Gorakhdham exp news

Gorakhdham exp news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gorakhdham exp news, Media/News Company, Gorakhpur.

28/08/2026

With Divyansh1611 – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

गोरखपुर बालिका हत्याकांड: कभी बेटे को सीने से लगाकर मुस्कुराती, बेटी की याद आते ही रो पड़ रही मांगोरखपुर। जिला अस्पताल स...
02/08/2026

गोरखपुर बालिका हत्याकांड: कभी बेटे को सीने से लगाकर मुस्कुराती, बेटी की याद आते ही रो पड़ रही मां
गोरखपुर। जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी है। सबसे दर्दनाक तस्वीर अब अस्पताल के निजी वार्ड में दिखाई दे रही है,जहां मासूम की मां भर्ती हैं।
प्रसव के बाद उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन बेटी को खोने का गम हर पल उन्हें भीतर से तोड़ रहा है। कभी वह नवजात बेटे को सीने से लगाकर उसके चेहरे को निहारती हैं तो कुछ क्षण के लिए उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान तैर जाती है। अगले ही पल बेटी की याद आते ही आंखों से आंसुओं की धार बहने लगती है और पूरा वार्ड सिसकियों से भर उठता है।

डॉक्टरों के अनुसार, मां का उपचार चल रहा है, लेकिन मानसिक आघात बेहद गहरा है। वह बार-बार अपनी बेटी के बारे में पूछती हैं। कई बार बिना कुछ बोले वार्ड की छत को टकटकी लगाकर देखती रहती हैं, मानो अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद हो। वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर, नर्सें और स्वास्थ्यकर्मी भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो जाते हैं।
उन्हें समझाने की हर कोशिश कुछ देर बाद फिर बेटी की यादों के आगे टूट जाती है। नवजात बेटे को गोद में लेकर वह उसे बार-बार चूमती हैं, लेकिन उसी क्षण बड़ी बेटी की याद उन्हें फिर रुला देती है। परिवार के सदस्य लगातार उनके पास मौजूद हैं।
रिश्तेदार ढांढस बंधाते हैं, छोटी बच्चियों को संभालते हैं और मां का हौसला बढ़ाने का प्रयास करते हैं। मगर बेटी की याद इतनी गहरी है कि हर सांत्वना कुछ ही देर में सिसकियों में बदल जाती है। अस्पताल का यह वार्ड अब केवल इलाज का स्थान नहीं, बल्कि एक मां के उस असहनीय दर्द का साक्षी बन गया है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gorakhdham exp news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share