Tanya Singh Writes

Tanya Singh Writes Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tanya Singh Writes, Gorakhpur.

I think all of us must have a spot deep in our souls that creates that need to get our thoughts out on paper for others to see.This is a Page in which I pour my innermost musings into the ear of an indifferent series of tubes.

16/08/2025

कुछ गलतियों के पछतावे आपकी पूरी ज़िन्दगी खा जाते हैं। - तान्या

22/07/2025

रोना देखा होता मेरा उसने तो
मेरी हँसी पर तरस खाने लगता

29/05/2025

हम सफ़र पर यूँ इतरा रहे हो सुनो
इसमें तुम आला झूठे नज़र आते हो

28/05/2025

कंकर भी काम आ सकते हैं
याद है, इक कौवा प्यासा था
ज़ुबैर अली

14/05/2025

कहता था जो तुमको कोई अच्छा मिल जायेगा मुझसे
उसको अब अफ़सोस अपने फैसले पर हो रहा है

चेहरे से तो एकदम ही हम-नशीन से निकलेसाँप बीन की धुन पे आस्तीन से निकलेउसने काम से मतलब रक्खा और हम पागलदोस्ती निभाने में...
10/04/2025

चेहरे से तो एकदम ही हम-नशीन से निकले
साँप बीन की धुन पे आस्तीन से निकले

उसने काम से मतलब रक्खा और हम पागल
दोस्ती निभाने में बेहतरीन से निकले

कोई और अच्छा लगता था तो बता देते
बेवफ़ा भी निकले तो छान-बीन से निकले

किस-की किस-की माफ़ी माँगोगे बच्चों की ख़ातिर
बस करो वचन सातों अर्थहीन से निकले

कान को खड़े रखना कान भरने वालों से
कच्चे कान वाले ही बद-यक़ीन से निकले

कैद करके जो पर को काटते थे मेरे वो
देख-भाल कर के भी बदतरीन से निकले

बदतरीन- सबसे बुरा
बद-यक़ीन- ग़लत बात पर यकीन करनेवाला
बह्र-212 1222 212 1222
hindishayari, hindi shayari, shayari hindi, shayari in hindi, hindi new shayari, indian shayari, love shayari hindi, hindi shayari 2022, hindi shayari 2023, hindi best shayari, hindi shayari status, love shayari in hindi, best shayari in hindi, shayari, , shayari ki dayari in hindi, topshayari, ansh pandit shayari, love quotes shayari in hindi, new shayari, sad shayari, shayariyan, ghalib best shayari in hindi, shayari writing ゚viral ゚viral ゚

26/02/2025

बात अफ़वाह जैसे उड़ा दी गयीझूट ज़्यादा लगे वो हवा दी गयीप्यार को दोस्ती में बदलना है अबराब्ता रख के मुश्क़िल बढ़ा दी गयीलड़की ...
26/02/2025

बात अफ़वाह जैसे उड़ा दी गयी
झूट ज़्यादा लगे वो हवा दी गयी

प्यार को दोस्ती में बदलना है अब
राब्ता रख के मुश्क़िल बढ़ा दी गयी

लड़की उसके लिए ढूँढना है मुझे
इश्क़ में आख़री ये सजा दी गयी

उसकी टेबल पे मैं ही थी वो ऐशट्रे
मेहमानों के आते हटा दी गयी

और कब तक मैं खुश रहती समझौतों में
सबको खुश रखने की जब दुआ दी गयी

- Tanyasinghlive
बह्र- 212 212 212 212

21/02/2025

Some of us are punished for not forgiving that 'forever' which existed for period of time.

14/02/2025

जिनसे हमको प्रेम नहीं है वो हमें अस्थायी दुःख देते हैं

एहसास सूखने के बाद किस लिए कोईआज भी किताब में गुलाब-सा धड़क रहाاحساس خشک ہونے کے بعد، کیوں؟آج بھی کتاب گلاب کی طرح دھڑک ر...
07/02/2025

एहसास सूखने के बाद किस लिए कोई
आज भी किताब में गुलाब-सा धड़क रहा

احساس خشک ہونے کے بعد، کیوں؟
آج بھی کتاب گلاب کی طرح دھڑک رہی ہے۔

उसे देने को अश्क-शोई नहीं थीमैं रोने पे जिसके भी रोई नहीं थीاس کے پاس دینے کے لیے آنسو نہیں تھے۔میں کسی کے لیے نہیں رویا...
14/01/2025

उसे देने को अश्क-शोई नहीं थी
मैं रोने पे जिसके भी रोई नहीं थी

اس کے پاس دینے کے لیے آنسو نہیں تھے۔
میں کسی کے لیے نہیں رویا جس نے مجھے رلایا۔

सुबह उठने पे मेरे घर वाले खुश हैं
इधर रात बीती मैं सोई नहीं थी

جب میں صبح اٹھتا ہوں تو میرا خاندان خوش ہوتا ہے۔
مجھے کل رات یہاں نیند نہیں آئی

सभी को कराना था चुप इसलिए भी
मैं सदमें में होकर भी रोई नहीं थी

اس لیے سب کو خاموش ہونا پڑا
میں صدمے کے باوجود نہیں رویا۔

तबीयत नहीं,लोगों की थी बदौलत
कहूँ कैसे मैं तल्ख़-गोई नहीं थी

طبیعت ٹھیک نہیں تھی، یہ لوگوں کی بدولت تھی۔
میں کیسے کہہ سکتا ہوں کہ میں سخت نہیں تھا؟

जो तुमसे बुराई मेरी कर रहा है
मेरे सामने ऐब-गोई नहीं थी

تم سے زیادہ کون میرے ساتھ برا کر رہا ہے۔
میرے سامنے کوئی ابی گوئی نہیں تھا۔

~ तान्या
( वज़्न- 122 122 122 122)
Followers Tanyasinghlive

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tanya Singh Writes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share