Best Video Creator

Best Video Creator अब यहां तक आ ही गये है तो पेज फाॅलो कर दो यार 🥰

❓❓❓❓❓❓❓
27/07/2023

❓❓❓❓❓❓❓

12/07/2023
खो गई वो...चिट्ठियाँ...✉️📮जिनमे लिखने के सलीके छुपे होते थेकुशलता की कामना से शुरू होते थेबड़ों के चरणस्पर्श पर ख़त्म हो...
10/07/2023

खो गई वो...
चिट्ठियाँ...✉️📮
जिनमे लिखने के सलीके छुपे होते थे
कुशलता की कामना से शुरू होते थे
बड़ों के चरणस्पर्श पर ख़त्म होते थे!

और बीच में लिखी होती थी जिंदगी...

नन्हें के आने की खबर
मां की तबियत का दर्दं
और पैसे भेजने का अनुनय
फसलों के खराब होने की वजह!

कितना कुछ सिमट जाता था
एक नीले से कागज में....

जिसे नवयौवना भाग कर सीने से लगाती
और अकेले में आंखों से आंसू बहाती!

मां की आस थी
पिता का संबल थी
बच्चों का भविष्य थी
और गांव का गौरव थी ये चिट्ठियाँ!

डाकिया चिट्ठी लाएगा
कोई बांच कर सुनाएगा
देख देख चिट्ठी को
कई कई बार छू कर चिट्टी को
अनपढ़ भी
एहसासों को पढ़ लेते थे!

अब तो स्क्रीन पर अंगूठा दौड़ता है
और अक्सर ही दिल तोड़ता हैं
मोबाइल का स्पेस भर जाए तो
सब कुछ दो मिनिट में डिलीट होता है!

सब कुछ सिमट गया छै इंच में
जैसे मकान सिमट गए फ्लैटों में
जज्बात सिमट गए मैसेजों में
चूल्हे सिमट गए गैसों में,

और इंसान सिमट गए पैसों में....!!

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Best Video Creator posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category