08/08/2026
FB-669
आने वाले दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे सम्राट चौधरी ? मैं न तो राजनीति में कोई खास रुचि रखता हूँ और न ही किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थक या विरोधी बनकर यह बात लिख रहा हूँ। लेकिन बांकीपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखने के बाद मेरे मन में एक राजनीतिक अनुमान और भविष्यवाणी जरूर बन रही है।
मेरा व्यक्तिगत अनुमान है कि बांकीपुर में सिर्फ एक प्रत्याशी की हार-जीत नहीं हुई, बल्कि शायद यह चुनाव सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की दिशा में एक बड़ा संकेत हो सकता है।
इसकी एक वजह मुझे यह लगती है कि बांकीपुर ऐसी सीट रही है, जहाँ भाजपा लंबे समय से मजबूत रही है। इसके बावजूद अगर वहाँ भाजपा ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी उतारा ताकि मेरा प्रत्याशी हार जाए और हम आसानी से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटा दे। और शायद ऐसी बात कही गई कि “यहाँ से हम कुत्ता-बिल्ली भी लड़ा दें, तब भी जीत जाएंगे”, तो शायद इस बात ने वहाँ के मतदाताओं के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई हो।
संभव है कि लोगों ने यह सोचकर मतदान किया हो कि हम किसी के बिकाऊ होने का प्रमाण क्यों दें? और इसी स्वाभिमान के कारण भाजपा के खिलाफ मतदान हुआ हो।
मेरा मानना है कि अगर यह सिर्फ एक सामान्य चुनावी हार नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति है, तो आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मेरा अनुमान है कि शायद सम्राट चौधरी आने वाले कुछ समय में मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।
यह किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से दी गई जानकारी नहीं है और न ही मैं इसे कोई पक्की खबर बता रहा हूँ। यह सिर्फ मेरा व्यक्तिगत विश्लेषण और भविष्यवाणी है। समय बताएगा कि मेरा यह अनुमान कितना सही साबित होता है।
राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। वक्त आने पर तस्वीर खुद साफ हो जाती है। 🙏
आप लोग अपनी राय कमेंट में दीजिए ♥️🙏