RYA - Revolutionary Youth Association, Gopalganj, Bihar

RYA - Revolutionary Youth Association, Gopalganj, Bihar This is the official page for the Gopalganj District Unit of the Revolutionary Youth Association in State of Bihar, India

देश के 1.19 लाख स्कूलों में बिजली नहीं, 98 हजार से ज्यादा स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं और 1 लाख से अधिक स्कूल...
09/05/2026

देश के 1.19 लाख स्कूलों में बिजली नहीं, 98 हजार से ज्यादा स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं और 1 लाख से अधिक स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। यही है “अमृतकाल” की सच्चाई।

सरकार विज्ञापन, इवेंट और प्रचार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बच्चों की बुनियादी शिक्षा बदहाल है। सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, दलित, पिछड़े और ग्रामीण बच्चों का हो रहा है।

शिक्षा को मजबूत करने के बजाय सरकारी स्कूलों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है, और सत्ता में बैठी बीजेपी कह रही है कि “रामराज्य” आ रहा है, भारत “विश्वगुरु” बन रहा है।

29/04/2026

दिल्ली में बिहारी युवा डिलीवरी ब्वॉय की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के खिलाफ राज्य व्यापी PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

30 अप्रैल 2026

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खगड़िया बिहार के युवा पांडव कुमार जो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते थे। उनको बिहारी पहचान बताने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कंस्टेबल द्वारा हत्या कर दी गई।

बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं है।

पिछले दो दसको से बिहार की सत्ता एन.डी.ए के हाथों में है।
लेकिन इनकी सरकार ने ना पलायन रोका,ना बिहार में किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया।आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है।

देश भर में उपज रही बिहारियों के खिलाफ घृणा और पांडव कुमार की हत्या के खिलाफ 30 अप्रैल 2026 को राज्य- व्यापी प्रतिवाद मार्च सह प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

RYA (इंकलाबी नौजवान सभा)

“ये तस्वीर नहीं, हकीकत है—दो भारत, एक सच।” #मोदीसरकार
29/04/2026

“ये तस्वीर नहीं, हकीकत है—
दो भारत, एक सच।”
#मोदीसरकार


02/04/2026

भारत जैसे बड़े देश में, जहाँ न तो कोई युद्ध चल रहा है और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी आपूर्ति बाधा है, वहाँ पेट्रोल, डीज़ल और गैस जैसी आवश्यक ऊर्जा संसाधनों की कमी गंभीर चिंता का विषय है। यह स्थिति सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाती है।

भारत का ईरान जैसे देशों के साथ लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं, जो ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण साझेदार हैं। इसके बावजूद यदि देश में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो रहा है, तो यह सरकार की विदेश नीति और ऊर्जा प्रबंधन की कमजोरी को उजागर करता है।

इसके अतिरिक्त, अमेरिका और इज़राइल के प्रति अत्यधिक झुकाव और तथाकथित "सरण नीति" ने भारत की स्वतंत्र ऊर्जा नीति को कमजोर किया है। इससे देश की जनता को महँगी और अस्थिर ऊर्जा आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।

हम संबंधित अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे इस स्थिति पर तुरंत नियंत्रण करें, ऊर्जा वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करें और जनता को राहत प्रदान करें। ऊर्जा जैसी बुनियादी आवश्यकता पर राजनीति और दबाव की जगह, जनता के हित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।
Amarjeet Kumar Singh Aisa

डॉ. राममनोहर लोहिया विकास विद्यालय के संचालक एवं सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक आदरणीय योगेश कुमार गुप्ता जी पर कुछ असाम...
01/04/2026

डॉ. राममनोहर लोहिया विकास विद्यालय के संचालक एवं सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक आदरणीय योगेश कुमार गुप्ता जी पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। यह गंभीर घटना कटेया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता बाजार में हुई, प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना में संलिप्त दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो, ताकि ऐसे उपद्रवी तत्वों का मनोबल न बढ़े।
Amarjeet Kumar Singh Aisa

28/03/2026

जब सब कुछ ठीक ही है, तो जनता कतारों में क्यों खड़ी है? बताइए, गृहमंत्री जी।

27/03/2026

"मोदी का महिलाओं के साथ शोषण" घिनौना आरोप? भाजपा के करीबी ने खोले राज!

31/01/2026

29 जनवरी 2026 को UGC की इक्विटी नियमवली से संम्बंधित जन हित याचिका PIL पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी एक संकीर्ण और विशेषाधिकार प्राप्त चिंतन प्रक्रिया का ही परिणाम हो सकती हैं। UGC द्धारा लायी गयी नियमावली पर स्थगन आदेश देते हुये कोर्ट ने नियमों को "अस्पष्ट" और "दुरुपयोग हो सकने लायक" बताने हुये कहा है, "जातिविहीन समाज हासिल करने के मामले में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, क्या अब हम उससे पीछे जा रहे हैं?"

जाति और नस्लीय भेदभाव कोई मनगढ़न्त अवधारणा या बीती बात नहीं हैं। वे हमारे शैक्षणिक संस्थानों और पूरे समाज में रोज़मर्रा की क्रूर सच्चाई हैं। क्या "जातिविहीन समाज" बोल देने भर से रोहित वेमुला और डॉ. पायल तड़वी की संस्थागत हत्या या एंजेल चकमा की नस्लीय हत्याओं के विरुद्ध न्याय मिल जायेगा? सुप्रीम कोर्ट ऐसा क्यों मानता है कि जातिगत अत्याचारों के खिलाफ़ संघर्ष, या उस संघर्ष से पैदा हुए ऐसे कानूनी उपाय जो जाति और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ़ आवाज़ों को मज़बूत करते हैं, देश को पीछे धकेल रहे हैं?

दरअसल, UGC के अपने आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 और 2024 के बीच विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जाति-आधारित भेदभाव की शिकायतों में 118% की वृद्धि हुई है। जाति-आधारित हिंसा की ये घटनाएँ संस्थागत और सरकारों की अनकही मिलीभगत से कायम जातिवादी व्यवस्था का परिणाम हैं। UGC इक्विटी नियम, शैक्षणिक संस्थानों में गहरे जड़ जमाए जातिगत भेदभाव और अत्याचारों के खिलाफ़ एक देर से उठाया गया लेकिन स्वागत योग्य कदम है, जिसे रोहित वेमुला और डॉ. पायल तड़वी की माताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर PIL के जवाब में जारी किया गया था, ये दोनों संस्थागत हत्या के शिकार बने थे।

हमें लगता है कि यूजीसी नियमावली पर ब्राह्मणवादी तत्वों के दवाब में स्टे लगाया गया है. यह सर्वविदित और ऐतिहासिक तथ्य है कि उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ़ बनने वाले हर कानून के खिलाफ समाज के ताकतवर हिस्सों से प्रतिक्रियावादी और उन्मादी प्रतिक्रिया के साथ विरोध किया जाता है। इस मामले में भी वही प्रभावशाली समूह अपने सामाजिक वर्चस्व को बनाये रखने और किसी तरह के संस्थागत दंड से बचे रह कर वंचित तबकों के लिये लाये गये न्यायसंगत समानता के उपायों को अपना व्यक्तिगत उत्पीड़न बता रहे हैं।

हम समाज के सभी न्यायपसंद लोगों से अपील करते हैं कि वे इन यूजीसी इक्विटी नियमों का समर्थन करें और काफी विलम्ब से लाये गये सही उपायों को रोकने के लिए जातिगत उन्माद भड़काने वालों की कोशिशों को नाकाम करें। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की संवैधानिक दृष्टि के लिए खड़े हों।

केंद्रीय कमेटी, भाकपा (माले)

 #जितेन्द्र-पासवान को किया गया हॉउस अरेस्ट!भाकपा (माले) के नेता व इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र पा...
20/01/2026

#जितेन्द्र-पासवान को किया गया हॉउस अरेस्ट!
भाकपा (माले) के नेता व इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र पासवान को आज बिहार पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
क्यों?
क्योंकि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज आने वाले हैं।
❓ क्या सत्ता को अब सवालों से इतना डर लगने लगा है?
❓ क्या भाजपा–जदयू सरकार में बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार, गरीबों के घर उजाड़े जाने,बेरोजगारी, महंगाई
पर बोलने की हिम्मत नहीं बची है?
जब-जब भाकपा (माले) ने जनता के हक़ की आवाज़ उठाई है, तब-तब हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
क्या मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं रखते?
2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा क्या हुआ?
हर महिला के खाते में 2–2 लाख रुपये देने का वादा कहां गया?
अगर इन सवालों से डर है, तो फिर
समृद्धि यात्रा किसके लिए?
बिहार के गरीब जनता के पैसे को यात्राओं और प्रचार में क्यों बर्बाद किया जा रहा है?
भाकपा (माले) न कभी डरी है, न डरेगी।
जनता के सवाल सड़कों पर भी गूंजेंगे और सदन में भी।
तानाशाही नहीं चलेगी
जनता के सवालों को कैद नहीं किया जा सकता

इन्कलाबी नौजवान सभा (RYA) के जिला कमिटी के सदस्य साथी उपेन्द्र गोंड और शिवजी बिन के द्वारा माहरादेऊर में नौजवानों के साथ...
15/01/2026

इन्कलाबी नौजवान सभा (RYA) के जिला कमिटी के सदस्य साथी उपेन्द्र गोंड और शिवजी बिन के द्वारा माहरादेऊर में नौजवानों के साथ मिटिंग कर इन्कलाबी नौजवान सभा के सदस्य बनाने पर आप सब को बधाई!
जय भीम..
लाल सलाम..

Address

DISTRICT/GOPALGANJ
Gopalganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RYA - Revolutionary Youth Association, Gopalganj, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share