The blue ink

The blue ink Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The blue ink, News & Media Website, .

30/07/2026
30/07/2026

खाकी पर लगा यह दाग बेहद गहरा है।

जिस वर्दी के साए में जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है, उसी वर्दी से जुड़े एक आरोपी पर 10 वर्षीय मासूम दीपिका शर्मा की हत्या का आरोप है। इस घटना ने पूरे गोरखपुर को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया है और उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन इस दर्दनाक घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित परिवार को अब सिर्फ एक ही उम्मीद है—उन्हें न्याय मिले और दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

28/07/2026
28/07/2026


खजनी से लापता 8 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या का खुलासा, पड़ोसी गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र से 27 जुलाई 2026 को लापता हुए 8 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, वैभव के पिता हनुमान वर्मा की तहरीर पर थाना खजनी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सर्वेश भट्ट वैभव को अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां बेसमेंट से मासूम वैभव का शव बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है।
बाइट:- डॉ कौस्तुभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर

28/07/2026

गोरखनाथ के फर्जी पते पर गैंगस्टर बिल्ला का पासपोर्ट, पुलिस ने तेज की जांच

गोरखपुर। पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जीवनजीत सिंह उर्फ बिल्ला का गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में संबंधित पता फर्जी मिलने के बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में इसी पते के आधार पर पासपोर्ट जारी हुआ, जिसका इस्तेमाल कर बिल्ला इंडोनेशिया पहुंच गया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेज किसने तैयार किए, सत्यापन कैसे हुआ और इसमें किन लोगों की मिलीभगत रही।

एसीपी सिटी स्तर पर मामले की जांच चल रही है। पुलिस को आशंका है कि यही नेटवर्क अन्य फर्जी पासपोर्ट मामलों में भी शामिल हो सकता है। पिछले पांच वर्षों में गोरखपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के 36 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

27/07/2026
27/07/2026

🚨 गोरखपुर: नौका विहार में दो मोटर बोटों की टक्कर, एक की मौत, कई घायल

गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौका विहार में दो मोटर बोटों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, गोरखपुर में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर ने वीडियो बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी है।

22/07/2026

गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को दबोचा
थाना शाहपुर पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक स्कॉर्पियो, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार और चोरी में इस्तेमाल टूल्स बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बिहार में शराब तस्करी में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
सुने :-बाइट एसपी सीटी गोरखपुर

21/07/2026
21/07/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में ₹396 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने श्रावस्ती को महाराजा सुहेलदेव, भगवान बुद्ध और जैन धर्म की तपोभूमि बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में जिले का तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही एयरपोर्ट विस्तार, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।

Address


273212

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The blue ink posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share