12/08/2026
आज मेरी उम्र 29 वर्ष हो गई और आज ही मेरे घर Maruti Suzuki ALTO k10 का आगमन हुआ!
यूं तो 29 वर्षों में कई कहानियां हैं मेरे जिंदगी की पर कुछ आज साझा करने का प्रयास करूँगा।
आदमी छोटा हूं पर सपने मेरे भी बड़े हैं।
जब मेरी उम्र महज ढाई साल की थी तब पिता के होते हुए भी पिता जी साथ नहीं रहते थे क्योंकि उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी और पूरे 17 साल 7 महीने जेल की सजा काटकर घर वापस आए तब मेरी उम्र लगभग 21 साल की थी।
जैसे तैसे करके मम्मी ने मुझे 12वीं तक पढ़ाया फिर मेरी शिक्षा बाधित हो गई और मैं अपना भविष्य तलाशने में लग गया कोई सलाहकार नहीं था जो समझ में आया किया।
हमने बच्चों को कोचिंग पढ़ाया स्कूल में पढ़ाया बात नहीं बनी फिर भोजपुरी में गाने लिखा गीतकार के तौर पे संघर्ष लंबी रही सफलता अनुकूल नहीं रहा फिर हमने सोचा कोई नौकरी करूंगा इसके लिए बी ए की पढ़ाई की तब लगा कि क्यूँ ना यूट्यूबर बन जाऊं और यूट्यूब पे काम शुरू किया कुछ साल तक बढ़िया चला फिर चैनल डिलीट फिर भी हार नहीं माना और आज नए वाले चैनल Respect India News पे करीब यूट्यूब पे 4 लाख 23 हजार+ लोग सब्सक्राइबर हैं फेसबुक पे 1 लाख 24 हजार फॉलोअर हैं और अभी आप सभी के दुआओ और मां बगलामुखी के आशीर्वाद से ठीक ठाक चल रहा है।
इस बीच में लाखों लोगों से मिला पर कुछ चुनिंदा लोग ही आज मेरे साथ हैं हर प्रस्थिति में साथ रहे हैं।
Dhamaka Rakesh मेरे भाई सामान मित्र शिष्य जो समझ लीजिए, @धीरेन्द्र नाथ उपाध्याय मेरा भाई सम्मान मित्र, Sandeep Pandey बड़े भाई गार्जियन, Binay Dubey बड़े भईया suraj tiwari छोटा भाई ये मेरे जीवन के अनमोल लोग हैं जिन्हें खुद से ज्यादा मेरी फिक्र होती है और ये हमेशा हमें आसमान के बुलंदियों पे देखना चाहते हैं।
मै भी इनलोगों से जब चाहे जैसे चाहे खुली किताब के पन्नों की तरह व्यवहार करता हूं और ये वो लोग हैं जो मुझे बिना सोचे प्यार भी करते हैं सम्मान भी देते हैं और डांटते भी हैं।
अंत में आप सब का भी मेरे जीवन में अनंत योगदान है जिसका आजीवन कर्जदार हूं और रहूंगा।
सुमित द्विवेदी पवन