Gopalganj Focus

Gopalganj Focus खबर कोई भी हम तक पहुंचाये 8709411539.. सच हम दिखाएंगे । Youtube पर Gopalganj Focus owner Kumar Sonu हैं
(3)

31/07/2026

हर दर्द का इलाज अब कुचायकोट में

गोपालगंज में यदि आप एक अनुभवी MD (Physician) की तलाश में हैं, तो डॉ. राजीव दयाल से परामर्श ले सकते हैं।🏥 माया क्लिनिक📍 स...
30/07/2026

गोपालगंज में यदि आप एक अनुभवी MD (Physician) की तलाश में हैं, तो डॉ. राजीव दयाल से परामर्श ले सकते हैं।
🏥 माया क्लिनिक
📍 सदर अस्पताल के ठीक सामने, आंबेडकर चौक, गोपालगंज
डॉ. राजीव दयाल वर्षों के अनुभव के साथ सामान्य रोगों, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्याओं सहित अनेक बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को परामर्श देते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे पूर्व में सदर अस्पताल, गोपालगंज में भी चिकित्सा सेवा दे चुके हैं।
✅ अनुभवी चिकित्सक
✅ आधुनिक चिकित्सा परामर्श
✅ मरीजों के प्रति समर्पित सेवा
📍 पता: माया क्लिनिक, सदर अस्पताल मुख्य द्वार के सामने, आंबेडकर चौक, गोपालगंज।
स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

26/07/2026

आखिर कबाड़ में कट गई सासामुसा चीनी मिल!
सालों तक नेताओं के बड़े-बड़े वादे और सदन में उठी आवाजें भी इस ऐतिहासिक चीनी मिल को बचा नहीं सकीं।
किसानों और मजदूरों की उम्मीदें आखिरकार टूट गईं, जबकि राजनीति लगातार होती रही।
अब सासामुसा चीनी मिल का अस्तित्व कबाड़ में सिमटता जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल—जिम्मेदार कौन, और किसानों के सपनों का हिसाब कौन देगा?

#गोपालगंज #बिहार #किसान #चीनीमिल

25/07/2026

🚨 गोपालगंज | मीरगंज सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी वस्त्रालय की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा विवाद!

गोपालगंज के मीरगंज सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी वस्त्रालय की रजिस्ट्री को लेकर नया विवाद सामने आया है। कन्हैया प्रसाद का दावा है कि वर्ष 2011 में उन्होंने भरत प्रसाद को जमीन खरीदने के लिए ₹10 लाख दिए थे। उनके अनुसार, भरत प्रसाद ने पत्नी के कोलकाता में होने का हवाला देकर रजिस्ट्री बाद में कराने का आश्वासन दिया। कन्हैया प्रसाद का आरोप है कि 14 वर्ष बाद पत्नी के लौटने पर भी रजिस्ट्री नहीं की गई, बल्कि रजिस्ट्री की मांग करने पर उनके खिलाफ रंगदारी और अलमारी से जेवर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले को लेकर अब न्याय की मांग की जा रही है। वहीं, इन आरोपों पर दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है और मामला कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

25/07/2026

मुंबई ट्रिप के दौरान खुला कथित राज, पत्नी ने देखी दूसरी महिला

24/07/2026

दशकों की परेशानी का अंत! अनुज सिंह मुखिया और प्रोफेसर साहब के प्रयास से बना पुल, लोगों ने जताया आभार

23/07/2026

🚨 गोपालगंज में वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े कथित अनियमितताओं पर उठ रहे गंभीर सवाल 🚨

यदि जिले में इस प्रकार के वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामले बड़ी संख्या में हुए हैं, तो यह एक गंभीर जांच का विषय है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले की वाहन एजेंसियों के ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण जांच के बाद किया जाता है। ऐसे में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि यदि कहीं अनियमितताएं हुईं, तो वे अब तक सामने क्यों नहीं आ सकीं।

अब पूरे गोपालगंज की जनता की निगाहें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। जनता को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाएगी तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनहित में निष्पक्ष जांच ही न्याय की पहली शर्त है।।

नई गाड़ी खरीदने वाले दो ग्राहकों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दोनों से रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया, लेकिन 7 वर्षों तक एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो गाड़ियां चलती रहीं और रजिस्ट्रेशन कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया।
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 318 (धोखाधड़ी) तथा दस्तावेजों में जालसाजी से संबंधित प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विचारणीय हो सकता है।
अब सभी की नजर पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर है।
जिला कप्तान और जिलाधिकारी महोदय यह जांच की विषय है ।।

22/07/2026

सऊदी अरब की बड़ी कंपनी में बंपर भर्ती! 26 जुलाई को डायरेक्ट क्लाइंट इंटरव्यू

21/07/2026

सुशासन के दावों पर लगा 'जाम'! थावे बायपास की दुर्दशा पर कब एक्शन में आएगा गोपालगंज जिला प्रशासन?


21/07/2026

कोर्ट का आदेश सर्वोपरि, हमने अपनी जमीन पर कोई निर्माण नहीं कराया: द्वितीय पक्ष

Address

Gopalganj

Telephone

+918002357126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopalganj Focus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gopalganj Focus:

Shortcuts

Share

Category