वेबसाइट सामग्री की समीक्षा पर जोर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने जवाब में यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में आधिकारिक वेबसाइट एवं अन्य संचार माध्यमों पर प्रकाशित सामग्री के संबंध में आवश्यक संवेदनशीलता एवं सावधानी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्तर पर ध्यान दिया जाएगा।

इस जवाब के बाद इंजी. जसपाल सिंह चावला ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं था, बल्कि सरकारी संस्थानों की आधिकारिक सामग्री में सभी धर्मों एवं समुदायों की धार्मिक भावनाओं और सम्मान का ध्यान सुनिश्चित कराना था।

शिकायत का सकारात्मक परिणाम

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने रेलवे प्रशासन द्वारा शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कंटेंट हटाने और भविष्य में संवेदनशीलता बरतने के आश्वासन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि यदि किसी सरकारी संस्था की आधिकारिक सामग्री को लेकर उचित एवं तथ्यात्मक तरीके से आपत्ति दर्ज कराई जाए तो प्रशासन द्वारा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देश के करोड़ों नागरिकों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्था है। इसलिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट, प्रचार सामग्री एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रदर्शित चित्रों और संदेशों में सभी धर्मों, समुदायों एवं धार्मिक प्रतीकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने कहा कि सिख समुदाय ने देश की सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सरकारी संस्थानों की आधिकारिक सामग्री में धार्मिक भावनाओं एवं मर्यादा का सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए।

शिकायत के बाद रेलवे का स्पष्ट जवाब

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 12 अगस्त 2026 के जवाब के अनुसार:

- शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल संज्ञान लिया गया।
- संबंधित कंटेंट को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया।
- रेलवे ने सभी के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता रखने की बात कही।
- भविष्य में वेबसाइट एवं अन्य संचार माध्यमों की सामग्री में आवश्यक संवेदनशीलता और सावधानी बरतने का आश्वासन दिया गया।
- समय पर मामला रेलवे के संज्ञान में लाने के लिए इंजी. जसपाल सिंह चावला को धन्यवाद दिया गया।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने कहा कि वे आगे भी यात्रियों, रेलवे उपयोगकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों से जुड़े जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे।

अमृत भारत योजना में गरीब और मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए सम्मानजनक यात्रा सुविधा क्यों नहीं?आजादी के कई दशक बाद भी रेलवे...
11/08/2026

अमृत भारत योजना में गरीब और मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए सम्मानजनक यात्रा सुविधा क्यों नहीं?

आजादी के कई दशक बाद भी रेलवे यात्रियों की सुविधाएं अधूरी!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में MST एवं जनरल टिकटधारकों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल?

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi
Editor & Journalist: Er Jaspal Singh Chawla
Mob: 9922876589

गोंदिया। देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके हैं। रेलवे में लगातार आधुनिकीकरण, स्टेशन पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के कई स्टेशनों एवं रेलखंडों में MST और जनरल टिकट के माध्यम से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को अपेक्षित यात्री सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

MST एवं जनरल टिकटधारक यात्रियों की संख्या बड़ी है और इनमें बड़ी संख्या दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों की है। इसके बावजूद इन यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी देखने को मिलती है।

अमृत भारत योजना में हर वर्ग के यात्री को मिले लाभ

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के विकास और आधुनिकीकरण पर बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि मध्यमवर्गीय एवं गरीब दैनिक यात्रियों, MST धारकों तथा जनरल टिकटधारकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना भी क्या इस विकास प्रक्रिया की प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?

स्टेशनों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ उन यात्रियों की मूलभूत जरूरतों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, जो प्रतिदिन सामान्य टिकट या MST के माध्यम से यात्रा करते हैं।

विकास का लाभ हर रेल यात्री तक पहुंचे

रेलवे विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग के यात्री तक पहुंचे। गरीब, श्रमिक, विद्यार्थी, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय दैनिक यात्री भी रेलवे व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुविधाओं और समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

यात्रियों का सवाल है कि आजादी के इतने दशकों बाद भी यदि नियमित रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़े, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि SECR की ट्रेनों एवं स्टेशनों पर MST एवं जनरल टिकटधारक यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की जाए तथा आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

रेलवे का विकास तभी सार्थक होगा, जब आधुनिक स्टेशनों के साथ-साथ आम यात्री को भी सम्मानजनक यात्रा का अधिकार और सुविधा मिले।

रेलवे की वेबसाइट पर सिख यात्री का कार्टून, धार्मिक भावनाओं के सम्मान में हटाने की मांग, इंजी. जसपाल सिंह चावलादक्षिण पूर...
09/08/2026

रेलवे की वेबसाइट पर सिख यात्री का कार्टून, धार्मिक भावनाओं के सम्मान में हटाने की मांग, इंजी. जसपाल सिंह चावला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित सिख यात्री कार्टून, को लेकर उठे सवाल

प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर धार्मिक भावनाओं के सम्मान की अपील

Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi

09/08/26 गोंदिया; दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के वाणिज्य विभाग से संबंधित पृष्ठ पर प्रदर्शित एक कार्टून को लेकर सिख समाज में चिंता व्यक्त की गई है। कार्टून में पगड़ी एवं दाढ़ी वाले एक सिख यात्री को टिकट जांच के दृश्य में दर्शाया गया है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सामग्री की अंतिम समीक्षा 11 जनवरी 2024 को की गई थी।

इस मामले को लेकर इंजी. जसपाल सिंह चावला, पूर्व मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर उक्त चित्र की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने तथा आवश्यकता पाए जाने पर इसे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से हटाने की मांग की है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने कहा कि भारतीय रेलवे जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर धार्मिक पहचान से जुड़े चित्रों के चयन में विशेष संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं, बल्कि सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान तथा सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध पुराने चित्रों एवं प्रचार सामग्री की भी समीक्षा कराने और भविष्य में धार्मिक प्रतीकों एवं समुदायों से संबंधित सामग्री के लिए उचित संवेदनशीलता एवं दिशा-निर्देश सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने इस संबंध में रेल मंत्री, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तथा नागपुर, रायपुर और बिलासपुर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और तख्त श्री पटना साहिब सहित विभिन्न सिख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी मामले से अवगत कराया गया है।

इंजी. जसपाल सिंह चावला ने कहा कि सिख समुदाय ने देश की सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकारी संस्थानों की आधिकारिक सामग्री में धार्मिक भावनाओं और मर्यादा का सम्मान सुनिश्चित होना आवश्यक है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट मामले से संबंधित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट का लिंक:
South East Central Railway https://share.google/OLqKP8wq9A3URMCND

उन्होंने रेलवे प्रशासन से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

06 से 12 अगस्त में 2026;इंजीनियर जसपाल सिंह चावलामहाराष्ट्र पत्रकार संघ गोंदिया जिला सचिव एवं संपादक"इंजीनियर की पसंद" स...
08/08/2026

06 से 12 अगस्त में 2026;

इंजीनियर जसपाल सिंह चावला
महाराष्ट्र पत्रकार संघ गोंदिया जिला सचिव एवं
संपादक
"इंजीनियर की पसंद" समाचार पत्र (गोंदिया-नागपुर) महाराष्ट्र
MOB IND (+91) 9922876589

Address

Gondia

Telephone

+919922876589

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Engineer Ki Pasand News Hindi/Marathi:

Shortcuts

Share