LGN

LGN creator

¶ Verified Official ® ORIGINAL PAGE ©


¶ Page Creator : Founder – Saurabh
Co- Founder - Naman Maurya


Page id :- 109564338073044


* गोरखपुर *
गोरखपुर नगर, उत्तर प्रदेश राज्य की राप्ती नदी के बाँए किनारे पर बसा हुआ है।

* इतिहास *
शहर और गोरखपुर ज़िले का नाम एक प्रसिद्ध तपस्वी तप संत गोरक्षनाथ के नाम पर पङा था, प्राचीन समय में गोरखपुर के भौगोलिक क्षेत्र में बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ के आधुनिक ज़िले शामिल थे।

* कृषि *
गोरखपुर में लकड़ी और चीनी के व्यापार की प्रमुख मण्डी है।

* उद्योग *
यहाँ पर क्रैप तथा रौयेंदार तौलिए, सूत और ऊन के मिले हुए धुस्से तथा चीनी बहुत बनाई जाती है। हस्तशिल्प = हैण्डलूम, टेक्सटाइल, टेराकोटा और पाटरी

* गीता प्रेस *
यहीं से भारत का प्रमुख धार्मिक मासिक पत्र कल्याण प्रकाशित होता है। जो धार्मिक पुस्तकों के प्रसिद्ध प्रकाशन 'गीता प्रेस गोरखपुर' का प्रकाशन है। यह विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू धर्मं ग्रन्थ प्रकशन का केंद्र है l

* परिवहन *

* बस *
सभी महत्त्वपूर्ण नगरों के लिए गोरखपुर से उ० प्र० रा० स० प० निगम की बस-सेवा उपलब्ध है। फ़ोन 20093 (रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड), 333658, (राप्ती नगर बस स्टेशन, निकट कचहरी)।

* हवाई - सेवा *
गोरखपुर नगर से 8 किलोमीटर पर हवाई अड्डा स्थित है। भारतीय वायु सेना की अनुमति से वायुयानों की यातायात सुविधा उपलब्ध है। अन्य हवाई-पट्टी : गोरखपुर से 55 किलोमीटर दूरी पर कसया (जनपद-कुशीनगर) में उ० प्र० नागरिक उड्डयन की हवाई पट्टी उपलब्ध है।

* स्थानीय यातायात *
गोरखपुर पर्यटन परिक्षेत्र के सभी नगरों एवं पर्यटन स्थलों पर टैक्सी, रिक्शा और कहीं-कहीं पर ई -आटो रिक्शा एवं सिटी ई -बस सेवा उपलब्ध है।

* दर्शनीय स्थल एवम पर्यटन स्थली *
विश्व में जितना अनोखा और सुन्दर भारत है, भारत में उतना ही अनोखा व आकर्षक उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गोरखपुर पर्यटन परिक्षेत्र एक विस्तृत भू-भाग में फैला हुआ है। इसके अंतर्गत गोरखपुर- मण्डल, बस्ती-मण्डल एवं आजमगढ़-मण्डल के कुल दस जनपद है। अनेक पुरातात्विक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को समेटे हुए इस पर्यटन परिक्षेत्र की अपनी विशिष्ट परम्पराए है। सरयू, राप्ती, गंगा, गण्डक, तमसा, रोहिणी जैसी पावन नदियों के वरदान से अभिसंचित, भगवान बुद्ध, तीर्थकर महावीर, संत कबीर, गुरु गोरखनाथ की तपःस्थली, सर्वधर्म-सम्भाव के संदेश देने वाले विभिन्न धर्मावलम्बियों के देवालयों और प्रकृति द्वारा सजाये-संवारे नयनाभिराम पक्षी-विहार एवं अभ्यारण्यों से परिपूर्ण यह परिक्षेत्र सभी वर्ग के पर्यटकों का आकर्षण-केन्द्र है।

* रेल *
गोरखपुर देश के सभी बड़े नगरों/पर्यटन स्थलों से रेल-सेवा से जूड़ा हुआ है। यहां कम्प्यूटर आरक्षण सुविधा उपलब्ध है।

* गोरखनाथ मन्दिर *
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूरी पर नेपाल रोड पर स्थित नाथ सम्प्रदाय के संस्थापक परम सिद्ध गुरु गोरखनाथ का अत्यन्त सुन्दर भव्य मन्दिर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष मकर संईद्भांति के अवसर पर खिचड़ी-मेला का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु/पर्यटक सम्मिलित होते हैं। यह एक माह तक चलता है। यह मेडिकल कॉलेज रोड पर रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

* गीतावाटिका *
गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित गीतावाटिका में राधा-कृष्ण का भव्य मनमोहक मन्दिर स्थित है।

* नौका विहार *
रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर पर 1700 एकड़ के विस्तृत भू-भाग में नौका विहार स्थित है। यह पर्यटकों के लिए अत्यन्त आकर्षक केन्द्र है। यहां पर जल क्रीड़ा केन्द्र, बौद्ध संग्रहालय, तारा मण्डल, चम्पादेवी पार्क एवं अम्बेडकर उद्यान आदि दर्शनीय स्थल हैं।

* इमामबाड़ा *
गोरखपुर नगर के मध्य में रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस इमामबाड़ा का निर्माण हज़रत बाबा रोशन अलीशाह की अनुमति से सन्‌ 1717 ई० में नवाब आसफुद्दौला ने करवाया। उसी समय से यहां पर दो बहुमूल्य ताजियां एक स्वर्ण और दूसरा चांदी का रखा हुआ है। यहां से मुहर्रम का जुलूस निकलता है।

* मुंशी प्रेमचन्द उद्यान *
गोरखपुर नगर के मध्य में रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मनोरम उद्यान प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द के नाम पर बना है। इसमें प्रेमचन्द्र के साहित्य से सम्बन्धित एक विशाल पुस्तकालय निहित है तथा यह उन दिनों का द्योतक है जब मुंशी प्रेमचन्द गोरखपुर में एक स्कूल टीचर थे।

* सुर्यकुण्ड मन्दिर *
गोरखपुर नगर के एक कोने में रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ताल के मध्य में स्थित इस स्थान में के बारे में यह विख्यात है कि भगवान श्री राम ने यहाँ पर विश्राम किया था जो कि कालान्तर में भव्य सुर्यकुण्ड मन्दिर बना।

* गीताप्रेस *
रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूरी पर रेती चौक के पास स्थित गीताप्रेस में सफ़ेद संगमरमर की दीवालों पर सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत्‌ गीता के 18 अध्याय के श्लोक उत्कीर्ण है। ईत्त्लीलाधामई की दीवालों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की महत्त्वपूर्ण घटनाओं की 'चित्रकला' प्रदर्शित हैं। यहां पर हिन्दू धर्म की दुलर्भ पुस्तकें, हैण्डलूम एवं टेक्सटाइल्स वस्त्र सस्ते दर पर बेचे जाते हैं। विश्व प्रसिद्ध पत्रिका ईत्त्कल्याणई का प्रकाशन यहीं से किया जाता है।

हवाई:
गोरखपुर हवाई अड्डे, जो शहर के केंद्र से १० किलोमीटर की दुरी पर है, हवा से जेटलाइट उड़ानों के साथ दिल्ली और लखनऊ के साथ जुड़ा हुआ है.

रेल द्वारा:
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर - पूर्वी रेलवे के मुख्यालय है. सीधी गाड़ियां मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और कई अन्य प्रमुख भारतीय शहरों के रूप में सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, गोरखपुर से जुड़ा है l

🌍🐦 क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया कौन-सी है?अगर आपका जवाब बी हमिंगबर्ड (Bee Hummingbird) है, तो बिल्कुल स...
29/07/2026

🌍🐦 क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया कौन-सी है?

अगर आपका जवाब बी हमिंगबर्ड (Bee Hummingbird) है, तो बिल्कुल सही! लेकिन इसकी सबसे हैरान कर देने वाली बात इसका छोटा आकार नहीं, बल्कि इसकी अनोखी जीवनशैली है।

यह नन्ही-सी चिड़िया क्यूबा में पाई जाती है और इसका आकार लगभग 5 से 6 सेंटीमीटर होता है। इसका वजन केवल लगभग 2 ग्राम होता है, यानी एक छोटे सिक्के से भी कम। इतनी छोटी होने के बावजूद इसकी उड़ान की रफ्तार और फुर्ती किसी चमत्कार से कम नहीं है।

💧 क्या यह बहुत ज़्यादा पानी पीती है?

नहीं। यह अलग से बहुत कम पानी पीती है। अपनी ज़रूरत का अधिकांश पानी और ऊर्जा यह फूलों के मीठे रस (नेक्टर) से प्राप्त करती है। फूलों का रस इसके लिए भोजन भी है और पानी का मुख्य स्रोत भी। यही कारण है कि यह दिनभर एक फूल से दूसरे फूल तक मंडराती रहती है।

❤️ इसका दिल एक मिनट में 1,000 से भी अधिक बार धड़क सकता है, और इसके पंख इतनी तेज़ी से चलते हैं कि हमें साफ़ दिखाई भी नहीं देते। इतनी तेज़ गतिविधि के कारण इसे लगातार ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए यह पूरे दिन भोजन की तलाश में रहती है।

🌸 प्रकृति की यह छोटी-सी रचना हमें सिखाती है कि आकार नहीं, क्षमता मायने रखती है। दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया भी अपने अद्भुत गुणों से पूरी दुनिया को हैरान कर देती है।

💬 क्या आपने इससे पहले Bee Hummingbird के बारे में सुना था?
अगर यह जानकारी आपको रोचक लगी, तो कमेंट में "❤️" ज़रूर लिखें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे भी प्रकृति के इस अनोखे चमत्कार के बारे में जान सकें।

📚 ऐसे ही ज्ञानवर्धक, रोचक और हैरान कर देने वाले तथ्य पढ़ने के लिए को Follow करना न भूलें।

#रोचकतथ्य

26/07/2026

Nature’s most colorful masterpiece is right here! Meet the Painted Bunting. It’s hard to believe these vibrant colors are real, but nature truly is the best artist. What’s the most colorful bird you’ve ever seen in person?

25/07/2026

Experience the divine union of Shiva and Shakti in this stunning digital art. Let the powerful 'Har Har Mahadev' chant bring peace to your soul today. Type 'Har Har Mahadev' in the comments if you feel the energy!

Address

Gorakhpur
273001

Telephone

+919792267409

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LGN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to LGN:

Shortcuts

Share