News Talkies

News Talkies Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Talkies, Media, आदित्य चौबे जी सोशल मीडिया ग्राफिक डिजाइनर डिजिटल, Bhupatipur, karawatahi bazar, public, kuchaykot, .

📢 हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक
📲 खबर भेजें या विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7545896768
🤝 अपने संस्थान का प्रचार-प्रसार कराएं हमारे साथ
🛡️ न्यूज़ टॉकीज – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म मैं एक You Tuber /Blogger& सोशल मीडिया ग्राफिक डिजाइनर marketar मैं अपनी नॉलेज और एक्सपीरियंस की सहायता से लोगों को help करता हूं या विशेष जानकारी के केलिए सम्पर्क करें 7545896768

_साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के हैदराबाद में हुए प्री-रिलीज़ इवेंट में साउंड सेट-अप गिरने से दो लोग घायल हो गए।...
23/08/2026

_साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के हैदराबाद में हुए प्री-रिलीज़ इवेंट में साउंड सेट-अप गिरने से दो लोग घायल हो गए। इसका वीडियो सामने आया है_

🟥 News Talkies | उचकागांव प्रखंड, गोपालगंजसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रियान्शु कुमार कश्यप ने अपने ज...
23/08/2026

🟥 News Talkies | उचकागांव प्रखंड, गोपालगंज

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रियान्शु कुमार कश्यप ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उचकागांव प्रखंड, जिला गोपालगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक हितों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. प्रियान्शु कुमार कश्यप के साथ स्मृति स्वरूप सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से भी उन्हें अवगत कराया।

📍 स्थान: उचकागांव प्रखंड, जिला गोपालगंज
📰 News Talkies

_महाराष्ट्र में सुसाइड करने की जिद पर अड़े लड़के की बेबस मां ने उसके सामने घुटने टेक दिए और दंडवत हो गईं। इसके बावजूद जब...
23/08/2026

_महाराष्ट्र में सुसाइड करने की जिद पर अड़े लड़के की बेबस मां ने उसके सामने घुटने टेक दिए और दंडवत हो गईं। इसके बावजूद जब कुणाल नहीं पसीजा, फिर मां उठकर उसकी तरफ बढ़ीं और अपना हाथ आगे बढ़ाया कि शायद बेटा उनका हाथ थाम ले..._

23/08/2026
_राजस्थान में सैकड़ों सरकारी स्कूल बदहाल स्थिति में हैं, जहां बच्चे झोपड़ों, पेड़ों के नीचे, मंदिरों और यहां तक कि तबेलो...
23/08/2026

_राजस्थान में सैकड़ों सरकारी स्कूल बदहाल स्थिति में हैं, जहां बच्चे झोपड़ों, पेड़ों के नीचे, मंदिरों और यहां तक कि तबेलों में पढ़ने को मजबूर हैं_

जहानाबाद दौरे पर पहुंचे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने चीनी की बढ़ती कीमतों और बंद चीनी मिलों को लेकर सरकार...
22/08/2026

जहानाबाद दौरे पर पहुंचे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने चीनी की बढ़ती कीमतों और बंद चीनी मिलों को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने की वजह सरकारी नीति नहीं, बल्कि जमाखोरी और कालाबाजारी है। कृत्रिम किल्लत रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को चीनी के उपलब्ध स्टॉक का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा 25 अन्य जिलों में नई चीनी मिलें स्थापित करने की योजना है। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को महंगी चीनी की वजह बताने वाले विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने खारिज किया और तेजस्वी यादव पर राजनीतिक हमला बोला।

#बिहार_न्यूज़ #बिहार

भारत में चीनी के दाम पिछले कुछ महीनों से तेज़ी से बढ़ रहे हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, केवल इसी...
22/08/2026

भारत में चीनी के दाम पिछले कुछ महीनों से तेज़ी से बढ़ रहे हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, केवल इसी महीने भारत में चीनी की क़ीमतों में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

दुनिया में चीनी उत्पादन के मामले में ब्राज़ील के बाद भारत दूसरे नंबर पर है. भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, देश में गन्ने के रस से चीनी बनाने वाली कुल 703 मिलें हैं. इनमें 335 प्राइवेट, 325 सहकारी और 43 सरकारी चीनी मिलें हैं.

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. हर साल बजट का बड़ा हिस्सा स्कूलों और बच्चों की ...
22/08/2026

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. हर साल बजट का बड़ा हिस्सा स्कूलों और बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने की बात होती है. लेकिन पूर्वी चंपारण के एक सरकारी स्कूल की तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है. यहां एक छोटे से कमरे में पांच कक्षाओं की पढ़ाई हो रही है. बच्चे दरी और तिरपाल पर जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. मामला पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन प्रखंड के बाजितपुर गांव स्थित मनियापार एनपीएस विद्यालय का है. स्कूल में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं चलती हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं. ऐसे में सभी पांच कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता है. हालात ऐसे हैं कि बच्च…

कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माणों को पूरा कराने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है. ...
22/08/2026

कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माणों को पूरा कराने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है. नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सितंबर 2026 तक आवास पूरे न होने पर सरकारी सहायता राशि मिलने में कठिनाई हो सकती है.अभियान के पहले दिन वार्ड संख्या 40 और 42 में लाभार्थियों के साथ बैठक हुई. इसमें वार्ड 40 के पार्षद भोला सहनी और वार्ड 42 के पार्षद प्रतिनिधि मो. यासीन मुखिया मौजूद रहे. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से एक-एक कर बातचीत कर आवास निर्माण में आ रही परेशानियों की जानकारी ली. नगर आयुक्त ने लाभार्थियों से सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आवास निर्माण पूरा करने की अपील की, ताकि शेष सहायता राशि समय पर मिल सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सितंबर के बाद आवास पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकारी सहायता राशि मिलने में परेशानी हो सकती है.

#बिहार_न्यूज़ #बिहार

गोपालगंज में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का औचक निरीक्षण, मीरगंज और जादोपुर थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था का लिया जायज...
22/08/2026

गोपालगंज में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का औचक निरीक्षण, मीरगंज और जादोपुर थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

Address

आदित्य चौबे जी सोशल मीडिया ग्राफिक डिजाइनर डिजिटल, Bhupatipur, Karawatahi Bazar, Public, Kuchaykot

841501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Talkies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Talkies:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share