15/08/2026
गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आइडियल इंटरमीडिएट कॉलेज, मथुरा पब्लिक स्कूल और पी0एन पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और विद्यार्थियों में विशेष जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंजता रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।