गोपालगंज के बारें में (About Gopalganj District) : यह भारत के बिहार राज्य का एक जिला (gopalganj Updates) है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,033 वर्ग किलोमीटर है। इतिहासकार बताते है की वैदिक युग में यहाँ राजा विदेह का शासन था। आर्यन के वक्त में यहाँ एक अनुसूचित जनजाति वमन राजा चेरो ने यहाँ शासन किया था।
उस वक्त के शासक मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थल बनवाने के शौकीन थे। यह एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से य
हाँ बहुत से मंदिर एवं दूसरे धार्मिक स्थल है। और इसके अलावा गोपालगंज के नागरिकों की हमेशा राष्ट्रीय एवं सामाजिक हित के लिए लड़ी गयी लड़ाई में भागीदारी रही है, चाहे वो स्वतंत्रता की लड़ाई हो, जे0 पी0 आंदोलन हो, नारी शिक्षा आंदोलन हो या फिर बनकटा के बाबू गंगा विष्णु राय एवं बाबू सुन्दर लाल के नेतृत्व में कर का भुगतान नहीं करने 1930का निषेध हो।
गोपालगंज जिले के बारें में अधिक :
ग्राम पंचायतो की संख्या - 234
अंचलों की संख्या - 14
प्रखंडो की संख्या - 14
हलका की संख्या - 101
शहरी क्षेत्र की संख्या - 04
नगर परिषद् की संख्या (गोपालगंज) - 01
नगर पंचायत की संख्या (बरौली, कटेया, मीरगंज) - 03
थाना की संख्या - 18
पुलिस आउट पोस्ट की संख्या - 04
संसदीय क्षेत्र - 01
विधान सभा क्षेत्र - 06
कुल गांव (बसे हुए: 1397,निर्जन: 169) - 1566