26/08/2026
जिम से निकलते ही हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की ह*त्या
बदमाशों ने सिर में मारी गो*ली, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
यूट्यूबर और गायक की ह*त्या से शामली में सनसनी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे अंकित बालियान
शामली। शामली में बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बदमाशों ने गो*ली मारकर ह #त्या कर दी। वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई। हमलावरों ने अंकित पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
जिम से निकलते ही बरसाईं गोलियां
बताया गया कि बुधवार शाम अंकित बालियान जिम से निकलकर बाहर आए थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गो*ली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
गाने से मिली थी पहचान
अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। अपने चर्चित गाने से उन्हें खास पहचान मिली थी। वर्ष 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी। उन्हें बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार बताया गया है।
जिला पंचायत चुनाव की कर रहे थे तैयारी
बताया जा रहा है कि अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी ह*त्या के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि ह*त्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही ह*त्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।